सोमवार, 28 नवंबर 2022

एमसीडी चुनावों में 170 वार्डों पर जीतेगी 'भाजपा'

एमसीडी चुनावों में 170 वार्डों पर जीतेगी 'भाजपा'

अश्वनी उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के एक आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, पार्टी अगले महीने होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में 250 वार्डों में से 170 पर जीत हासिल कर सकती है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। भाजपा की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख हरीश खुराना ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 13 नवंबर से 25 नवंबर के बीच कराए गए इस सर्वेक्षण में 43,750 मतदाताओं को शामिल किया गया था। दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों के लिए मतदान चार दिसंबर को होना है और वोटों की गिनती तथा परिणामों की घोषणा सात दिसंबर को होगी।

खुराना ने कहा, “सभी 250 वार्डों में किए गए सर्वेक्षण से पता चलता है कि भाजपा 170 सीटें जीतने जा रही है। 150 वार्ड ऐसे हैं जहां भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में है, जबकि 20-25 अन्य वार्ड हैं जहां पार्टी को अन्य दलों पर बढ़त है।भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि एमसीडी चुनाव में भाजपा 180 वार्डों में जीत हासिल करेगी। हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि एमसीडी चुनाव में उनकी पार्टी 200 सीटों पर जीतेगी। उन्होंने यह भी दावा किया था कि भाजपा के हिस्से में 20 सीटें भी नहीं आएंगी।

चुनाव: रोड शो के दौरान 'सीएम' पर पत्थर फेंके

चुनाव: रोड शो के दौरान 'सीएम' पर पत्थर फेंके

अश्वनी उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/गांधीनगर। गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सभी पार्टियों के नेता जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल एक रोड शो कर रहे थे। इस दौरान उनेक ऊपर पत्थर फेंके गए। बता दें सीएम केजरीवाल सूरत में एक रोड शो कर रहे थे। बता दें इस रोड शो को मीडिया भी कवर कर रही थी, तो कैमरों पर भी पत्थर लगे। 

वहीं जब यह पत्थरबाजी शुरू हुई तो अरविंद केजरीवाल अपनी गाड़ी के अंदर चले गए और जब फिर से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई तो वो दोबारा आकर रोड शो करने लगे। जानकारी के मुताबिक केजरीवाल के काफिले पर एक गली से पत्थर फेंके गए। केजरीवाल अपनी गाड़ी के ऊपर से हाथ हिला रहे थे। तभी अचानक पत्थरबाजी होने लगी। पत्थरबाजों और 'आप' समर्थकों के बीच झड़प भी हो गई। 

'नारी शक्ति' को मजबूत करने का शानदार तरीका 

'नारी शक्ति' को मजबूत करने का शानदार तरीका 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले आठ वर्षों में देश में दूध उत्पादन में हुई वृद्धि पर सोमवार को खुशी जताई और कहा कि एक ‘जीवंत डेयरी क्षेत्र’ भी देश की “नारी शक्ति” को और मजबूत करने का एक शानदार तरीका है।प्रधानमंत्री मोदी ने यह टिप्पणी केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रूपाला के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए की। रूपाला ने कहा था कि पिछले आठ वर्षों में दूध उत्पादन में ‘उल्लेखनीय वृद्धि’ हुई है। उन्होंने कहा था, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केवल 8 वर्षों में इसमें 83 मीट्रिक टन की वृद्धि हुई है।

इससे पहले 63 वर्षों में यह केवल 121 मीट्रिक टन बढ़ा था।’’ केंद्रीय मंत्री के ट्वीट को ‘टैग’ करते हुए मोदी ने लिखा, ‘‘यह विशेष खुशी की बात है। एक जीवंत डेयरी क्षेत्र भी हमारी नारी शक्ति को और मजबूत करने का एक शानदार तरीका है। आने वाले समय में डेयरी क्षेत्र और भी आगे बढ़े।’’

ट्वीट पर समस्याएं सुलझाना, क्या काम माना जाएगा ?

ट्वीट पर समस्याएं सुलझाना, क्या काम माना जाएगा ?

अखिलेश पांडेय/संदीप मिश्र 

वाशिंगटन डीसी/लखनऊ। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क की तर्ज पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किया गया ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, एलन मस्क ने ट्वीट किया था, अगर...मैं ट्वीट करता हूं तो क्या इसे काम माना जाएगा? इसके बाद यूपी पुलिस ने मस्क को टैग कर ट्वीट किया था, अगर...यूपी पुलिस आपके ट्वीट पर समस्याएं सुलझाती है, तो क्या इसे काम माना जाएगा ?

