बुधवार, 4 सितंबर 2019

यमाचार्य नचिकेता वार्ता-कर्तव्यवाद

गतांक से ....
एक समय ऋषि साक्‍लय मुनि महाराज कात्‍यागं के गृह में भ्रमण करते हुए जा पहुंचे। ग्रह में वह उनकी कन्या थी, उस कन्या ने कहा, प्रभु! मुझे कुछ उपदेश दीजिए। उन्होंने कहा कि उन्हें क्या उपदेश दूं? कन्या ने कहा, भगवान! आप तो बड़े महान तपस्वी है वैद्ज्ञ है। दर्शनों के गर्भ को जानते हैं। उन्होंने कहा कि देखो मैंने तो यह पाया है। अब तक मुझे जो भी शिक्षा प्राप्त हुई है। उसी के अनुसार में तुमसे कहता हूं किसी से भी हिंनता के वाक्यों का उच्चारण मत करो। तुम कन्या हो कात्यागं के ग्रह में तुम्हारा जन्म हुआ है। अपने कुल का तुम्हारा परिवर्तन हो। तुम अपने हृदय में इच्छा प्रकट मत करो कि मेरी जो माता है या पित्र है। मेरे पालन-पोषण के लिए कुछ प्रदान करें। क्योंकि इच्छा करना तुम्हारे लिए हीनता है । मेरे पूज्य पिता जी ने,माता का उपदेश और आचार्यों का मुझे यह उपदेश रहा है। यदि कन्या की इच्छा रहती है। कोई परिवर्तन होने पर पति को, पति को न प्रवेश होने पर,क्या मेरे लिए कोई इच्छा होनी चाहिए । यह मेरी आत्मा उससे मृत्यु को प्राप्त हो जाएगी। ऐसा ऋषि साक्‍लय ने देखो कात्‍यांग की कन्या को उपदेश दिया। कात्यागं की कन्या स्वाति ने यह कहा हे भगवान, बहुत प्रियतम उपदेश मुझे शिरोमणि है। क्योंकि वाक्यों में यह इच्छा प्रकट नहीं करनी चाहिए। मानव को अपने क्रियाकलापों में, तपस्या में रहना चाहिए। जब उन्होंने कहा प्रभु मुझे कोई उपदेश दीजिए। मेरा उपदेश तो केवल यही है मानव को वेद का अध्ययन करना चाहिए। वेद में रत रहना चाहिए। वेद: अमृता ब्रह्मलोकम यह जो वेद है यह अमृत है ।यह परम पिता परमात्मा ने हमारे लिए जो वेद का निर्माण किया है। सृष्टि का सृष्टि को उत्पन्न करने वाला जो निर्माणवेता है। सृष्टि के प्रारंभ में मानव के ज्ञान और विज्ञान को और अपने संस्कारों को उपलब्ध करने के लिए ज्ञान और विज्ञान की धाराओं में रत होने के लिए उन्होंने पवित्र वेद का ज्ञान हमें दिया है। इस वैदिक ज्ञान को वैदिक प्रकाश को अपना करके हम अपने मानत्व को देखो उधरवा में ले जाए और मोक्ष की पगडंडी ग्रहण करें। देखो कात्यागं की पत्नी ने कहा प्रभु आप उपदेश दे रहे हैं मेरी कन्या को यह तो बड़ा प्रिय है। परंतु मोह के संबंध में आपका क्या विचार है? मोह होना चाहिए अथवा नहीं होना चाहिए। कात्यागं की पत्नी ने ऋषि से कहा कि मेरा एक प्रसंग हैं । मैं हूं नहीं होना चाहिए।मुनी ने कहा,परंतु कर्तव्य का पालन होना चाहिए कर्तव्य में मानव की प्रवृत्तियां नहीं रहती है। एक माता के गर्भ में बालक है परंतु माता जानती है कि निर्माण करने वाला प्रभु है। यह परमपिता परमात्मा की संपदा है। यह मेरी संपदा नहीं है। यह मेरी संपदा नहीं है यह संपदा प्रभु की है। मेरे गर्भ से उत्पन्न होने वाला बालक मानव प्रभु की आज्ञा है। उसके नियमों का पालन करने वाला हो। मेरा यह जीवन सार्थक बन जाएगा ।