सोमवार, 15 जून 2020

शेयर बाजार लाल निशान पर हुआ बंद

मुंबई। दिनभर की उथल-पुथल के बाद सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 552.09 अंक नीचे 33228.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.60 फीसदी गिरकर 159.20 अंक नीचे 9813.70 के स्तर पर बंद हुआ।  आज सुबह सेंसेक्स 220.92 अंक (0.65 फीसदी) नीचे 33669.97 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.63 फीसदी यानी 62.75 अंकों की गिरावट के साथ 9910.15 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 12.37 बजे सेंसेक्स 780.70 अंकों की गिरावट के बाद 33000.19 और निफ्टी 220.50 अंकों की गिरावट के बाद 9752.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वहीं पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर की उथल-पुथल के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 242.52 अंक ऊपर 33780.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.72 फीसदी बढ़कर 70.90 अंक ऊपर 9972.90 के स्तर पर बंद हुआ था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...