रविवार, 11 दिसंबर 2022

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष गुप्ता ने पद से इस्तीफा दिया 

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष गुप्ता ने पद से इस्तीफा दिया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। आदेश गुप्ता ने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है। जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। 

आदेश गुप्ता के दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह वीरेंद्र सचदेवा कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को घोषित हुए चुनाव परिणाम में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा का 15 साल का शासन खत्म कर दिया। आप ने इस चुनाव में 134 सीट जीतीं और भाजपा ने 104 सीट पर जीत दर्ज की।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक आदेश में कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश के अनुसार दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से आदेश गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार किया जा रहा है। दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को अगले आदेश तक प्रदेश इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है।’’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...