गुरुवार, 26 दिसंबर 2019

ठंड बढ़ी, आमजन की समस्या बढ़ी

महराजगंज। बीते कई दिनों से ठंड से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार सुबह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए जिससे ठंड ज्यादा बढ़ गई है। न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर लोग अलाव के सहारे ठंड दूर करने का प्रयास करते रहे। बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को परेशानी हुई। सभी लोग ठंड से बचाव करने में लगे रहे। वहीं प्रशासन की तरफ से अलाव आदि का इंतजाम करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बुधवार को सर्द हवाओं से लोग कांप उठे। बस स्टेशन के पास यात्री ठंड से ठिठुरते हुए इधर उधर टहल कर वक्त गुजारने में लगे रहे। यहां परिसर में अलाव का इंतजाम नहीं रहने से परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल में मरीजों के साथ तीमारदार भी परेशान रहे। अस्पताल के बरामदे में घर से लाई रजाई, कंबल में तीमारदार लिपटे रहे। शहर के सक्सेना चौक पर दिहाड़ी मजदूर परेशान दिखे। ठंड होने की वजह से ज्यादा मजदूरों को काम नहीं मिला जिससे वह वापस चले गए। मजदूरों का कहना था कि अगर ठंड इसी तरह कुछ दिन और रही तो रोजी रोटी की समस्या हो जाएगी। एडीएम कुंज विहारी अग्रवाल ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए अलाव के साथ ही कंबल भी वितरण कराया गया है। निर्धारित स्थानों पर अलाव का इंतजाम भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव का इंतजाम नहीं महराजगंज ठंड से बचाव के लिए अलावा का इंतजाम ग्रामीण क्षेत्र में नहीं है। लोग पुआल, भूसा जलाकर ठंड दूर करने के प्रयास में लगे हैं। पनियरा, परतावल, चौक बाजार, मिठौरा, धानी, ओबरी, सोहगौरा, सिन्दुरिया, चौमुखा समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव का इंतजाम नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...