सोमवार, 15 जून 2020

पुलिस ने इनामी, वंचित किया अरेस्ट

पिपरी पुलिस ने दबोचा 15000 का इनामिया

कौशाम्बी। लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ इमामिया बदमाश पिपरी पुलिस की निगाह से नहीं बच सका और और पिपरी पुलिस ने इनामियां बदमाश को गिरफ्तार कर लिखा पढ़ी कर उसे जेल भेज दिया है। यह बदमाश गोवंश के धंधे में लिप्त बताया जाता है इस पर पूर्व से कई मुकदमे भी दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थाना अंतर्गत छीता नगर उमरी गांव के रहने वाले अबरार पुत्र अफ्तार पर पूर्व से कई मुकदमे दर्ज है। वह बराबर पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। उसके ऊपर लंबे समय से गिरफ्तारी वारंट लिए पुलिस उसे ढूंढ रही है। लेकिन अबरार हमेशा पुलिस को चकमा देने में सफल होता रहा। जिस पर अबरार की गिरफ्तारी पर ₹15000 का ईनाम घोषित किया गया। इनामी बदमाश अबरार को थानाध्यक्ष पिपरी विनोद सिंह ने और उप निरीक्षकों ने भगवतपुर मोड़ से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है।

बृजेन्द्र केशरवानी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...