शनिवार, 4 जुलाई 2020

4 राशियों को प्रभावित करेगा चंद्रग्रहण

नई दिल्ली। जल्द ही इस साल का तीसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है | ये चंद्रग्रहण 5 जुलाई 2020 को लगेगा | हालाँकि ये चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा | ये उपछाया चंद्रग्रहण होगा और ना ही इसका सूतक माना जायेगा | ज्योतिषीय गणना के अनुसार उपछाया चंद्रग्रहण होने के बावजूद भी ये चंद्रग्रहण राशियों पर प्रभाव डालने वाला है | इस वजह से कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है | आज हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे है |


मिथुन-ये चंद्रग्रहण आपके सातवे भाव में है | आपकी राशि इस ग्रहण से सबसे अधिक प्रभावित होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है | साथ ही व्यापार में साझदेरी के बिगड़ने की सम्भावना है, आपको बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है |


कन्या-ये ग्रहण आपके चौथे भाव में लग रहा है | ये आपके कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियों की वजह बन सकता है | माता जी की तबियत अचानक बिगड़ सकती है, जमीन जायदाद को लेकर आपको किसी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है | ये ग्रहण आपके जीवन में परेशानियां लेकर आ रहा है, इसीलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है |


वृश्चिक-चंद्रग्रहण आपके दूसरे भाव में लगने जा रहा है | बता दे दूसरा भाव धन का है, इसी वजह से आपको धन से जुडी किसी हानि का सामना करना पड़ सकता है | इसके अलावा आप किसी दुर्घटना के शिकार भी हो सकते है, इसीलिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है |


मीन-ये ग्रहण आपके दसवे भाव में लगेगा | आपको कार्यक्षेत्र में किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है | पिताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसीलिए उनकी सेहत को लेकर सतर्क रहे | घर-परिवार का माहौल आपको तनाव दे सकता है | ये ग्रहण आपके लिए कष्टकारी परिणाम लेकर आया है |


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...