शुक्रवार, 1 मई 2020

मजदूर दिवसः होता है मजदूरों का सम्मान

नई दिल्ली। हर साल 1 मई को मजदूर दिवस या मई दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में इस दिन कामगारों/कर्मचारियों के सम्मान में सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में सार्वजनिक अवकाश घोषित है। मई दिवस को देश में महिला व पुरुष कामगारों की मेहनत की अहमियत करके उन्हें सम्मानित भी किया जाता है। बहुआयामी देश भारत में इसे अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक मई 1886 को अमेरिका में हजारों मजदूर एकत्र होकर 15 घंटे काम कराने के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद किए थे। यह अमेरिका में औद्योगिककरण का भी दौर था जहां मजदूरों का अमीर शोषण किया करते थे। 1 मई की इस मजदूर क्रांति के बाद से हर साल 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...