गुरुवार, 6 अगस्त 2020

गाजियाबाद निगम के भ्रष्टाचार का खुलासा

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नगर निगम के टैक्स विभाग में कितना बड़ा भ्रष्टाचार चल रहा है, इसका उदाहरण आज भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी ने पत्रकारों के सामने दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि निगम के टैक्स विभाग में तैनात कर्मचारियों की वजह से निगम को हर साल करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। शहर के सभी पांच जोन में सैकड़ों संपत्तियों पर अभी तक कर निर्धारण नहीं हुआ है। वहीं जिन संपत्तियों पर कर निर्धारण किया गया है उनमें काफी गड़बड़ी है। मसलन कॉमर्शियल संपत्तियों पर साधारण टैक्स लगाया जा रहा है। दूसरी ओर एक परिसर में स्थित संपत्तियों पर कर लगाने में दोहरा मापदंड अपनाया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ,  प्रमुख सचिव, नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जांच कराने को कहा है।


सर्वे पर खर्च हुए लाखों पर कोई फायदा नहीं 
पूर्व निगम कार्यकारिणी सदस्य ने कहा कि नगर निगम ने एक दशक में दो से तीन बार पूरे शहर में संपत्तियों का सर्वे कराया है। इसमें नगर निगम के लाखों रुपये खर्च हुए हैं। इसके बावजूद निगम के हर जोन में अलग-अलग हजारों सपंत्तियां ऐसी हैं जिनमें आज तक कर नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि निगम के जोनल कार्यालयों में तैनात कर अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हैं। ऐसे लोग निगम का कर निर्धारण मानकों के हिसाब से नहीं करते हैं। लोगों को नोटिस भेजकर पैसा ऐंठते है। यही नहीं कॉमर्शियल संपत्तियों को टैक्स निर्धारण करते समय भी एक परिसर में कुछ दुकानों पर संपत्ति कर लगाया जाता है। जबकि उसी परिसर में अन्य दुकानों और संपत्तियों पर कर नहीं लगाया जाता। इसमें भी कर्मचारी बड़ा खेल करते हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा जोन में हजारों संपत्तियों पर कॉरपेट एरिया पर टैक्स लगाने की बजाय कवर्ड एरिया पर टैक्स लगाया जा रहा है। इससे करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान निगम को हो रहा है। दूसरी ओर निगम के कर्मचारी सुविधा शुल्क लेकर हजारों संपत्तियों पर कॉमर्शियल की बजाय रेजिडेंशियल टैक्स लगा रहे हैं। इसकी वजह से निगम के खजाने को चूना लग रहा है।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...