गुरुवार, 9 जुलाई 2020

महाकाल मंदिर के महंत को मिलेगा इनाम

कानपुर। विकास दुबे के पांच अपराधी साथी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर करके विकास दुबे पर मानसिक दबाव बनाते हुए आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर पर आत्मसमर्पण करने को मजबूर कर दिया! सूत्रों की माने तो विकास दुबे जब मंदिर में पहुंचा तो एंट्री रजिस्टर में अपना नाम विकास दुबे जबकि एड्रेस रूप में कानपुर लिखा था।

इसके साथ ही जब वह मंदिर के दर्शन कर रहा था तब वहां मौजूद महंत ने विकास को पहचान लिया और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी जिस पर महाकाल थाना प्रभारी की टीम ने विकास को धर दबोचा! सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश सरकार उज्जैन महाकाल मंदिर के महंत को इनामी राशि पांच लाख रुपए देने पर विचार कर रहा है।

पवन श्रीवास्तव              

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...