गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

निर्भया-कांड के दोषियों को फांसी देगा 'पवन'

नई दिल्ली! देश में इस समय गैंगरेप और हत्या की घटनाओं से लोगों का गुस्सा एक बार फिर फूटने लगा है। निर्भया कांड के लंबे समय के बाद एक बार फिर पूरा देश इस तरह की जघन्य घटनाओं में दोषियों को फांसी की मांग को लेकर सड़क पर उतर गया है।


उन्नाव, हैदराबाद, रांची और बक्सर के अलावा कई घटनाएं सामने आने के बाद अब यह गुस्सा पूरे उफान पर है। ऐसे में निर्भया के दोषियों को फांसी देने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। लेकिन उनको फांसी पर लटकाने का जिम्मा जिस जल्लाद को दिया गया है, उसके बारे में जानना ज़रुरी है।


कौन है पवन जल्लाद


निर्भया कांड के चारों गुनहगारों को फांसी देने के लिए मेरठ से पवन जल्लाद को बुलाया जा रहा है। उसकी चार पीढियां जल्लाद का काम करती रही हैं। उसके पिता कालू जल्लाद देश के जाने माने जल्लाद थे। इंदिरा गांधी के हत्यारों को सूली पर फंदे से लटकाने का काम उन्होंने किया था। पवन जल्लाद उन्हीं के बेटे हैं।


माना जा रहा है कि दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में निर्भया गैंगरेप के चारों गुनहगारों को फांसी की सजा दे दी जाएगी। यह फांसी पवन जल्लाद देगा, जिसकी चार पीढ़ियां यही काम करती रही हैं। पवन उत्तरप्रदेश सरकार की मेरठ जेल से जुड़े अधिकृत जल्लाद हैं। उसे हर महीने 5000 रुपये वेतन के रूप में भी मिलती है। इसके अलावा उन्हें हर फांसी के बदले 25 हज़ार रुपये भी दिये जाते हैं।


फांसी देने के अलावा क्या करते हैं पवन जल्लाद


पवन मेरठ के ही रहने वाले भी हैं। कई पीढ़ियों से ये लोग इसी शहर में रह रहे हैं। हालांकि इस शहर में उन्हें शायद ही कोई पहचानता हो। पार्ट टाइम में वह इस शहर में साइकिल पर कपड़ा बेचने का का काम करते हैं। करीब दो तीन साल पहले जब निठारी हत्याकांड के दोषी ठहराए सुरेंद्र कोली को फांसी दी जाने वाली थी, तब इसके लिए भी पवन को ही मुकर्रर किया गया था। बाद में वो फांसी टल गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...