बुधवार, 29 जनवरी 2020

भ्रम का वातावरण बनाना खतरनाक

पटना। बिहार विधानसभा के चुनावी वर्ष में जदयू के सभी स्तर के प्रभारियों और प्रमुख नेताओं के साथ हुई पहली बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सरकार के कामकाज पर नजर रखने को कहा। उसका फीडबैक भी मांगा। साथ ही कहीं कोई समस्या है तो उसकी भी जानकारी मांगी। हालांकि यह भी ताकीद किया कि जानकारी लिखित रूप में लाएं। उन्होंने कहा कि समाज में भ्रम का जो वातावरण बनाया जा रहा है, वह दुखद है। इसे दूर किया जाना चाहिए। सीएए, एनआरसी, एनपीआर, जातीय जनगणना समेत मौजूदा मुद्दों की विस्तृत जानकारी तथा इनपर पार्टी के लाइन की जानकारी उन्होंने दी। समाज सुधार, महिला सशक्तीकरण के कार्यों के साथ ही पार्टी की आगामी योजनाओं और जेपी, लोहिया, कर्पूरी की नीति पर चलने की पार्टी की प्रतिबद्धता भी दोहराई। कहा कि हमने न्याय के साथ विकास में कोई समझौता नहीं किया है। सभी तबकों को हमने उचित सम्मान दिया है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण ने की। कहा कि यह चुनाव का वर्ष है और चुनौती महत्वपूर्ण होती है। इससे व्यक्ति और संगठन दोनों में ही और निखार आती है। कहा कि जो वर्तमान को संवारता है वही भविष्य का निर्माता होता है। उनका इशारा बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए कार्यों की ओर था। ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने पार्टी के कैडर आधारित दल बनने के प्रयासों की तारीफ की। साथ ही कहा कि यह अच्छी बात है, लेकिन असल बात है पार्टी को मास पार्टी बनाना, क्योंकि कैडर पार्टी और सत्ता में साथ लम्बा नहीं रहता। सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चतुर्दिक विकास हुआ है। सांसद आरसीपी सिंह ने संगठन की मजबूती और प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का भी मुद्दा उठा


बैठक में एक प्रखंड अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में मान-सम्मान नहीं मिलने का मामला भी उठाया गया। हालांकि डायस की ओर से इसपर आये जवाब से सहमत नहीं होने पर काफी देर तक शोर-गुल भी हुआ। जिलों में बीस सूत्री का गठन नहीं होने तथा बूथ अध्यक्षों व सचिवों का कई जगह विधिवत चयन नहीं होने का मामला भी उठा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...