बुधवार, 28 अगस्त 2019

शैलजा के हाथ हरियाणा कांग्रेस की बागडोर

कुमारी शैलजा बनाई गई हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में छिड़ी वर्चस्व की जंग पर काय्यासों और चर्चाओं का दौर आये दिन नए अंदाज़ में सामने आ रहा है l राजनैतिक गलियारों से छन-छन कर आ रही ताज़ा जानकारी को पुख्ता मान लिया जाये तो अशोक तंवर की हरियाणा के अध्यक्ष पद से विदाई तय मानी जा रही है l डॉ. अशोक तंवर के स्थान पर कुमारी शैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की सूचना है l जिसकी किसी भी पल आधिकारिक घोषणा हो सकती है l इसके साथ ही पार्टी में बैलेंस बनाये रखने की कवायद के तहत चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाये जाने की खबर है lअब मन जा रहा है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कांग्रेस के खिलाफ बगावती तेवर खत्म हो सकते हैं। इसके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। वीरेंद्र मराठा, दीपेंद्र हुड्डा, कुलदीप बिश्नोई और कैप्टन अजय यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रोहतक रैली के बाद कांग्रेस आलाकमान हरियाणा को लेकर अहम कदम उठाने का मन बना चुका था। लेकिन इसी बीच पूर्व केंद्रीय पी चिदंबरम का प्रकरण गरम हो गया और उनकी गिरफ्तारी हो गई। माना जा रहा है कि यह प्रकरण नहीं होता तो हरियाणा कांग्रेस पर अहम फैसला हो जाता।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...