बुधवार, 18 दिसंबर 2019

10 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे किसान


किसानों की जमीन हड़पने वाली डीडीए के खिलाफ 10 फरवरी को लाखों किसान करेंगे दिल्ली कूच 


 नई दिल्ली! भारतीय किसान यूनियन (अ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक । स्पीकर हॉल कांन्स्टिटयूशन क्लब नई दिल्ली मैं बैठक सफल हुई। जिसमें यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी श्री ऋषिपाल अम्बावत जी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं किसानो की ज़मीन हड़पने वाली DDA के ख़िलाफ़ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान पूर्व सांसद वर्तमान विधायक अवतार सिंह भड़ाना व बिजनौर सांसद मलूक नागर आने वाली 10 फरवरी को दल-बल के साथ अपना समर्थन भारतीय किसान यूनियन अंबावता को दिया!


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावत ने कहा कि आजादी के सैकड़ों वर्ष बाद भी किसान की हालत सबसे दयनीय है! अगर किसान के पूरे परिवार की मेहनत का मूल्यांकन करे, तो आज एक धहाडी मजदूर से भी बदतर हालत किसान की है! सरकारे आती रही, जाती रही! लेकिन किसानों की सुध किसी ने नही ली! हम वर्तमान सरकार को बता देना चाहते है यदि शीघ्र किसान समस्याओं का समाधान न हुवा तो दिल्ली को घेरने को मजबूर होना पड़ेगा।


प्रदेश अध्यक्ष प.सचिन शर्मा ने कहा की अजीब विडम्बना है मेहनत किसान करे ओर उसकी फसल का मूल्य सरकार तय करे! क्या सरकार ने कभी सोचा है की जेठ की भीषण गर्मी व सर्दी के पाले की कड़कड़ाती ठंड में किसान ही है जो अपनी मेहनत के बल पर देश की सवा सौ करोड़ जनता का भरण पोषण कर रहा है! वर्तमान सरकार ने किसानों की फसलों का मूल्य बढ़ाया? इसके बावजूद भी सरकार के पास किसानों के हित की कोई ठोस नीति नही है!


राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा ने कहा देश के किसान चाहे  दिल्ली के हो, पूरे प्रदेश के उनका शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसानों की लड़ाई एकजुटता से लड़ी जाएगी!गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अमित कसाना ने कहा अगर हमें किसानों के लिए 'जेल भरो आंदोलन' भी करना पड़ा तो वह भी हम करेंगे और गाजियाबाद से हजारों किसान 10 फरवरी को दिल्ली में पहुंचेंगे



इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मटरू नागर को राष्ट्रीय प्रवक्ता व महेश कसाना को प्रदेश उपाध्यक्ष और जितेंद्र कसाना उर्फ जीते को भारतीय किसान यूनियन (अ) प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया! राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी! युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक नगर, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि चौधरी, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष जग्गी पहलवान, प्रदेश महासचिव ठाकुर मुकेश सोलंकी, जिला अध्यक्ष उधम नगर, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष इसरार त्यागी, मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेश,  जिला अध्यक्ष शाह आलम, विजयपाल कसाना, नवीन कसाना, प्रीतम सिंह दलवीर चौहान, बलजीत मास्टर, जय सिंह, सुनील प्रजापति, राजेंद्र, राधे कृष्ण, सोनू पंडित, दादा स्वामी, भूप सिंह चौहान, लव कुश, सुरेंद्र मास्टर, संजू सरिता, चौधरी सपना बालियान, अनुराधा बंसल, रजनी शर्मा आदि राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी जिला पद अधिकारी ब्लॉक तहसील 18 राज्यों के  पद अधिकारी व किसान उपस्थित रहे!


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...