रविवार, 20 नवंबर 2022

नागरिकों व बच्चो को सम्मान प्रतीक चिन्ह दिया 

नागरिकों व बच्चो को सम्मान प्रतीक चिन्ह दिया 

भानु प्रताप उपाध्याय

शामली। सामाजिक सर्व समाज चेतना मंच के तत्वधान में मौहल्ला बनखण्डी स्थित सेंट ऍम डी जूनियर हाई स्कूल मे सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री राजकुमारी गोस्वामी ने की। प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि सर्वसमाज चेतना मंच संगठन का उद्देश्य कमजोर, असहाय, ग्ररीब की आवाज बनकर सत्यनिष्ठा, अनुशासन मे रहकर अत्याचार, महिला उत्पीड़न, नशा मुक्त हेतु सरकार सिस्टम न्याय,  समाज से अधिकार प्राप्त करने हेतु संघर्ष करना, उपाध्याय चेतना मंच संगठन द्वारा समाज के वरिष्ठ नागरिकों व मेघावी बच्चो को सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के सम्मानीय अंग है। उनका सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक है, वे हमारे समाज के आधार स्तम्भ है। उनका सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। प्रदेश महामंत्री राजकुमार गोस्वामी का समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया। संगठन का विस्तार करते हुए श्रीमति शालू उपाध्याय को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया। कविता को शामली जनपद की जिलाध्यक्ष  बनाया गया। भूप सिंह सैनी व प्रवीण प्रजापति को प्रदेश सचिव नामित किया गया। वरिष्ठ नागरिक जिन्हे आयोजन में सम्मानित किया गया, इस प्रकार है।

पूर्व प्रधानाचार्य धनप्रकाश उपाध्याय, मास्टर पवन उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल  भारद्वाज, राजकुमार गोस्वामी, सुखबीर उपाध्याय, ओमपाल उपाध्याय, भवर सिंह, पूर्व वायु सैनिक कृष्ण पाल उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, मेघावी बच्चो मे अनुराग वत्स, अर्पणा उपाध्याय।  

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौहान, शामली जिलाध्यक्ष अमित तोमर, रमेश चौहान, जिलाहासचिव दीपक चौहान, बिल्लू प्रधान, सोमपाल उपाध्याय, कोइला उपाध्या मनु देव आर्य, अशोक उपाध्याय, श्रीमती शालू उपाध्याय, कविता उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय नेता, रामकुमार कश्यप, प्रवी प्रजापति, अनिल चौहान, आकाश चौहान योगी राजकुमार, सुरेश उपाध्याय,पुष्पेंद्र तोमर, निर्मल  सिंह, सोरव तोमर  मिंकू तोमर  अशोक कुमार, मदन उपाध्याय, प्रदीप ठेकेदार, नरेश नामदेव, आदि उपस्थित रहे।

नोटिस: युवक ने अपनी खुशी के लिए आत्महत्या की

नोटिस: युवक ने अपनी खुशी के लिए आत्महत्या की

संदीप मिश्र 

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद सुसाइड कर लिया। उसने ट्रेन के कटकर जान दे दी। युवक ने जो पोस्ट किया है, उसमें खुशी से सुसाइड करने की बात लिखी है। पता चला है कि युवक की कुछ ही महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मामला महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक का है। यहां कबरई कस्बे के अंबेडकर नगर इलाके के रहने वाले संजय कुशवाहा फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गया।

एफबी पर संजय का पोस्ट देखकर घरवाले घबरा गए। घर में देखने के बाद उसे पूरे गांव में खोजा गया‌। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बदहवास हालत में परिवार के लोग उसे खोज ही रहे थे। तभी एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे संजय के भाई विनोद ने शव देखा‌। कपड़े और अन्य चीजों की पहचान करते हुए शव संजय का होने की पुष्टि की।

परिवार ने बताया कि 10 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में हमें पता नहीं है। संजय ने कभी कोई परेशानी भी नहीं बताई। आज उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था। इसमें खुद की फोटो के साथ लिखा, ”मैं अपनी खुशी के लिए आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है, मेरा परिवार आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं है।”

