सोमवार, 24 फ़रवरी 2020

भारत जोड़ो 'तिरंगा मार्च' निकाला जाएगा

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 75वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल की ओर से भारत जोड़ो तिरंगा मार्च निकाला जाएगा। 25 फरवरी को रायपुर के राजीव गांधी चौक से शुरू होने वाला मार्च 29 फरवरी को ग्राम दुगली, जिला धमतरी में समाप्त होगी।


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकर भारत जोड़ो तिरंगा मार्च कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि 25 फरवरी को इस तिरंगा मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई झण्डा दिखाकर रवाना करेंगे. इस अवसर पर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, तथा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा उपस्थित रहेंगे। अरुण ताम्रकर ने बताया कि 25 फरवरी को सुबह 10 बजे राजीव गांधी चौक छोटापारा से यात्रा प्रारंभ कर दोपहर 12 बजे देवपुरी, दोपहर 3 बजे देवपुरी से माना बस्ती, 26 फरवरी को सुबह 9 बजे माना बस्ती से यात्रा प्रारंभ कर दोपहर 2 बजे अभनपुर, दोपहर 3 बजे अभनपुर से नवापारा राजिम, 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से नवापारा राजिम से यात्रा प्रारंभ कर दोपहर 2 बजे करेली, दोपहर 3 बजे करेली से अरौद, मेघा, 28 फरवरी को सुबह 9 बजे से अरौद मेघा से यात्रा प्रारंभ कर दोपहर 2 बजे बिरझूव, दोपहर 3 बजे बिरझूवी से सिंगपुर और 29 फरवरी को सुबह 8 बजे से सिंगपुर से दुगली से यात्रा प्रारंभ दोपहर 2 बजे दुगली नगरी धमतरी में पहुंचकर सभा के रूप में यात्रा समाप्त होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...