बुधवार, 11 मार्च 2020

झटके के बाद टूटी आलाकमान की नींद

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिले झटके के बाद कांग्रेस आलाकमान की नींद टूट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक और दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है साथ ही साथ कर्नाटक में 3 में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।


पूर्व विधायक अनिल चौधरी को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जबकि कर्नाटक के प्रदेश की कमान डीके शिवकुमार के हाथों में दी गई है। इसके अलावा कर्नाटक में ईश्वर खंद्रे सतीश जारकीहोली और सलीम अहमद को कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है।


सुभाष चोपड़ा के इस्तीफा के बाद गोहिल को मिली थी दिल्ली की जिम्मेवारी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह से हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली प्रभारी के इस्तीफा देने के बाद 12 फरवरी को बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को कांग्रेस का अंतिरिम प्रभार दिया गया था। दिल्ली में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने इस्तीफा दे दिया था। ठीक एक माह बाद कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की है।


मनीष कुमार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...