गांधी के नेतृत्व में महाराष्ट्र से निकली 'भारत जोड़ो यात्रा' 

गांधी के नेतृत्व में महाराष्ट्र से निकली 'भारत जोड़ो यात्रा' 


भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चली विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चल रहे 'भारत जोड़ो यात्रा' राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को महाराष्ट्र के शेगाव से निकली। जिसमें रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती के अवसर पर रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में आज धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,विधायक ममता चंद्राकार, रश्मि सिंह, भारी संख्या में आज महिला पदाधिकारी शामिल हुई। राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चली।

इस अवसर में राहुल गांधी ने विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा से बहुत ही सहजता से बात की कहा, मुझे आप जैसे शहीद परिवार, जो कांग्रेस पार्टी और देश लिए अपने प्राण न्यौछावर किया मैं सभी का सम्मान करता हूं। विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा एक ओर जहां देश में अन्य राजनीतिक दलों के लोग लोगों के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रहे है। देश की एकता और अखंडता व लोकतंत्र को दरकिनार करके देश का विभाजन करने में जुटी हुई है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी नफरत की दीवार को तोड़कर भारत की धरती में कश्मीर से कन्या कुमारी तक देशवासियों के एकता लिए यात्रा कर रहे हैं।

डिपार्टमेंट ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया

डिपार्टमेंट ने प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया


राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट ने  किया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जयपुर में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को धार देने के लिए प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए भारतीय युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार मीणा , राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एडवोकेट आनंद मिश्रा,  राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुमित यादव, शैलेंद्र मीणा,  राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के चेयरमैन अनुज रावल एवं  राजस्थान कांग्रेस कमेटी सदस्य जगदीश मीणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश स्तर से आए पदाधिकारियों ने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ अनिल मीणा ने कहा कि बेरोजगारी महंगाई समाज में फैली हुई नफरत के खिलाफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा वैश्विक ऐतिहासिक यात्रा है। जिसे इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। देश में नफरत के बीज बोने वाली सत्ताधारी शक्तियां नाकाम करने की हजार कोशिश करने के बावजूद देश की जनता राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए संकल्प ले चुकी है। देश की जनता आने वाले चुनाव में सांप्रदायिक जहर उगलने वाली शक्तियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। आरटीआई डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन एडवोकेट आनंद मिश्रा ने कहां की आरटीआई देशभर में जन-जन को सशक्त करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है, इससे भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगेगी।

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सुमित यादव ने कहा जनता के दुरुपयोग हुए पैसे का हिसाब रिपोर्ट से लिया जाएगा और भ्रष्टाचारियों को कानूनी तरीके से दंडात्मक कार्रवाई के लिए न्याय व्यवस्था की शरण लेगा। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के चेयरमैन अनुज राहुल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सांसदों के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को बेनकाब करने के लिए आरटीआई डिपार्टमेंट को मजबूत स्तंभ के तौर पर स्थापित करेंगे। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जगदीश मीणा ने कहा कि देश गांधीजी के हत्यारों की विचारधाराओं से यह देश नहीं चलेगा। यह देश गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने से चलेगा।

चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया 

चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित स्टाफ नर्सों को नियुक्ति-पत्र वितरित किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने 1350 स्टाफ नर्स को नियुक्ति-पत्र का वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जो प्रदेश पहले देश के अंदर एक बीमारू राज्य माना जाता था, वह अब देश की दूसरी अर्थव्यवस्था और खुदको स्थापित करने की दिशा में तेजी से अग्रसर हुआ है।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया से नियुक्ति हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरी-रोजगार की संभावनाएं कम नहीं हैं। सबसे अच्छा जलसंसाधन आज हमारे पास है‌। बीते 5 साल में यूपी की तस्वीर बदली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी का कोरोना प्रबंधन मॉडल बना। यूपी में 5 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी दी। उत्तम प्रशिक्षण हो जाए तो प्रदेश में नौकरी की कमी नहीं है।

