शनिवार, 28 सितंबर 2019

एसडीएम से जनता को लूटने की सिकायत

भारतीय जनता पार्टी से भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश प्रधान निठौरा ने उप जिलाधिकारी से जन सुविधा केंद्र मे चल रही लूट की, की शिकायत।लोनी की भोली-भाली जनता को भ्रष्टाचारियों के द्वारा लूटा जा रहा है। जन सुविधा केंद्र में कागजों में कमी बताकर किया जा रहा है। रकम लूटने का काम फैलाया जा रहा है भ्रष्टाचार,


सचिन वाशौरिया


गाजियाबाद,लोनी। नगर पालिका में जन सुविधा केंद्र मे मातृ शक्तियों व गरीब लोनी की जनता के साथ किया जा रहा है खिलवाड़। जी हां बताते चले कि लोनी की भोली-भाली जनता के कागजातों में कमी बताकर रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत भारतीय जनता पार्टी से भाजपा किसान मोर्चा गाजियाबाद के जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश प्रधान ने लोनी उपजिलाधिकारी से की है। इसकी गहनता से जांच कर लोनी की जनता को न्याय दिलाकर, जन सुविधा केंद्र की जांच कर, उन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। यह कोई पहला मामला ऐसा नहीं है।ऐसे अन्य कई मामले पहले भी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश के सामने आए हैं। सत्य प्रकाश प्रधान ने बताया कि लोनी की जनता के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो कोई भी कर्मचारी से लेकर अधिकारी भ्रष्ट हैं। उन लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही कराई जाएगी। जिससे लोनी की भोली-भाली जनता को इंसाफ मिले।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...