रविवार, 12 अप्रैल 2020

20 हजार से अधिक ने की सीमा पार

काबुल। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से हालात बेहद खराब हैं। इमरान खान की तमात कोशिशों के बाद भी मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान में लॉकडाउन की वजह से हजारों अफगानी नागरिक फंसे हुए हैं। इस बीच अपने फंसे नागरिकों को निकालने के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने तोरखम सीमा खोल दी है। इस दौरान चार दिनों में लगभग 20 हजार से अधिक अफगान नागरिकों ने सीमा पार की है।


अधिकारियों ने शुक्रवार को डॉन न्यूज को बताया कि आखिरी दिन ज्यादा भीड़ नहीं थी। सीमा बंद होने से पहले ही 1,100 अफगान नागरिक वापस चले गए थे। जिसमें से ज्यादातर पुरुष थे। उन्होंने बताया कि चार दिनों के दौरान कुल 20,066 अफगान नागरिकों ने सीमा पार की है।अधिकारियों ने कहा कि दूसरे और तीसरे दिन (7 और 8 अप्रैल) उनके लिए बहुत कठिन साबित हुए। इन दो दिनों में लगभग 18,000 अफगान नागरिक ने सीमा पार की। इसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि पहले दिन,हमने केवल 1,000 अफगान नागरिकों को वापस जाने की अनुमति दी, जिनके पास सभी वैध यात्रा दस्तावेज थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...