बुधवार, 7 सितंबर 2022

राज्यसभा सांसद ने कानूनी नोटिस को फाड़कर फेंका

राज्यसभा सांसद ने कानूनी नोटिस को फाड़कर फेंका

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी बनाम उपराज्यपाल के बीच लड़ाई हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के आप नेताओं को भेजे कानूनी नोटिस को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने फाड़कर फेंक दिया। कुछ ऐसा ही 2013 में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के दागी नेताओं को चुनाव लड़ने वाले अध्यादेश को फाड़कर फेंक दिया था। राहुल की इस प्रतिक्रिया पर काफी बवाल मचा था। अब संजय की इस हरकत पर भी बवाल मचना तय माना जा रहा है। उपराज्यपाल ने आप नेताओं पर उनके खिलाफ झूठ बोलने और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर मानहानि नोटिस भेजा था और 48 घंटे के अंदर आप नेताओं से जवाब मांगा था।

संजय सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में एलजी के नोटिस को फाड़कर फेंक दिया। संजय सिंह ने कहा कि किसी चोर, भ्रष्ट आदमी के नोटिस भेजने से मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं ऐसी नोटिस को फाड़कर फेंक रहा हूं। ऐसी नोटिस को 10 बार फाड़कर मैं फेंकता हूं। तुम अगर सोचते हो कि तुम लूट करोगे, भष्ट्रचार करोगे और तुम्हारे भ्रष्टाचारों को इन नोटिसों के नीचे दबा लोगे ये संभव नहीं है। भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है। मैं देश के सर्वोच्च सदन का सदस्य हूं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...