जब माता के हृदय में यह विचार रहते हैं तो मानो माता अपने बालक को जन्म दे करके स्वयं में प्रसन्न है कि मेरा बालक पूर्ण आयु होगा। क्योंकि माता यह जानती है मेरे विचारों में एक निष्ठा रहेगी तो मेरे गर्भ से उत्पन्न होने वाला बालक भी पूर्ण आयु को प्राप्त होगा और जब पूर्ण आयु में होगा तो माता-पिता को उसका शौक नहीं होगा। शौक उस काल में प्राणी होता है जब प्राणी का मिलन हो करके, विच्छेद हो जाता है। हमारे यहां उस काल में मुनिवर माता-पिता से पूर्व बालक का विच्छेद नहीं होता है। क्योंकि माता अपने कर्तव्य का पालन करती है और मृत्यु के रूप को जान लेती है। अपने बालक को माता कहती है। हे बालक! यह जो संसार है जिस संसार में हम और तुम सब विधमान है। यह निसार है इसमें कोई सार नहीं है। यह तो केवल विडंबना का क्षेत्र बना हुआ है। मुनिवरो, माता कहती है हे बालक इस संसार से उपराम होना। इस संसार को अपने उपांगों से जानना ही हमारा कर्तव्य है। हे बालक तू मुझे जानू मैं तुझे जानू। संसार में देखो मृत्यु का अभाव हो जाता है। माताजी अपने बालक को बाल्यकाल में शिक्षा-संस्कारों को उपलब्ध करा देती है। तो मुनिवरो, माता ब्रह्म कहलाती है। बालक तेरा अज्ञान होना ही मृत्यु है। शोकाकुल होना ही मृत्यु है। हे बालक संसार में निराशा ही तेरी मृत्यु है। मेरे प्यारे बालक देखो गौरव के जो वाक्य प्रकट करती है। माता कर्तव्य का पालन करती है और कर्तव्य का उपदेश है। वह माता को महान और पवित्र बना देता है। उसी आभा में नियुक्त हो जाता है। मुनिवर के गृह में जब साक्‍लय मुनि महाराज ने उपदेश दिया तो मुनिवर कात्यागं की पत्नी चरणों को स्पर्श करके बोली, धन्य है प्रभु। परंतु मेरा एक प्रसंग और है। बालक जब गृह स्वामी बन जाए बन जाए और वह ग्रह स्वामी वादी बन जाए तो माता-पिता को क्या करना चाहिए। मेरे प्यारों उस समय ऋषि ने कहा कि माता-पिता को मानो प्रभु की गोद में चला जाना चाहिए। याग में रत हो जाए और ब्रह्मा बन जाए। ब्रह्मा भी प्राणी होते हैं। जो ब्रह्मा का चिंतन करते रहते हैं और ब्रह्म ज्ञान जो प्रकृति के गर्भ में ब्रह्मा की आभा निहित हो रही है उस आधा में माता-पिता जागृत हो जाते हैं। तो वह उसके ग्रह में बालक बालिका माता-पिताओ उस ब्रह्म ज्ञान के ब्रह्मा ज्ञान का देवत्व जानने का बालक प्रयास करता है। अनुसरण करता है तो गृह में मानो स्वर्ग की स्थापना हो जाती है। स्वर्ग आ जाता है। वायुमंडल दूषित नहीं होता। वायुमंडल जब दूषित होता है जब ग्रह स्वामी और ग्रह स्वामीनी ग्रह में निहित रहते हैं। देखो बालक ग्रह स्वामी हो जाता है गृह स्वामी रत हो जाता है। उस समय देखो वे माता-पिता उसकी आभा में उसके क्रियाकलाप में जब बालक बनते हैं। उस समय गृह प्रवेश सत्यवादी विचार में रह करके कलह हमें गृह हो जाते हैं। और वह ग्रह नर्क बन जाते हैं। वहीं नारकिक विचार वायुमंडल में प्रवेश होते हैं तो वायुमंडल भी दूषित हो जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...