रविवार, 25 दिसंबर 2022

एमपी: सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'सपा'

एमपी: सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'सपा'

संदीप मिश्र/मनोज सिंह ठाकुर

लखनऊ/भोपाल। मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नया दांव चला है। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बात का ऐलान अखिलेश यादव ने किया है। यूपी से बाहर भी अब समाजवादी पार्टी संभावनाओं को तलाश रही है। बता दें कि समाजवादी पार्टी को गुजरात में एक सीट पर जीत मिली है। 

मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। शनिवार को पार्टी की तरफ से मध्य प्रदेश के सीधी में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामायण पटेल ने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सपा पूरी मजबूती से वहां तीसरा विकल्प बनकर भाजपा की नफरत की राजनीति खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भाईचारा खत्म कर रही है।

2003 में सपा को मिली थीं 7 सीटें

2003 में सपा को मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी सफलता मिली थी। तब पार्टी 161 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, इसमें सपा को 7 सीटों पर जीत मिली थी। 2008 में सपा को एक सीट पर जीत मिली थी। 2018 में एक सीट पर सपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। पार्टी ने अब कहा है कि आगामी राज्य चुनावों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के एक प्रवक्ता का कहना है भाजपा की नफरत की राजनीति के विकल्प के रूप में उभरने के लिए पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। यह केवल हमारी समाजवादी विचारधारा है जो भाजपा की नफरत की राजनीति को समाप्त करेगी।

समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश के बाहर एक प्रमुख राजनीतिक ताकत के रूप में नहीं देखा जाता है। हालांकि, पार्टी ने हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनावों में एक सीट जीती है। सपा की स्थापना 1992 में मुलायम सिंह यादव ने की थी। सितंबर में पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव ने सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने का संकल्प लिया था।

किसानों को धोखा दे रही भाजपा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार लगातार किसानों को धोखा दे रही है। भाजपा पिछले आठ सालों से किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा करती है। पहले कहा गया कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, अब किसानों की आय दोगुनी करने के लिए फ्रांस की सरकार से समझौता हो रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जब से बनी है किसानों के दुर्दिन शुरू हो गए हैं। कर्जमाफी के नाम पर उन्हें बहकाया गया, सम्मान निधि देकर जबरन वसूली शुरू कर दी गई, बिजली बिल माफी का सपना दिखाकर वोट बटोरे गए पर कोई रियायत नहीं दी गई, उसको मुफ्त सिंचाई की सुविधा भी नहीं मिली।

एक विमान को आसमान में ले जाते हुए दिखें 'हिरन'

एक विमान को आसमान में ले जाते हुए दिखें 'हिरन'

सरस्वती उपाध्याय 

रविवार को पूरी दुनिया में क्रिसमस का जश्न मनाया जा रहा है। बाजारों में क्रिसमस पर लोगों को उपहार खरीदते और घरों को रंग-बिरंगी झालरों से सजे हुए देखा जा सकता है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को अपने-अपने तरीके से बधाइयां भी दे रहे हैं। इस बीच एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों के होश इड़ गए हैं।अमीरात एयरलाइंस ने हाल ही में दुनिया भर के लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए एक बेहद रोमांचक वीडियो पोस्ट किया है, जो आपको भी बहुत पसंद आने वाला है।

अमीरात एयरलाइंस ने एक बहुत ही अनोखा और दिलचस्प वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर ऑनलाइन शेयर किया है, जिसमें रनवे पर 'हिरनों' को एक विमान को आसमान में ले जाते हुए दिखाया गया है। रोमांच से भरे इस वीडियो ने हजारों ऑनलाइन यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। पहले आप इस वीडियो को गौर से देखिए।

अनोखे तरीके से दी क्रिसमस की बधाई

छोटे से वीडियो में आप कई 'हिरन' को रनवे पर एक हवाई जहाज को ले जाते हुए देख सकते हैं। ये सभी हिरन जैसे ही धीरे-धीरे अपनी गति बढ़ाते हैं, वे विमान को, आकाश में लेकर उड़ जाते हैं।  इस विमान की एक खास बात और नजर आती है कि उसके ऊपर सांता की टोपी भी लगी होती है। इस दिलचस्प वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, "कैप्टन क्लॉज, टेक-ऑफ की अनुमति के लिए अनुरोध कर रहा हूं। अमीरात की तरफ से मेरी क्रिसमस।"

