बुधवार, 27 नवंबर 2019

'डेरा ब्यास' प्रमुख गुरविंदर की पत्नी का निधन

डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों की पत्नी का लंदन में निधन, अनुयायियों में शोक की लहर
 
अमृतसर! राधा स्वामी डेरा ब्यास के अनुयायियों के लिए बेहद दुखभरी खबर है। डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लोंं की पत्नी शबनम ढिल्लों का लंदन में निधन हो गया है। बताया जा रहा है! कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी! और इलाज के लिए लंदन गई थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही डेरा ब्यास के देश-विदेश में फैले अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की पत्नी का लंदन के बेडफ़ोर्ड अस्पताल में पेट की बीमारी का पिछले दिनाें ऑपरेशन हुआ था। 
हालांकि ऑपरेशन सफल हो गया था लेकिन उसके बाद तबियत ज्यादा खराब हो गई। शव काे भारत लेकर आएंगे या लंदन में ही अंतिम संस्कार होगा। इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हाे पाई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...