बुधवार, 21 अगस्त 2019

भीषण सड़क हादसे में 39 घायल,पांच गंभीर

विनीत जायसवाल


कोरिया। जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 39 लोग घायल हो गए इनमें से पांच गंभीर रूप से घायल लोगों को मनेंद्रगढ़ ,बैकुंठपुर के लिए रेफर किया गया है शेष सभी घायलों का केल्हारी के उप स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरों में स्वास्थ्य महकमे को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे मध्य प्रदेश के छतई गांव से लगभग 35 मजदूर रोपा लगाने के लिए पिकअप से केल्हारी पसौरी की ओर आ रहे थे ।इस दौरान विपरीत दिशा से स्कार्पियो वाहन आ रहा था। इन दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो जाने से पिकअप पलट गया व दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को वाहन से निकालकर निजी साधनों से केल्हारी उप स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां सभी घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को बेहतर उपचार के लिए मनेन्द्रगढ़ व बैंकुठपुर  रवाना किया गया है। जानकारी के मुताबिक स्कार्पियों में जनकपुर क्षेत्र के कुछ प्राचार्य बैठे हुए थे जो बैठक के लिए बैंकुठपुर जा रहे थे। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...