वायरल हुआ वीडियो

लोगों ने इस छोटी सी क्लिप पर अपना ढेर सारा प्यार बरसाया है और कमेंट बॉक्स को दिल वाले इमोजी से भर दिया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा है कि, "इतना प्यारा, इतना सुंदर! इसमें शामिल लोगों को बधाई, यह बहुत कमाल है!" एक दूसरे यूजर्स ने कहा है कि, "अमीरात हमेशा से सबसे अलग कुछ करता है और ये भी बहुत शानदार है।"

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-75, (वर्ष-06)

2. सोमवार, दिसंबर 26, 2022

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:44, सूर्यास्त: 05:24। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 18+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 24 दिसंबर 2022

'अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी' का आयोजन: कौशाम्बी 

'अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी' का आयोजन: कौशाम्बी 


धर्मा देवी इण्टर कालेज केन कनवार में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

कौशाम्बी। धर्मा देवी इण्टर कालेज केन कनवार में शनिवार को 'अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी' का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्थापक रामावतार त्रिपाठी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्य्रकम की शुरुआत की। जिसमें हजारों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में अभिभावक अतुल सिंह, मनोज कुमार साहू, अनुज शर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक आदित्य कुमार द्विवेदी, ललित कुमार, रमाकान्त शर्मा, वरुण, प्रकाश जोशी ने अपने विचार अभिभावकों के समक्ष रखें। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के संस्थापक रामावतार त्रिपाठी गया।

प्रसाद मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य, चन्द्रकान्त पाण्डेय सेवानिवृत्त शिक्षक, वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय लोकतंत्र सेनानी, रामप्रकाश त्रिपाठी, मारुति, नन्दन त्रिपाठी, राकेश पाण्डेय पूर्व-प्रधान, फूलसिंह चन्देल पूर्व जिला विकास अधिकारी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये अभिभावको के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया।

गणेश साहू 

सांसद की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित

सांसद की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित 


सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता एवं  सांसद फूलपुर एवं सांसद भदोही की सह अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न

जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर का लोड़ बढ़ाये जाने व खराब ट्रांसफार्मरों को समय से बदले जाने हेतु दिए गए निर्देश

जनप्रतिनिधिगणों को उनकी शिकायतों पर की गयी कार्यवाही से जरूर करायें अवगत अध्यक्ष

बृजेश केसरवानी/राजेश सिंह 

प्रयागराज। सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को संगम सभागार में आयोजित की गई। बैठक में  सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल(सह अध्यक्ष) एवं सांसद भदोही रमेश चन्द्र बिंद(सह अध्यक्ष) उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में अध्यक्षा ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने तथा सामूहिक रूप से विद्युत कटौती की शिकायतें मिल रही है‌। जिसका जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए कहा कि जो भी विद्युत विभाग से सम्बंधित शिकायतें है। विद्युत के नोडल अधिकारी नोट कर लें और शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करते हुए  जनप्रतिनिधियों को भी की गई कार्यवाही से अवगत करायें तथा जहां पर विद्युत के तार जर्जर होने या विद्युत कनेक्शन की समस्या है। उसका भी आंकलन करके शामिल किया जाएं। जिन व्यक्तियों का बिल बकाया हो, उन्हीं का विद्युत कनेक्शन काटे जाने तथा विद्युत की सामूहिक कटौती न किए जाने का निर्देश दिया है। जनप्रतिनिधियों के द्वारा विद्युत से सम्बंधित जो भी शिकायतें की जाती है। उनके त्वरित निस्तारण के साथ-साथ जनप्रनिधियों को कार्यवाही से अवगत भी कराया जाये। अध्यक्षा ने सौभाग्य योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सौभाग्य योजना के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों की जांच करायी जाये।

