गुरुवार, 11 जून 2020

₹55 करोड़ के जाली नोट जब्त, 6 अरेस्ट

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को ''चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया'' के डमी बिल और जाली अमेरिकी डॉलर समेत करीब 55 करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त किए गए। इस बाबत सेना के एक कर्मी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुणे अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि पुणे पुलिस और सेना की दक्षिणी कमान की खुफिया इकाई ने एक संयुक्त अभियान के तहत विमान नगर इलाके में छापा मारा और गिरोह का भंडाफोड़ किया।


उन्होंने बताया कि अबतक 55 करोड़ रुपये से ज्यादा की जाली भारतीय और अमेरिकी मुद्रा गिनी जा चुकी है और गिनती अब भी जारी है। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) बच्चन सिंह ने बताया कि नोटों की गुणवत्ता सत्यापित कराई जा रही है लेकिन कई नोट ''चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया'' के डमी बिल हैं। सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य लोगों को जाली नोट असली के तौर पर देकर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे। डीसीपी ने कहा कि जाली मुद्रा के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...