बुधवार, 7 सितंबर 2022

मुद्दे पर सुनवाई के लिए 27 को तारीख निर्धारित करेंगे

मुद्दे पर सुनवाई के लिए 27 को तारीख निर्धारित करेंगे

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह सेवाओं के नियंत्रण को लेकर केन्द्र और दिल्ली सरकार की शक्तियों के दायरे जैसे विवादपूर्ण मुद्दे पर सुनवाई के लिए 27 सितंबर को तारीख निर्धारित करेगा। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा कि यह ‘‘हरित पीठ’’ होगी और इस कार्यवाही में कागजों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इस पीठ में न्यायमूर्ति एम आर शाह, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा भी शामिल हैं। पीठ ने कहा कि अनुमान है कि वह केन्द्र और दिल्ली सरकार की विधायी तथा कार्यकारी शक्तियों के दायरे से जुड़े मामले पर सुनवाई अक्टूबर मध्य से शुरू कर देगी। 

पीठ ने यह बात तब कही जब अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश यू. यू. ललित की अगुवाई में एक संविधान पीठ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लोगों को दाखिले तथा नौकरी में दस प्रतिशत आरक्षण देने के केन्द्र सरकार के फैसले की संवैधानिक वैधता के संबंध में दाखिल याचिकाओं पर 13 सितंबर से सुनवाई शुरू करेगी। पीठ को यह भी सूचित किया गया कि दिल्ली-केन्द्र विवाद मामले की पैरवी करने वाले कई वरिष्ठ अधिवक्ता ईडब्ल्यूएस मामले में भी जिरह करेंगे और इसलिए उन्हें सहूलियत मिलनी चाहिए। इस पर पीठ ने कहा कि वह मामले को 27 सितंबर को सूचीबद्ध करेगी और ईडब्ल्यूएस मामले की सुनवाई के चरण को देखते हुए निर्देश देंगे कि इस पर आगे की कार्यवाही कैसे की जाए । न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि इसमें कागज का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और उन्होंने रजिस्ट्री को सभी संबंधित सामग्री जिसमें किताब, केस लॉ और लिखित अभ्यावेदन शामिल हैं, को स्कैन करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि 22 अगस्त को शीर्ष अदालत ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण को लेकर केंद्र तथा दिल्ली सरकार की विधायी एवं कार्यकारी शक्तियों के दायरे से संबंधित कानूनी मुद्दों पर सुनवाई करने के लिए पांच सदस्यीय संविधान पीठ का गठन किया है। शीर्ष न्यायालय ने छह मई को दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण का मुद्दा पांच-सदस्यीय संविधान पीठ के पास भेजा था।

अदालत ने तब कहा था, ‘‘संविधान के प्रावधानों और संविधान के अनुच्छेद 239एए (जो दिल्ली की शक्तियों से संबंधित है) के अधीन और संविधान पीठ के फैसले (2018 के) पर विचार करते हुए, ऐसा प्रतीत होता है कि इस पीठ के समक्ष एक लंबित मुद्दे को छोड़कर सभी मुद्दों का पूर्ण रूप से निपटारा किया गया है। इसलिए हमें नहीं लगता कि जिन मुद्दों का निपटारा हो चुका है, उन पर दोबारा विचार करने की जरूरत है।’’ 14 फरवरी 2019 को दो न्यायमूर्तियों वाली पीठ ने भारत के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश को विभाजित फैसले के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सेवाओं के नियंत्रण के मुद्दे पर अंतिम फैसला लेने के लिए तीन-सदस्यीय पीठ के गठन की सिफारिश की थी।

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे, अकरम

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे, अकरम 

अखिलेश पांडेय 

इस्लामाबाद। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। वसीम अकरम फिल्म मनी बैक गारेंटीड से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ फवाद खान मुख्य भूमिका में होंगे।

फिल्म का निर्देशन फैसल कुरैशी कर रहे हैं। वसीम अकरम इससे पहले कई पाकिस्तानी शोज को होस्ट कर चुके हैं, लेकिन वह एक्टिंग में पहली बार हाथ आजमाने जा रहे हैं। 09 सितंबर को मनी बैक गारेंटीड का टीजर रिलीज किया जाएगा। फिल्म 21 अप्रैल 2023 में पाकिस्तानी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्यसभा सांसद ने कानूनी नोटिस को फाड़कर फेंका

