रविवार, 12 अप्रैल 2020

महाराष्ट्रः संक्रमण अनुसार 3 जोन बनेंगे

मुंबई। महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां एक हजार 778 मामले सामने आ चुके हैं और मौतों की संख्या 127 तक पहुंच गई। संक्रमितों की तादाद में लगातार इजाफा होता जा रहा है। दक्षिण मुंबई में होटल ताज महल पैलेस के कम से कम छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ताज होटल का संचालन करने वाली इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसी) ने कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि की है। हालांकि, संख्या के बारे में स्पष्ट नहीं किया है। दरअसल, होटल ने कोरोना संक्रमण से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को ठहरने की व्यवस्था की है। इसके बाद उसने अपने 500 कर्मचारियों की जांच कराई थी। इनमें से शनिवार को 6 में संक्रमण की बात सामने आई है।


रविवार को 17 नए केस आए हैं। इसे मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1778 पर पहुंच गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिए हैं कि लॉकडाउन पार्ट-2 अब और ज्यादा सख्त होगा। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य को तीन जोन में बांटा गया है।


महाराष्ट्र को तीन जोन में बांटा गया:


संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 15 से ज्यादा मरीजों वाले जिलों को रेड जोन में रखा है। इससे कम वालों को ऑरेंज जोन और जहां एक भी मरीज नहीं है उसे ग्रीन जोन में रखा गया है। माना जा रहा है कि इसी के आधार पर अगले लॉकडाउन का एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।


रेड जोन: मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, नागपुर, रायगढ़, सांगली और औरंगाबाद।


ऑरेंज जोन: रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, कोल्हापुर, नाशिक, अहमदनगर, जलगांव, उस्मानाबाद, बीड, जालना, हिंगोली, लातूर, अमरावती, अकोला, यवतमाल, बुलढाणा, वाशिम और गोंदिया।


ग्रीन जोन: धुले, नंदुरबार, सोलापुर, परभणी, नांदेड़, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा और गढ़चिरौली शामिल हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...