रविवार, 1 दिसंबर 2019

नाबालिक छात्रा के साथ छह ने किया गैंगरेप

कोयंबटूर! देश में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। तेलंगाना में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के एक दिन बाद ही (26 नवंबर) कोयंबटूर में 11वीं की छात्रा के साथ ऐसा ही मामला सामने आया। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी 22 से 25 साल के हैं।
लड़की 26 नवंबर को अपने घर से जन्मदिन मनाने निकली थी। कोयंबटूर के सीरानायकनपाल्यम इलाके स्थित पार्क में उसने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। जब वह अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी, तभी 6 लोगों ने उसे घेर लिया। पहले पीड़ित के दोस्त के साथ मारपीट की गई। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 


पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित से दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था। वे वीडियो की दम पर उसे ब्लैकमेल कर शिकायत दर्ज करने से रोकना चाहते थे। इसके बावजूद लड़की ने घर आकर अपनी मां को सबकुछ बता दिया। परिवार ने मामला दर्ज करा दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...