मंगलवार, 4 अगस्त 2020

दक्षिण-पूर्व-एशिया में भी फैला संक्रमण

जकार्ता। इंडोनेशिया में मंगलवार को 1,922 नए कोरोना  वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व एशियाई देश में कुल मामलों की संख्या 115,056 तक पहुंच गई। देश के COVID-19 टास्क फोर्स के आधिकारिक आंकड़ों बताया गया कि इस दौरान 86 मौतें भी हुई, जो कि कुल मिलाकर 5,388 तक पहुंच गई है।


दुनियाभर में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कॉरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 18.1 मिलियन ( एक करोड़ 81 लाख) से ऊपर है, जबकि दुनियाभर में 691,000 से अधिक लोगों की मौतें हो गई हैं। मंगलवार की सुबह, कुल मामलों की संख्या मंगलवार तक 18,193,291 हो गई थी और अब तक 691,642 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि मंगलवार सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 18,193,291 हो गई है और वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 691,642 हो गई है। CSSE के अनुसार, दुनिया में सबसे मौतें अमेरिका में हुई हैं। अमेरिका में कोरोना के कारण अब तक 4,712,724 लोगों की मौत हो चुकी है। 155,388 लोगों की मृत्यु हो गई। इस महामारी से दूसरे स्थान पर सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश ब्राजील है। ब्राजील में अब तक कोरोना वायरस के 2,733,677 मामलों के साथ ही 94,104 लोगों की मौत हो गई है।


इसके बाद कोरोना वायरस से हाल बेहाल भारत का है। यहां तक कि अमेरिका और ब्राजिल से भी ज्यादा केस एक दिन में भारत में आ चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 52,050 मामले सामने आए हैं और 803 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान सर्वाधिक छह लाख 61 हजार 715 सैंपल टेस्ट हुए हैं। लगातार छठे दिन कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 18 लाख 55 हजार 746 मामले सामने आ गए हैं। इनमें पांच लाख 86 हजार 298 एक्टिव केस हैं। वहीं 12 लाख 30 हजार 510 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 38 हजार 938 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल दो करोड़ आठ लाख 64 हजार 206 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। रिकवरी रेट 66.31 फीसद हो गया है। मृत्यु दर 2.16 फीसद हो गया है।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...