मंगलवार, 1 नवंबर 2022

विश्व बाजारों तक अनाज पहुंचाने के लिए 'आरोप'

विश्व बाजारों तक अनाज पहुंचाने के लिए 'आरोप'

सुनील श्रीवास्तव 

वाशिंगटन डीसी। संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेंजिया ने यूक्रेन पर काला सागर के ‘शिपिंग कॉरिडोर’ का इस्तेमाल, उसके बेड़े के खिलाफ ‘सैन्य और नुकसान पहुंचाने के मकसद से ’ विश्व बाजारों तक अनाज पहुंचाने के लिए आरोप लगाते हुए कहा कि यही कारण है कि उसने अनाज समझौते को निलंबित कर दिया। रूस ने साथ ही आगाह किया कि वह उसकी मंजूरी के बिना जाहजों की आवाजाही की अनुमति नहीं देगा।

रूस द्वारा बुलाई गई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपात बैठक में वसीली नेबेंजिया ने कहा, ‘‘ काला सागर संघर्ष का क्षेत्र बना हुआ है और हम अपने निरीक्षण के बिना जहाजों के निर्बाध मार्ग की अनुमति नहीं दे सकते।’’ उन्होंने कहा कि रूस वहां से गुजर रहे जहाजों को नियंत्रित करने के लिए ‘‘ स्वयं कदम उठाएगा’’, हालांकि इस संबंध में उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। नेबेंजिया ने यूक्रेन पर पश्चिमी ताकतों खासकर ब्रिटेन की मदद से ‘‘ मानवीय आनाज गलियारे की आड़ में’’ रूस के काला सागर बेड़े और सेवस्तोपोल के बुनियादी ढांचे पर ‘‘ बड़े पैमाने पर हवाई और समुद्री हमले’’ करने का आरोप लगाया।

ये हमले 29 अक्टूबर की सुबह किए गए। संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से यूक्रेन से विश्व बाजारों में अनाज पहुंचाने के लिए रूस इस समझौते पर सहमत हुआ था। रूस ने हमलों का आरोप लगाते हुए यूक्रेन से अनाज का निर्यात करने के समझौते को निलंबित करने की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने रूस के 29 अक्टूबर के हमलों के दावों को खारिज करते हुए कहा कि अनाज समझौते के तहत चलाए जा रहे जहाजों की रक्षा करने वाले नागरिक जहाजों के लिए ‘शिपिंग कॉरिडोर’ ‘‘सुबह चार बजे नहीं खुला था ’’ और ‘‘जब जहाज गलियारे से गुजरते हैं’’ केवल तभी इसे खोला जाता है।

दिल्ली में लगीं आग, लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली में लगीं आग, लोगों के फंसे होने की आशंका

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं। कुछ घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं, 2 लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 3 लोगों को बचाया गया है। कई और लोगों के आग में फंसे होने की आशंका है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आग एक फुटवियर कंपनी में लगी है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। कुछ और लोग भी झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सभी की हालत स्थिर है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में राहत और बचाव के लिए पहुंचे दमकलकर्मियों ने कुछ लोगों को इमारत से बाहर निकाला है जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार की सुबह नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं वहीं राहत और बचाव का अभियान जारी है। ये इमारत नरेला के इंडस्ट्रियल एरिया के ई-ब्लॉक में स्थित है। ये इमारत तीन सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में बनी है। ये फैक्ट्री तीन मंजिला इमारत में है। इसकी दूसरे और तीसरे फ्लोर पर आग लगी है।

मोरबी शहर में हुए पुल हादसे पर शोक जताया: गुटेरेस

मोरबी शहर में हुए पुल हादसे पर शोक जताया: गुटेरेस

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुजरात के मोरबी शहर में हुए पुल हादसे पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ितों और घायलों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, “गुजरात के मोरबी में पुल के गिरने की दुखद खबर से महासचिव बेहद दुखी हैं।

बयान में कहा गया है कि एंटोनियो गुटेरेसने पीड़ितों के परिजनों, साथ ही भारत सरकार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के अध्यक्ष क्साबा कॉरोसी ने एक ट्वीट में कहा, “भारत के गुजरात में, पुल गिरने की घटना से दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और आपातकालीन सेवाओं के साथ हैं।

गुजरात राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र के मोरबी शहर में बने एक सदी से भी अधिक पुराने पुल को व्यापक मरम्मत और नवीनीकरण के बाद पांच दिन पहले ही आम लोगों के लिए फिर से खोला गया था। रविवार शाम को इस पर भीड़ अधिक होने के कारण पुल टूट गया और हादसे में अब तक 134 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

डॉलर के मुकाबले 82.73 रुपये पर पहुंचा 'रुपया'

डॉलर के मुकाबले 82.73 रुपये पर पहुंचा 'रुपया'

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे बढ़कर 82.73 रुपये पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.74 पर खुला, और फिर बढ़कर 82.73 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की वृद्धि दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 34 पैसे गिरकर 82.81 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत गिरकर 111.31 पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 4,178.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 94.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 61 हजार के पार
एशियाई बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों ने मंगलवार को लगातार चौथे दिन तेजी का सिलसिला बनाए रखा। इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 378.3 अंक चढ़कर 61,124.89 पर पहुंच गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 118.5 अंक बढ़कर 18,130.70 पर था। सेंसेक्स में डॉ रेड्डीज, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा स्टील में गिरावट हुई। अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

वॉल स्ट्रीट सोमवार को गिरकर बंद हुआ था। सेंसेक्स सोमवार को 786.74 अंक या 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,746.59 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 225.40 अंक या 1.27 फीसदी की बढ़त के साथ 18,012.20 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 94.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 4,178.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भारत: 115.50 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

भारत: 115.50 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की गई है। आज (मंगलवार), 1 नवंबर 2022 से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115.50 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि 6 जुलाई से घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का भाव 1053 रुपए है। जबकि कोलकाता में 1079 रुपए, चेन्नई में 1068.5 और मुंबई में 1052 रुपए में 14.2 किलो वाला सिलेंडर मिल रहा है। बता दें कि भारत की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपए की कटौती की थी। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

महानगरों में अब कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें

दिल्ली में 19 किलो के इंडेन एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत अब 1744 रुपए हो गई है, जो पहले 1859.5 रुपए थी। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपए में मिलता था जो अब 1696 रुपए में मिलेगा।
चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1893 रुपए है, जिसके लिए पहले 2009.50 रुपए देने पड़ते थे। कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1846 रुपए होंगे, जो पहले 1995.50 रुपए का था।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-387, (वर्ष-05)

2. बुधवार, नवंबर 2, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:25, सूर्यास्त: 05:44। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...