शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

बंगारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया 

बंगारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। शासन की ओर से किए गए तबादले के बाद जिलाधिकारी नियुक्त किए गए आईएएस अरविंद मलप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शुक्रवार को जनपद मुजफ्फरनगर के जिला अधिकारी नियुक्त किए गए आईएएस अरविंद मलप्पा बंगारी दोपहर बाद जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे और कोषागार पहुंचकर चार्ज पुस्तिका पर अपने दस्तखत किए। जिलाधिकारी ने अपना चार्ज संभालते हुए कामकाज भी शुरू कर दिया है। 

आईएएस अरविंद मलप्पा बंगारी को शासन की ओर से जनपद मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है। वर्ष 2011 बैच के आईएएस अरविंद मल्लप्पा बंगारी मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी का चार्ज संभालने से पहले पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे। वर्ष 2019 से अरविंद मलप्पा बंगारी पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात चल रहे थे।

30 मार्च 1981 को जन्मे आईएएस अरविंद मलप्पा बंगारी उत्तर प्रदेश के मथुरा और जौनपुर के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। जिला अधिकारी के रूप में जनपद मुजफ्फरनगर में उनकी तीसरी तैनाती होना बताई जा रही है। एग्रीकल्चर में मास्टर की डिग्री हासिल करने वाले आईएएस अफसर अरविंद मल्लप्पा बंगारी को सख्त मिजाज और सीधी कार्यप्रणाली वाला अवसर माना जाता है।

निर्दयी मां ने 5 माह के बच्चे को बेड पर पटका, मौंत

निर्दयी मां ने 5 माह के बच्चे को बेड पर पटका, मौंत

संदीप मिश्र 

संभल। 5 माह के दूध मुंहे बच्चे को निर्दयी बनी मां ने बेड पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया है। पीड़ित पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद संभल के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के बर्तन बाजार स्थित मायके में रह रही ऋचा यादव ने अपने परिजनों को जानकारी दी कि उसके 5 माह के बच्चे की बेड से गिरकर मौत हो गई है। परिजनों ने महिला की इस बात पर विश्वास करते हुए हरियाणा के जिला मेवात में रहने वाले पति कुलदीप यादव को इस मामले की जानकारी दी।

लेकिन उसे अपने बच्चे की बेड से गिरकर मौत होने की बात पर विश्वास नहीं हुआ। जिसके चलते वह सीधा ससुराल पहुंचा और मामले की जानकारी हासिल करने के बाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए उसने अपनी पत्नी ऋचा यादव के ऊपर 5 माह के बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। पति का कहना है कि उसकी सास ने फोन करके उसे बताया है कि उसके मासूम बेटे की हत्या उसकी पत्नी ने ही बेड पर पटक पटक कर की है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

11 साल में पहली बार अपना लुक बदला: विकिपीडिया 

11 साल में पहली बार अपना लुक बदला: विकिपीडिया 

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। विकिपीडिया ने अपनी 22वीं वर्षगांठ के मौके पर 11 साल में पहली बार अपना लुक बदला है। अंग्रेज़ी विकिपीडिया के डेस्कटॉप इंटरफेस में बेहतर सर्च ऑप्शन के साथ आर्टिकल के कंटेंट के लिए नया टेबल और भाषा बदलने के लिए दाईं ओर डेडिकेटेड टूल दिया गया है। विकिमीडिया फाउंडेशन के स्वामित्व वाले विकिपीडिया की शुरुआत 15 जनवरी 2001 को हुई थी।इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय साइटों में से एक विकिपीडिया है। हमने कई सालों से विकीपीडिया को बस एक ही रूप में देखा है। लेकिन अब कई सालों का इंतजार खत्म हुआ और अब विकिपीडिया को एक नया रूप मिल गया है। 11 वर्षों में पहली बार, विकिपीडिया को एक नया रूप मिल रहा है। विकिपीडिया के डेस्कटॉप इंटरफ़ेस में सुधारों की एक सीरीज साइट को उपयोग करने में आसान बनाएगी और सभी का स्वागत करेगी, विकिमीडिया फ़ाउंडेशन ने कहा।

सबसे पहली बात, प्लेटफॉर्म अब पूरी तरह से नए रूप में है, साथ ही हर जानकारी में एक साइड मेन्यू पॉप-अप होता है, जिससे आपको आसानी से नेविगेट करने में मदद मिलती है। विकिमीडिया फाउंडेशन का कहना है कि भाषा-स्विचिंग टूल्स को अब रखा गया है जिससे यूजर्स आसानी से अपनी पसंदीदा भाषा सर्च सकते हैं और आवश्यकतानुसार 300 से अधिक भाषाओं के बीच स्विच कर सकते हैं।

विकिपीडिया के सर्च अनुभव को भी अपग्रेड मिला। क्योंकि सर्च विकल्प अब फोटो और डिटेल्स का लाभ उठाता है, जिससे आपके लिए आवश्यक लेखों को सर्च आसान हो जाता है। विकिपीडिया ने एक नया बंधनेवाला साइडबार जोड़ा है। यह यूजर्स को हर एक कंटेंट के बाईं ओर पाए जाने वाले लंबे मेनू को दिखाने में मदद करेगा, जिससे उन्हें बिना विचलित हुए आवश्यक जानकारी देखने में मदद मिलेगी।

