रविवार, 11 दिसंबर 2022

पदाधिकारियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया

पदाधिकारियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा पंजीकृत जिला शामली परिवार के पदाधिकारियों को पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। रेलवे रोड पर स्थित सरती देवी राजा राम पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में नगर पालिका परिषद शामली के पूर्व चेयरमैन व समाजसेवी अरविंद संगल ने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा पंजीकृत जिला शामली परिवार के अरविंद कौशिक (जिलाध्यक्ष), दीपक शास्त्री (जिला वरिष्ठ) उपाध्यक्ष ,पंडित राधेश्याम शर्मा, पंडित शिवदत्त शर्मा, पंडित पंकज शर्मा, पंडित अर्पित शर्मा, पंडित राजेंद्र शर्मा, पंडित प्रशांत कोशिश, पंडित चंद्रशेखर भारद्वाज ,पंडित राजेंद्र शर्मा विकल राज, नीरज शर्मा ,पंडित लक्ष्मण कौशिक, आदि को मंच पर बुलाकर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया और वहीं दूसरी ओर उपेंद्र द्विवेदी ,अनिल शर्मा, डॉक्टर ईश्वर दत्त शर्मा, पंडित नीरज गौतम ,उमेश शर्मा ,संजय शर्मा ,प्रदीप शर्मा, शिवम शर्मा, अनुराग शर्मा ,पंकज शर्मा ,पीयूष शर्मा ,घनश्याम शर्मा, सुमित कौशिक, विनीत शर्मा, अरविंद शर्मा ,सुमित शर्मा आदि ने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा पंजीकृत जिला शामली के सभी पदाधिकारियों के सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी और पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद संगल का आभार व्यक्त किया।

हथियारों व गोला-बारूद का जखीरा बरामद: बल

हथियारों व गोला-बारूद का जखीरा बरामद: बल

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार को पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो एके-47 राइफल सहित हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दोपहर 12 बजे के करीब यह बरामदगी हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब के अबोहर सेक्टर में जांच के दौरान बीएसएफ के कर्मियों ने दो एके-47 राइफल और चार मैगजीन के अलावा दो पिस्तौल और चार मैगजीन तथा कुछ कारतूस बरामद किए हैं।

कविता के आवास पर पहुंची 'सीबीआई' की टीम

कविता के आवास पर पहुंची 'सीबीआई' की टीम

इकबाल अंसारी 

हैदराबाद। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों की एक टीम मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी एवं विधान पार्षद के कविता के दिल्ली आबकारी घोटाला के संबंध के बारे में पूछताछ के लिए रविवार को बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास पर पहुंची। विशेष रूप से घोटाले में कथित दलाली पर दिल्ली की एक अदालत में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर एक रिमांड रिपोर्ट में कविता के नाम का उल्लेख किया गया है।

सीबीआई की ओर से इस संबंध में कविता से पूछताछ कर सकती है। सीबीआई ने कविता को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत नोटिस देकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। सीबीआई से नोटिस पाने वाली कविता ने कहा कि वह 13 दिसंबर को छोड़कर 11 से 15 दिसंबर तक उपलब्ध रहेंगी।

सीबीआई अधिकारियों की ओर से कविता के बयान दर्ज करने की उम्मीद है। दिल्ली शराब घोटाले की सीबीआई जांच के बाद पुलिस ने  कविता के आवास के आसपास के इलाकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की है।

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनें अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनें अग्निहोत्री

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बनें। पत्रकारिता से राजनीति का सफर तय करते हुये इस पद तक पहुंचे हैं। पंजाब की सीमा से लगते ऊना जिले की हरोली तहसील के गोंदपुर जयचंद गांव के निवासी अग्निहोत्री पांचवीं बार विधायक बने हैं। उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने के बाद पंचायत प्रधान, पंच और जिला परिषद का कोई चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि सीधे विधायक के रूप में विधानसभा में कदम रखा था। राज्य के राजनीतिक इतिहास में वह पहले उपमुख्यमंत्री बने हैं।

मुकेश अग्निहोत्री का जन्म 09 अक्तूबर 1962 में पंजाब के संगरूर में जिला जनसम्पर्क अधिकारी रहे ओंकार चंद शर्मा के घर में हुआ था। शर्मा ने संतोखगढ़ से कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गये थे। उनके बाद कांग्रेस ने अग्निहोत्री को संतोषगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा ऊना जिले में ही हुई। उनके बड़े भाई डॉ. राकेश अग्निहोत्री चिकित्सक हैं। उनकी तीन बहनें हैं। विदेश में पढ़ाई कर चुकी उनकी पुत्री आस्था अग्निहोत्री पीएचडी कर रही हैं। उनकी पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर हैं।

उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री का ससुराल मंडी शहर में है। गणित विषय में एमएससी की डिग्री हासिल करने के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने जनसम्पर्क विषय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया और पत्रकार बन गए। वह शिमला और दिल्ली में पत्रकार के रूप में करीब दो दशक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। दिल्ली में पत्रकारिता के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नजदीकियां बढ़ीं। बाद में वह पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सम्पर्क आये और उनके करीबियों में शुमार रहे। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता से राजनीति में कदम रखा।

वर्ष 1993 में वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता को हिमाचल प्रदेश एग्रो पैकजिंग निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 1998 के विधानसभा चुनाव में श्री शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने संतोषगढ़ क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया, लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पंडित जयकिशन शर्मा से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2003 के विधानसभा चुनाव में शर्मा के बजाए मुकेश अग्निहोत्री को कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी बनाया और वह पहली बार में ही चुनाव जीत गये और मुख्य संसदीय सचिव रहे। वर्ष 2007 में वह उन्होंने संतोषगढ़ से विधानसभा चुनाव जीते।

वर्ष 2012 में परिसीमन होने पर संतोषगढ़ ऊना विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हो गया तथा हरोली विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया। अग्निहोत्री तीसरी बाद हरोली से विधानसभा में पहुंचे और वीरभद्र सरकार में उद्योग मंत्री रहे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की, लेकिन कांग्रेस चुनाव हार गई और राज्य में भाजपा की सरकार बनी।

वर्ष 2018 में वह सदन में कांग्रेस विधायक दल और विपक्ष के नेता बनाये गये। उन्होंने चार साल में जम कर जयराम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पार्टी आलाकमान ने स्टार प्रचारक बनाया। प्रदेशभर में उन्होंने प्रत्याशियों के लिए दर्जनों रैलियां कीं। लगातार पांच बार जीतने के बाद वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल थे, लेकिन पार्टी आलाकमान ने उन्हें उपमुख्यमंत्री पद से नवाजा।

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष गुप्ता ने पद से इस्तीफा दिया 

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष गुप्ता ने पद से इस्तीफा दिया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। आदेश गुप्ता ने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है। जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। 

आदेश गुप्ता के दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह वीरेंद्र सचदेवा कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को घोषित हुए चुनाव परिणाम में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा का 15 साल का शासन खत्म कर दिया। आप ने इस चुनाव में 134 सीट जीतीं और भाजपा ने 104 सीट पर जीत दर्ज की।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक आदेश में कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश के अनुसार दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से आदेश गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार किया जा रहा है। दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को अगले आदेश तक प्रदेश इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है।’’

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-61, (वर्ष-06)

2. सोमवार, दिसंबर 12, 2022

3. शक-1944, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:44, सूर्यास्त: 05:24। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 20+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...