गुरुवार, 14 मई 2020

नपा अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग

समाजवादी पार्टी ने की लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा को बर्खास्त करने की मांग।


लोनी नगर पालिका बनी भ्रष्टाचार का अड्डा-दिनेश गुर्जर


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिनेश नागर ने आज उप जिलाधिकारी लोनी को ज्ञापन देकर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा को बर्खास्त करने की मांग की। बृहस्पतिवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर उप जिलाधिकारी खालिद अंजुम के कार्यालय में पहूंचे  और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में उन्होंने लोनी नगर पालिका की भाजपा चैयरमैन रंजीता धामा की बर्खास्तगी की मांग की। 
लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लोनी नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है लोनी नगर पालिका भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा भी लगातार लोनी नगर पालिका के भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में हैं उनके ऊपर 300 करोड रुपए के घोटाले का आरोप खुद उनके सांसद द्वारा लगाया गया है उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में भाजपा की अध्यक्ष अपने पति के रास्ते पर चलते हुए भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहती हैं।दिनेश गुर्जर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने भाजपा चैयरमैन को बर्खास्त नही किया तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मजबूरन धरने पर बैठने को विवश होंगे उन्होंने कहा कि लोनी नगर पालिका उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नगर पालिका है और दिल्ली से जुड़ी हुई नगर पालिका है लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में लोनी नगर पालिका ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं जो ईमानदार अधिकारी यहां पर काम करना चाहते हैं उनको पूर्व चेयरमैन और वर्तमान चेयरमैन काम नहीं करने देते हैं एक समुदाय विशेष का होने के नाते भाजपा चैयरमैन और उनके पति उन पर गलत कार्य करने का अनैतिक दबाव  बनाते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...