देह व्यापार का अड्डा शिनाख्त, 2 आरोपी गिरफ्तार 

देह व्यापार का अड्डा शिनाख्त, 2 आरोपी गिरफ्तार 

पंकज कपूर 

भगवानपुर। भगवानपुर कस्बे में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे को शिनाख्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही फरार स्पा सेंटर संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भगवानपुर थाने के नजदीक जिला पंचायत की मार्केट में स्पा सेंटर की आड़ दे व्यापार चलने की सूचना के बाद पुलिस ने यहां दबिश दी तो अफरा तफरी मच गई स्पा सेंटर संचालक बिट्टू निवासी भगवानपुर वहां से फरार हो गया। जबकि दे व्यापार करते पकड़े गए दो लोगों समेत स्पा सेंटर के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना भगवानपुर के निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने रेड डाली तो दो महिलाओं के साथ अनैतिक कार्य करते हुए 3 लोग पकड़े गए। जानकारी के अनुसार प्रवीण चौधरी निवासी खेड़ा जिला पाली राजस्थान, नासिर निवासी खेलपुर भगवानपुर तथा शिवा निवासी दयानंद नगर शामली मेरठ के साथ ही स्पा सेंटर संचालक बिट्टू निवासी भगवानपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तथा इन महिलाओं को इनके चुंगल से मुक्त कराया गया। महिलाओं का कहना था कि मसाज सेंटर की आड़ में उनसे अनैतिकदेह कार्य जबरन कराया जाता है। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है।

मारपीट के बाद पेशाब पिलाया, जूतों की माला पहनाई 

मारपीट के बाद पेशाब पिलाया, जूतों की माला पहनाई 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास हैवानियत भरी वारदात सामने आई है। दलित समाज के लोगों ने एक दंपति को बंधक बनाकर बेहरमी से मारपीट की। बाद में इस दंपति को जबरन पेशाब पिलाया और फिर जूतों की माला पहनाकर घूमाया। हैवानियत की हदें पार करने वाली यह घटना तीन महीने पहले की बताई जा रही है। लेकिन घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अब पीड़ित ने माधोराजपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

12 से ज्यादा लोगों ने की हैवानियत
टोंक जिले के मालपुरा निवासी दंपति इस वारदात के शिकार हुए हैं। युवक की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। वर्ष 2015 में युवक और उसकी पत्नी से अनबन हो गई। इसके बाद वे अलग-अलग रहते हैं। पत्नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा कर रखा है। इसके बाद युवक ने दूसरा विवाह कर लिया। युवक का आरोप है कि गोपाल बागरिया, गोपाल की पत्नी कमला बागरिया, राजेन्द्र बागरिया, जगन्नाथ कालबेलिया और नौरती देवी सहित एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के बाद दोनों को जूतों की माला पहनाई गई और जबरन पेशाब पिलाया गया।

अवैध संबंधों के शक में जूतों की माला पहनाकर पिलाया पेशाब
युवक के साथ इस वारदात को अंजाम देने वाले उसकी पहली पत्नी के पीहर वाले लोग थे। हैवानियत करने वाले लोगों को यह संदेह था कि युवक का अपनी पहली पत्नी के भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध है। हालांकि उनके अवैध संबंधों की पुष्टि किसी ने नहीं की गई। केवल संदेह के आधार पर आरोपियों ने युवक और उसकी दूसरी पत्नी को बंधक बनाकर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां दंपति के साथ मारपीट के बाद जूतों की माला पहनाई गई और पेशाल पिलाया गया।

पीड़ित ने हिम्मत करते मुकदमा दर्ज कराया
हैवानियत भरी यह घटना 22 मई की है। वारदात के बाद डर के मारे अंबालाल ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया। अब उस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। पीड़ित पति ने हिम्मत करके माधोराजपुरा थाने में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जयपुर ग्रामीण एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि गोपाल बागरिया, कमला बागरिया, राजेन्द्र बागरिया, जगन्नाथ कालबेलिया और नौरती देवी को गिरफ्तार लिया है। जांच में अन्य आरोपियों के नाम पाए जाएंगे तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...