शनिवार, 2 मई 2020

बहू के हत्यारे सास-ससुर गिरफ्तार

विवाहिता के हत्यारे सास-ससुर गिरफ्तार


तीन महीने पूर्व विवाहिता की हत्या कर फरार हो गए थे ससुराली जन


अझुवा कौशाम्बी। सैनीकोतवाली के उचरावा गांव में एक विवाहिता की लगभग 3 महीने पूर्व हत्या कर हत्यारे ससुराली जन घर छोड़कर फरार हो गए थे जिनकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी विवाहिता की हत्या के आरोप में शनिवार को पुलिस ने विवाहिता के ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है और लिखा पढ़ी कर उन्हें जेल भेज दिया है। पति अभिमन्यु को  पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जनपद के खागा थाना अंतर्गत छीमी गांव निवासी अशोक कुमार की बेटी गीता देवी की शादी 5 वर्षों पूर्व सैनी कोतवाली क्षेत्र के उचरावा गांव निवासी अभिमन्यु के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद अभिमन्यु अपनी पत्नी गीता को लेकर गाजियाबाद चला गया जहाँ वह एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। घटना के कुछ दिनों पूर्व ही अभिमन्यु अपनी पत्नी गीता को लेकर गांव लौटा था 10 फरवरी को विवाहिता गीता देवी की हत्या कर दी गयी। विवाहिता की हत्या की जानकारी उसके मायके के लोगों को जब मिली तो मायके के लोगो ने सैनी कोतवाली में धारा 498 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने हत्यारों की खोज शुरू कर दी लेकिन हत्यारे फरार थे।


पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन के कुशल निर्देशन में अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध  चलाये जा रहे अभियान स्वरूप थाना कोतवाली सैनी पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 43/20 धारा 498A दहेज हत्या 304B आईपीसी 3/4D. P अधिनियम के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों ससुर हरिशरण व सास निर्मला देवी निवासी  उचरांवा को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी सास ससुर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक इन्द्रकांत यादव अपने हमराही कांस्टेबल योगेंद्र, महिला कांस्टेबल मधु के साथ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय को सुपुर्द किया।


सन्तलाल मौर्य


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...