शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

पीएम मोदी ने मां 'हीराबेन' का अंतिम संस्कार किया

पीएम मोदी ने मां 'हीराबेन' का अंतिम संस्कार किया

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने जून में अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर उनसे मुलाकात की, तस्वीरें शेयर की थीं। जिनमें वह उनके पैर धोते और आशीर्वाद लेते नजर आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के एक श्मशान घाट पर अपनी मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां हीराबेन मोदी के निधन के बाद ट्वीट किया, शानदार शताब्दी का ईश्वर के चरणों में विराम...मां में हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की...जिसमें तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। पीएम ने​ लिखा, उन्होंने कहा था, काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी मां हीराबेन के अंतिम संस्कार के लिए गांधीनगर पहुंचे। उनकी अंतिम यात्रा में पीएम व उनके भाइयों ने अर्थी को कंधा दिया। हीराबेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके निधन के बाद पीएम ने ट्वीट किया, शानदार शताब्दी का ईश्वर के चरणों में विराम।

मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बाहर नहीं निकलने देंगे 

मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बाहर नहीं निकलने देंगे 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मध्य दिल्ली में स्थित राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात नौ बजे के बाद यात्रियों को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ब्लू लाइन पर पड़ने वाला राजीव चौक मेट्रो स्टेशन, ऐतिहासिक कनॉट प्लेस क्षेत्र में स्थित है, जहां हर साल नववर्ष की पूर्व संध्या और नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार, नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) पर भीड़भाड़ कम करने के लिए रात 9 बजे के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन के प्रस्थान तक यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी। बयान में कहा गया है कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को स्थगित किया 

फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ को स्थगित किया 

कविता गर्ग 

मुंबई। भारतीय दर्शक फिलहाल बड़े पर्दे पर फवाद खान और माहिरा खान अभिनीत पाकिस्तानी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ नहीं देख पाएंगे। सिनेमाघरों की चेन आईनॉक्स के एक अधिकारी ने बताया कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी थी, जिसे संभवत: अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

अधिकारी ने एक मीडिया न्यूज एजेंसी से कहा कि वितरकों ने हमें सूचित किया है कि फिल्म की रिलीज टाल दी गई है। दो-तीन दिन पहले हमें यह जानकारी दी गई थी। आगे कोई तारीख हमारे साथ साझा नहीं की गई है। बिलाल लशारी द्वारा निर्देशित द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट 1979 की क्लासिक फिल्म मौला जट्ट जैसी है।

हालांकि फिल्म के निर्माताओं के अनुसार न तो यह रीमेक है और न ही सीक्वेल। 13 अक्टूबर को पाकिस्तान में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली पाकिस्तानी फिल्म है। फिल्म ने एक करोड़ डॉलर की कमाई की है। 

हीराबेन का जीवन 'भारतीय आदर्शों' का प्रतीक 

हीराबेन का जीवन 'भारतीय आदर्शों' का प्रतीक 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा है कि हीराबेन का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। मुर्मू ने हीराबेन के निधन पर शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। मोदी ने ‘मातृदेवोभव’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं! उल्लेखनीय है कि हीरा बा का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। 

आडवाणी ने प्रधानमंत्री मोदी की मां के निधन पर शोक जताया 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के निधन पर शोक जताया और कहा कि अपनी मां को खोना जीवन का सबसे दुखद पल है। आडवाणी ने एक बयान में कहा कि नरेन्द्रभाई ने अक्सर अपनी मां के साथ साझा किए गए विशेष बंधन, उनकी सादगी और देखभाल करने वाले व्यक्तित्व के बारे में बात की है। 

ये बातें हमेशा याद की जाएंगी और सभी को इनकी कमी खलेगी। मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 99 वर्ष की थीं। आडवाणी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी मां को खोना किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे दुखद घटना होती है।

मां हीराबेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त: आरएसएस

मां हीराबेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त: आरएसएस

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माताजी हीराबेन मोदी (हीरा बा) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। आरएसएस ने ट्विटर पर शोक संदेश में कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूजनीय माता जी हीराबा के निधन से एक तपस्वी जीवन पूर्ण हो गया। इस दुखद प्रसंग पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हम सभी स्वयंसेवक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत और सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक बयान जारी करके श्रीमती हीरा बा के निधन पर दुख जताया है। बयान में कहा गया,“ माताजी का जीवन अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी मूल्य के प्रति निष्ठा एवं ईश्वर के प्रति अटूट आस्था के बल पर सतत कर्मशील रहने वाले सार्थक जीवन का महान उदाहरण है।

मातृवियोग की वेदना की इस वेला में श्री नरेंद्र मोदी और उनके परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त करते हैं। ऊं शांति।” श्री मोदी की मां हीराबा का आज तड़के साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह सौ वर्ष की थीं। उनके निधन पर देश के तमाम नेताओं और हस्तियों ने शोक जताया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-80, (वर्ष-06)

2. शनिवार, दिसंबर 31, 2022

3. शक-1944, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:24, सूर्यास्त: 05:30। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...