शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

सालासर में दुग्धाभिषेक महाआरती छप्पन-भोग

रायपुर। प्रदेश के सालासर बालाजी धाम के दूसरे वार्षिकोत्सव का आयोजन 15 और 16 फरवरी किया जा रहा है। राजधानी में अग्रसेन धाम के पास मध्यभारत का एकमात्र सिद्ध सालासर बालाजी मंदिर है। वार्षिकोत्सव के पहले दिन सेवा समिति ने अखंड रामायण का आयोजन किया। दोपहर 12 बजे महाप्रसादी का आयोजन किया गया है। जिसमें 5 हजार श्रद्धालु महाभंडारा में प्रसाद का लाभ ले सकेगें। दोपहर 3 बजे राम मंदिर से सालासर बालाजी मंदिर तक निशान यात्रा निकाली गई। यहां मनोकामना पूर्ति के लिए सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। बालाजी धाम में मुंडन संस्कार की व्यवस्था भी है। यहां मन्नत का धागा बांधने दूर-दूर से लोग आते हैं।


मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश गोयल ने बताया कि सालासर बालाजी मंदिर में आज बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए। विशाल निशान यात्रा राम मंदिर से प्रारंभ होकर लगभग 5 किलोमीटर पैदल यात्रा कर सालासर मंदिर पहुंची। जिसमें भक्तों का हुजुम उमड़ पड़ा। सालासर बालाजी धाम में वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन 16 फरवरी को सुबह 10 बजे दुग्धाभिषेक होगा। उसके बाद 11 बजे सवामणी का भोग लगाया जाएगा। दोपहर 2.30 बजे महाभंडारा का आयोजन किया गया है। जबकि शाम 7 बजे भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा की प्रस्तुति होगी। रात साढ़े 9 बजे भोज रखा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...