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए सांसदों ने कहा कि कितनी सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया है तथा प्रस्ताव के सापेक्ष कितनी सड़कों की स्वीकृति मिली तथा स्वीकृत सड़कों का कितना निर्माण कार्य पूरा हुआ है। उसकी विधान सभावार रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। सांसदों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की कुल 27 सड़कों में कितनी अपूर्ण है तथा कितनी पूर्ण हो चुकी है की जानकारी लेते हुए उसकी गुणवत्ता की जांच कराये जाने के लिए कहा हैं। उन्होंने कहा कि जितनी भी सड़कों की शिकायतें आ रही है, उसकों तत्काल ठीक कराया जाएं। खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि धान क्रय केन्द्रों की ठीक ढंग से जांच करायी जाएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निरंतर भ्रमणशील रहकर धान क्रय केन्द्रों की जांच करते रहे तथा जो भी शिकायतें आ रही है, उनका निस्तारण भी करते रहे। जिलाधिकारी ने  जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि धान खरीद की लगातार मानटरिंग की जा रही है तथा डिफाल्टर केन्द्रों पर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। सांसदगणों द्वारा किसान सम्मान निधि, लघु सिंचाई, पेयजल, खाद्य प्रबंधन एवं वर्मी कम्पोस्ट में कितना कार्य किया गया है कि जानकारी ली गयी तथा इससे सम्बंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को बेहतर ढंग से कार्य कराने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति है, उनकों आवास उपलब्ध कराया जाये। खेल-कूद विभाग की समीक्षा करते हुए स्टेडियम की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सांसदों ने कोविड के नियंत्रण के लिए क्या तैयारियां है, जानकारी ली।

उन्होंने टेस्टिंग बढ़ायें जाने, आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए किट की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने, सभी सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य रहने तथा उन्हें केन्द्र पर ही रात्रि निवास करने के लिए कहा है। जिससे आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके तथा जिन केन्द्रों पर चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं है‌। उन केन्द्रों पर चिकित्सकों की नियुक्ति किए जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने  जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता की असुविधा व समस्याओं को दूर करने के लिए जितने भी सुझाव प्राप्त हुए है। इन सभी सुझावों पर तत्काल कार्य किया जायेगा। 

हमारी पूरी टीम इस पर तत्परता के साथ कार्य करेंगी। लोक निर्माण, विद्युत, जल जीवन मिशन, धान खरीद, चिकित्सकों की उपस्थिति आदि से सम्बंधित जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है। उनका तत्काल निराकरण किया जायेगा। जो भी सड़कें गड्ढ़ा मुक्त नहीं है। उन्हें तत्काल गड्ढ़ा मुक्त कराया जायेगा तथा सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण की जानकारी जनप्रतिनिधियों से साझा करते हुए कार्य को तेजी से पूर्ण कराया जायेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वी.के. सिंह, विधायक बारा डाॅ. वाचस्पति, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधायक सोरांव गीता पासी, विधायक मेजा संदीप पटेल,सदस्य विधान परिषद के.पी. श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, गीता देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, नगर आयुक्त चन्द्र मोहन गर्ग, परियोजना निदेशक ए0के0 मौर्या, जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए यादव, पदयात्रा की

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए यादव, पदयात्रा की

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा सदस्य श्याम सिंह यादव शनिवार को यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। यादव ने 'पीटीआई-भाषा ' से कहा कि वह राहुल गांधी के निमंत्रण पर और व्यक्तिगत स्तर पर इस यात्रा का हिस्सा बने हैं। क्योंकि इस यात्रा का मकसद नेक है। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘मैं बहुजन समाज पार्टी का सांसद हूं, लेकिन यह तो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्यक्रम है। मैं राहुल गांधी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर इसमें शामिल हुआ हूं। मैं जनता हूं, इस यात्रा का मकसद नेक है।’’

यादव ने कहा, ‘‘आज हम देख रहे हैं कि धर्म, जाति, संस्कृति के नाम पर भेद किया जा रहा है। हमारे देश की पहचान विविधता में एकता की है...सबको सोचना होगा कि देश को किस दिशा में ले जाना है।’’ उल्लेखनीय है कि बसपा सांसद का इस यात्रा में शामिल होना इस मायने में महत्वपूर्ण है कि पार्टी की प्रमुख मायावती कई मौकों पर कांग्रेस के खिलाफ खुलकर अपनी राय जाहिर करती रही हैं। श्याम सिंह यादव के अलावा कांग्रेस की सहयोगी द्रमुक की सांसद टी सुमथि भी इस यात्रा में शामिल हुईं।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...