कंटेंट की एक नई टेबल है, जो यूजर्स को यह जानने में सहायता करती है कि वे वर्तमान में कौन सा सेक्शन पढ़ रहे हैं। इसके अलावा, यह पेज को नीचे स्क्रॉल करने पर भी दिखाई देता है, जिससे विभिन्न सेक्शंस में नेविगेट करना आसान हो जाता है। एक अपडेटेड हेडर है जो स्क्रॉल करते ही आपके साथ चलेगा। विकिमीडिया फाउंडेशन ने कहा, आप जो सर्च रहे हैं उसे सर्च के लिए अब आपको पेज के टॉप पर स्क्रॉल करने की आवश्यकता नहीं होगी, और आप इसके बजाय पढ़ने पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

आज अगरतला में रैली करेंगी 'माकपा और कांग्रेस'

आज अगरतला में रैली करेंगी 'माकपा और कांग्रेस'

इकबाल अंसारी 

अगरतला। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर त्रिपुरा में संविधान को बचाने तथा लोकतंत्र बहाल करने की कवायद के तौर पर शनिवार को अगरतला में एक रैली करेंगी। माकपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी और कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने बृहस्पतिवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रैली में शामिल होने वाले लोग किसी राजनीतिक दल का झंडा लेकर नहीं चलेंगे।

रॉय बर्मन ने कहा, त्रिपुरा में संविधान बचाने और लोकतंत्र की रक्षा करने के इच्छुक लोग रबींद्र भवन के सामने इस विशाल रैली में हिस्सा लेंगे और किसी राजनीतिक दल का झंडा लेकर नहीं चलेंगे। वे राष्ट्रीय ध्वज थामे नजर आएंगे। वहीं, चौधरी ने राज्य में बढ़ती चुनाव पूर्व हिंसा पर चिंता जताई और दावा किया कि पूर्वोत्तर राज्य में 2018 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद लोग वोट नहीं दे पाए।

टिपरा मोथा के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ हाथ मिलाने के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि इस क्षेत्रीय दल के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने भाजपा को हराने के लिए माकपा-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन किया है। इस बीच, सूत्रों ने बताया कि माकपा और कांग्रेस नेताओं ने दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर अपनी पहली बैठक की, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया। दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा की थी। त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 16 फरवरी को होगा, जबकि वोटों की गिनती दो मार्च को की जाएगी।

'सारस' पक्षी ने कई वर्षो से भारत आना बंद किया

'सारस' पक्षी ने कई वर्षो से भारत आना बंद किया 

अखिलेश पांडेय/नरेश राघानी 

टोमस्क/उदयपुर/जयपुर। सर्दियों में आने वाली साईबेरियन सारस पक्षी ने कई वर्षो से भारत आना बंद कर दिया है। पक्षी विशेषज्ञ एवं पूर्व वन संरक्षक डा सतीश शर्मा के अनुसार संसार में क्रेनों की 15 प्रजातियां ज्ञात है जो तीन वशों एन्टीगोन, बालिएरिका तथा ग्रूस में सम्मिलित की गई हैं। ज्ञात 15 प्रजातियों में कभी 5 भारत में मिलती थी लेकिन कई वर्षो से साइबेरिया क्षेत्र से सर्दियों में आने वाली साईबेरियन सारस ने आना बंद कर दिया और हमारे देशो में केवल 4 सारस या क्रेन प्रजातियां ज्ञात है। साईबेरियन सारस राजस्थान के केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान में आती थी लेकिन अब वे नहीं आ रही है।

उन्होंने बताया कि जानी पहचानी सारस क्रेन जिसे वैज्ञानिक भाषा में ग्रूस एन्टीगोन कहते है, स्थानीय प्रजाति है तथा देश छोड कर नहीं जाती। काली गर्दन की सारस की संख्या जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षैत्रों में गर्मी में तो उत्तर पूर्व भारत में सर्दी में पहुंचती है। कुरजां (ग्रूस विरगो) तथा कॉमन क्रेन (ग्रूस-ग्रूस) हमारे यहां हिमालय के उस पार के सूदूर क्षेत्रों में सर्दी की ऋतु में देशान्तर गमन कर अक्टूबर के आस-पास आने लगती है तथा फरवरी मार्च में गर्मी प्रारंभ होने पर प्रवास समाप्त कर वापस लौट जाती है। कुरजां को राजस्थान का जन-जन जानता है।

जोधपुर जिले का खीचन गांव कुरजां प्रवास के लिये न केवल देश बल्कि विदेशों में भी जाना जाता है। खीचन के लोग बडे स्नेह व आत्मीयता से सदियों से कुरजां के प्रवास को सुरक्षित एवं यादगार बनाते आ रहे है। खीचन में उनके रहने तक उनको भोजन के रुप में नियमित चुग्गा दिया जाता है। कुरजां के साथ कॉमन क्रेन को भी देखा जा सकता है। ये दोनो क्रेन बडे झूण्ड बनाकर रहने, उड़ने, खाना खाने एवं आराम करने की प्रवृति रखती है। क्रेन या सारस जब उड़ान भरती है तो यह अपनी गर्दन आगे एवं पैर पीछे की तरफ लम्बे फैलाकर उड़ते है। उड़ान में पंक्ति या वी आकार में उड़ने से ये अपना ईंधन बचाती है।

क्रेन अपना जोड़ा बनाने के बाद वफादारी से स्थायी रिश्ते निभाते है। कहते है जोड़े में एक की मृत्यु होने पर दुसरा साथी खाना पीना छोड मृत्यु को गले लगा लेता है। इसी प्रवृति के कारण न केवल भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी क्रेनों को आदर दिया जाता है। हिमालय के उस पार बौध धर्म के अनुयायी भी क्रेनों का आदर करते है। हमारे धर्म ग्रंथों एवं लोक गीतों में सारस एवं कुरजा की बडी महिमा है। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-101, (वर्ष-06)

2. शनिवार, जनवरी 21, 2023

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:28, सूर्यास्त: 05:40। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 20+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...