राज्यसभा सांसद ने कानूनी नोटिस को फाड़कर फेंका

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी बनाम उपराज्यपाल के बीच लड़ाई हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आप नेताओं को भेजे कानूनी नोटिस को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने फाड़कर फेंक दिया। कुछ ऐसा ही 2013 में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के दागी नेताओं को चुनाव लड़ने वाले अध्यादेश को फाड़कर फेंक दिया था। राहुल की इस प्रतिक्रिया पर काफी बवाल मचा था। अब संजय की इस हरकत पर भी बवाल मचना तय माना जा रहा है। उपराज्यपाल ने आप नेताओं पर उनके खिलाफ झूठ बोलने और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर मानहानि नोटिस भेजा था और 48 घंटे के अंदर आप नेताओं से जवाब मांगा था।

संजय सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में एलजी के नोटिस को फाड़कर फेंक दिया। संजय सिंह ने कहा कि किसी चोर, भ्रष्ट आदमी के नोटिस भेजने से मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं ऐसी नोटिस को फाड़कर फेंक रहा हूं। ऐसी नोटिस को 10 बार फाड़कर मैं फेंकता हूं। तुम अगर सोचते हो कि तुम लूट करोगे, भष्ट्रचार करोगे और तुम्हारे भ्रष्टाचारों को इन नोटिसों के नीचे दबा लोगे ये संभव नहीं है। भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है। मैं देश के सर्वोच्च सदन का सदस्य हूं।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ आरंभ करने से पहले श्रद्धांजलि दी 

‘भारत जोड़ो यात्रा’ आरंभ करने से पहले श्रद्धांजलि दी 

विमलेश यादव 

श्रीपेरंबदूर। कांग्रेस की कन्याकुमारी से श्रीनगर की पांच माह से अधिक समय तक चलने वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आरंभ करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार सुबह यहां अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर जाकर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत से ठीक पहले पूर्व प्रधानमंत्री के शहीद स्थल पर आयोजित प्रार्थना सभा के बाद राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद श्री गांधी शाम को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कन्याकुमारी के विवेकानंद स्मारक के बाद महान संत तिरुवल्लुवर स्मारक स्थल, कामराज स्मारक और गांधी मंडपम में जाएंगे और फिर भारत यात्रा की शुरुआत करेंगे।

गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पैदल यात्री के रूप में कन्याकुमारी से अन्य पैदल यात्रियों श्रीनगर जाएंगे। यात्रा करीब पांच माह से अधिक समय तक चलेगी जिसमें 100 यात्री कन्याकुमारी से, 100 यात्री संबंधित राज्य से तथा तथा 100 यात्री अन्य उन राज्यों से शामिल होंगे जो भारत यात्रा के मार्ग में नही पड़ते है।

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बिना लौट जाने पर विवाद

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बिना लौट जाने पर विवाद 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। फिल्म कलाकार रणवीर कपूर और आलिया भट्ट के मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के बिना लौट जाने पर उठे विवाद के बीच गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि प्रशासन ने सभी के लिए दर्शनों के बंदोबस्त किए थे, दोनों कलाकारों ने विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए खुद ही दर्शन नहीं किए। डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि किसी पर भी दर्शन के लिए काेई रोक नहीं थी। दोनों कलाकारों के साथियों ने मंदिर में दर्शन किए। प्रशासन ने सभी के लिए पूरी व्यवस्था की थी। प्रशासन ने दोनों से दर्शन का भी आग्रह किया, लेकिन प्रदर्शन को देखते हुए दोनों खुद ही महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए नहीं गए। इसके साथ ही गृह मंत्री ने बिना किसी का नाम लिए ये भी कहा कि लोगों की भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग कलाकारों को नहीं करना चाहिए।  गृहमंत्री फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने के पहले ये दोनों फिल्म कलाकार कल श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। इसी बीच कई हिंदूवादी संगठनों को दोनों के यहां आने के बारे में खबर मिल गई, जिसके बाद संगठनों ने दोनों के विरोध में प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। इन परिस्थितियों में इन दोनों कलाकारों ने मंदिर के दर्शन नहीं किए। हालांकि फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और विधिविधान से पूजा की। बताया जा रहा है कि कई संगठन रणवीर कपूर के गौमांस पर दिए कथित बयान को लेकर उनका विरोध कर रहे थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-334, (वर्ष-05)

2. बृहस्पतिवार, सितंबर 8, 2022

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...