रविवार, 23 अगस्त 2020

3000 फीट ऊंचाई पर विराजमान 'गणेश'

प्रकृति और प्राचीन संस्कृति का अद्भुत मेल, लगभग 3000 फीट की ऊँचाई पर ढोलकाल की पहाड़ियों में विराजमान ऐतिहासिक गणेश प्रतिमा है श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बैलाडिला पहाड़ी में लगभग 3000 फीट की ऊँचाई पर स्थित ऐतिहासिक गणेश प्रतिमा स्थापित एक मनमोहक स्थल है। माना जाता है कि भगवान गणेश की 3 फीट पत्थर की सुन्दर प्रतिमा 10वीं और 11वीं शताब्दी के बीच नागवंश के दौरान बनाई गई थी। यह साइट का मुख्य आकर्षण है। जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा से लगभग 25 किमी दूर स्थित, यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है, और उन लोगों के लिए जो हरी-भरी पहाड़ियों व वादियों के बीच ट्रेक करना पसंद करते हैं।
काले ग्रेनाइट से बनी है लगभग साढे़ तीन फीट ऊँची प्रतिमा
10वीं-11वीं शताब्दी में छिंदक नागवंशी राजाओ द्वारा दुर्लभ चतुर्भुज गणेश प्रतिमा स्थापित करवाई गई थी। लगभग साढे़ तीन फीट ऊँची और ढाई फीट चौड़ी काले ग्रेनाइट पत्थर से बनी यह प्रतिमा बेहद कलात्मक है। समुद्र तल से इस शिखर की ऊँचाई 3000 फीट है। इस प्रतिमा को छत्तीसगढ़ के सबसे ऊँचे स्थल में स्थापित होने का गौरव भी प्राप्त है। दंतेवाड़ा से 25 किमी दूर बैलाडीला की सबसे ऊँची पहाड़ी ढोलकल पर दुर्लभ गणेश प्रतिमा विराजमान है। हर वर्ष गणेश चतुर्थी में दुर्लभ प्रतिमा के दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।ललितासन में विराजमान हैं गणपति।
दक्षिण बस्तर के बैलाडीला की पहाड़ी श्रृंखलाओं में से एक ढोलकल नामक पहाड़ी की चोटी पर सैकड़ों वर्ष पुरानी गणेश जी की दुर्लभ प्रतिमा स्थित है। इस स्थल की विशेषता यह है कि यहां प्रकृति और प्राचीन समृद्ध संस्कृति का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। लगभग तीन हजार फीट की ऊँचाई पर गणेश जी की यह दुर्लभ प्रतिमा, जो कि ललितासन में विराजमान है।
भगवान गणेश व परशुराम का हुआ था युध्द।
जानकारों व पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान गणेश और परशूराम का युद्ध इसी शिखर पर हुआ था। युद्ध के दौरान परशुराम के फरसे से गणेश का एक दांत टूटा था। इस घटना के बाद छिंदक नागवंशी राजाओं ने शिखर पर गणेश की प्रतिमा स्थापित की। पुरातत्व के अनुसार ढोलकल शिखर पर स्थापित दुर्लभ गणेश प्रतिमा लगभग 11वीं शताब्दी की है।
शिखर तक पहुंचने के लिए करनी पड़ती है पैदल यात्रा
ढोलकल शिखर तक पहुंचने के लिए दंतेवाड़ा से करीब 17 किलोमीटर दूर फरसपाल, इसके बाद कोतवाल पारा होकर जामपारा तक पहुंच मार्ग है। जामपारा पहाड़ी के नीचे स्थित है। यहाँ से करीब 5 किमी पैदल चलकर पहाड़ी पगडंडियों से होकर ऊपर पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों के सहयोग से शिखर तक पहुंचा जा सकता है। दुर्गम रास्ते होने के कारण ढोलकाल गणेश प्रतिमा तक श्रद्धालु विशेष मौके पर ही पहुंचते हैं।
क्यूं रखा गया गाँव का नाम ‘फरसपाल’
काले ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित ललितासन में गणेश की प्रतिमा करीब एक हजार साल पुरानी है। ऐसी माना जाता है कि इस पहाड़ पर परशुराम व गणेश जी का युद्ध हुआ था। इस दौरान परशुराम के वार से गणेश का एक दांत टूट गया था, इसलिए इस गाँव का नाम फरसपाल रखा गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने की थी स्थल की खोज।
पुरात्वविदों का मानना है कि इस प्रतिमा की स्थापना छिदंक नागवंशी राजाओं ने कराई थी। इसके इर्द-गिर्द सूर्य व शिव की प्रतिमा भी स्थापित थी, लेकिन वर्तमान में यहां अब अवशेष ही शेष हैं। ढोलकल शिखर की खोज स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा की गयी थी।
कई प्रतिमाएं चढ़ चुकी हैं तस्करों की भेंट
ढोकाल शिखर को लेकर किवदंतियां हैं कि गणेश प्रतिमा के बाजू वाली पहाड़ी पर भगवान शिव की प्रतिमा थी। वहीं कुछ दूर एक और पहाड़ी शिखर पर सूर्यदेव की प्रतिमा की स्थापना भी 10 वीं व 11 वीं शताब्दी में कराई गई थी। भगवान शंकर व सूर्यदेव की प्रतिमाएं तस्करों की भेंट चढ़ चुकी है। फिलहाल इन स्थानों पर केवल पत्थरों के अवशेष ही शेष रह गए हैं।
ज्ञात हो कि दक्षिण बस्तर-दंतेवाड़ा में ऐतिहासिक धरोहरों की कमी नहीं है। रख-रखाव के आभाव में ऐतिहासिक धरोहर विलुप्त होने की कगार पर हैं। शासन-प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। पर्यटन मंडल को भी इसकी जानकारी है लेकिन पर्याप्त प्रचार व सुविधाओं के अभाव की वजह से दक्षिण बस्तर का यह सुंदर स्थल आज भी लोगों की नज़रों से मानो ओझल ही है।              


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...