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ट्विटर के नए बॉस बनने के बाद लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। वे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगे हैं। एलन मस्क अपने ट्विटर हैंडल से कोई भी ट्वीट करते हैं, तो उस पर प्रतिक्रिया की भरमार लग जाती है। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया, जो काफी वायरल हो रहा है। मजेदार बात ये है कि एलन मस्क के इस ट्वीट पर यूपी पुलिस ने कुछ ऐसा जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एलन मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा, वेट, अगर मैं ट्वीट करता हूं, तो क्या यह मेरे काम में गिना जाएगा?  मस्क के इस ट्वीट पर यूपी पुलिस की नजर पड़ी। इसके बाद यूपी पुलिस ने इस ट्वीट के रिप्लाय में लिखा, वेट, अगर यूपी पुलिस ट्वीट पर आपकी प्रॉब्लम सॉल्व करती है, तो क्या वह काम माना जाएगा? यही नहीं, यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। साथ ही लिखा, हां, यह माना जाएगा।" अब सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। 

गौरतलब है कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आये दिन वो अपने ट्विटर हैंडल से कुछ न कुछ ट्वीट करते हैं। इसके साथ ही एलन मस्क ट्वीट कर ट्विटर में नए बदलाव को लेकर भी जानकारी देते रहते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को एलन मस्क ने ट्वीट कर ऐलान किया कि ट्विटर वेरिफाइड सर्विस में जल्द ही बदलाव किया जाएगा। साथ ही बताया कि ट्विटर की वेरिफाइड सर्विस अगले हफ्ते से शुरू होने वाली है। उन्होंने बताया कि ट्विटर अब ब्लू रंग के अलावा दो और रंग के टिक मार्क शुरू करेगा। 

भारतीय स्टार्टअप में 5 करोड़ डॉलर का कोष, मंजूरी

भारतीय स्टार्टअप में 5 करोड़ डॉलर का कोष, मंजूरी

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/एम्सटर्डम। नीदरलैंड स्थित सी4डी पार्टनर्स ने सोमवार को कहा कि उसे बाजार नियामक सेबी से भारतीय स्टार्टअप में निवेश के लिए पांच करोड़ डॉलर (करीब 408 करोड़ रुपये) का कोष शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। सी4डी पार्टनर्स ने इससे पहले 2018 में 3.03 करोड़ डॉलर का अपना एशिया फंड पूरा किया था।

सी4डी पार्टनर्स ने एक बयान में कहा, ''कंपनी को हाल ही में भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) से पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के अपने पहले भारत फंड की मंजूरी मिली है।'' कंपनी ने कहा कि फंड के अगले साल के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है।

पीएम ने बहादुर को 'शहीदी दिवस' पर श्रद्धांजलि दी

पीएम ने बहादुर को 'शहीदी दिवस' पर श्रद्धांजलि दी

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सिख गुरु तेग बहादुर को उनके 'शहीदी दिवस' पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अन्याय व अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर दिया था और उनकी शिक्षा देशवासियों को प्रेरित करती रहती हैं। साल 1621 में जन्मे नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर को मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर मार दिया गया था। उनके शहादत दिवस को ‘शहीदी दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है।

मोदी ने ट्वीट किया, “मैं श्री गुरु तेग बहादुर को उनकी शहादत के दिन श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अदम्य साहस और सिद्धांतों के साथ-साथ आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए उन्हें दुनिया भर में सराहा जाता है।” उन्होंने कहा, “गुरु तेग बहादुर ने अत्याचार और अन्याय के आगे झुकने से इनकार कर दिया। उनकी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती रहती हैं।” गुरु तेग बहादुर उस समय धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थक थे, जब लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर दिल्ली में 1675 में उनकी हत्या कर दी गई थी।

राजनीति का दौर, कांग्रेस में शामिल हुए व्यास

राजनीति का दौर, कांग्रेस में शामिल हुए व्यास

इकबाल अंसारी 

गांधीनगर/अहमदाबाद। गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। व्यास ने इस महीने की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में व्यास यहां पार्टी में शामिल हुए। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी इस मौके पर मौजूद थे। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले पांच नवंबर को व्यास ने भाजपा से इस्तीफा दिया था।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...