मंगलवार, 16 अगस्त 2022

घटना का कारण जांच के बाद सामने आएगा: विधायक 

घटना का कारण जांच के बाद सामने आएगा: विधायक 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्थान के जालोर में दलित छात्र की कथित पिटाई से हुई मौत के मामले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा है कि घटना का कारण तो जांच के बाद सामने आएगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि इस बात को लेकर संशय है क‍ि छात्र को केवल मेघवाल जाति‍ का होने एवं पानी का घड़ा छूने के कारण पीटा गया था। उल्‍लेखनीय है कि जालोर के एक न‍िजी स्‍कूल के अध्‍यापक ने नौ वर्षीय दल‍ित छात्र को कथित तौर पर पानी का घड़ा छूने के ल‍िए बेरहमी से पीटा।

छात्र की बाद में शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जालोर के विधायक गर्ग ने कहा कि मामले में पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग अलग-अलग जांच कर रहे है। गर्ग ने कहा, “मैंने ग्रामीणों और अन्य लोगों से बात की है, और उनके अनुसार, इसमें संदेह है कि यह घटना इसलिए हुई क्योंकि लड़का मेघवाल था और उसने घड़े को छुआ था।” साथ ही उन्‍होंने कहा,” इसमें कोई शक नहीं कि शिक्षक ने लड़के को पीटा और उसकी मौत हो गई। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ व जांच की जा रही है। क्या मेघवाल होने और पानी के घड़े को छूने पर उसे पीटा गया था, यह जांच में ही स्पष्ट हो जाएगा और निष्कर्षों के बाद ही बयान दिया जाना चाहिए।” उल्‍लेखनीय है कि नौ वर्षीय दलित छात्र इंद्र कुमार को 20 जुलाई को स्कूल में कथित रूप से मटके को छूने के आरोप में एक शिक्षक ने पीटा था। उसकी शनिवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आरोपी शिक्षक छैल सिंह (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है और राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के लिए पांच लाख रुपये की राहत की घोषणा की है।

सीएम के नेतृत्व में विकास के कई मॉडल पेश किए

सीएम के नेतृत्व में विकास के कई मॉडल पेश किए 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में विकास के कई मॉडल पेश किए गए हैं। विकास मॉडल के कारण ही देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तेजी से विकास हो रहा है। दिल्ली के विकास मॉडल को पड़ोसी राज्य पंजाब ने भी खूब पसंद किया जिसके कारण पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। अब सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब का तेजी से विकास हो रहा है। दिल्ली सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च स्थान दिया गया है, यहां के शिक्षा मॉडल को देश में एक अलग पहचान मिली है। दिल्ली के शिक्षा मॉडल को देश के कई राज्यों में लागू किया जा रहा है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल के शिक्षा मॉडल” की सराहना करते हुए ट्विटर पर एक खबर साझा की, जिसमें निजी स्कूलों से सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों की जानकारी दी गई थी। उन्होंने लिखा कि निजी स्कूलों से स्थानांतरित होने वाले छात्रों का ब्योरा दिल्ली सरकार की कहानी कहता है। यह अरविंद केजरीवाल का शिक्षा मॉडल है, जो भारत को नंबर एक देश बनाने के लिए जरूरी है।

टाटा ने स्टार्टअप गुडफेलोज में निवेश की घोषणा की

टाटा ने स्टार्टअप गुडफेलोज में निवेश की घोषणा की 

अकांशु उपाध्याय/कविता गर्ग 

नई दिल्ली/मुंबई। उद्योग जगत के दिग्गज रतन टाटा ने मंगलवार को वरिष्ठ नागरिकों को सेवा के रूप में सहयोग प्रदान करने वाले स्टार्टअप गुडफेलोज में निवेश की घोषणा की। हालांकि, निवेश की राशि के बारे में नहीं बताया गया। टाटा समूह से सेवानिवृत्त होने के बाद से रतन टाटा स्टार्टअप के सक्रिय समर्थक रहे हैं। इस नवीनतम निवेश कंपनी की स्थापना शांतनु नायडू ने की है। कॉर्नेल विश्वविद्यालय से शिक्षित 25 वर्षीय नायडू टाटा के कार्यालय में महाप्रबंधक हैं और 2018 से टाटा की सहायता कर रहे हैं।

84 वर्षीय टाटा ने नायडू के विचार की सराहना करते हुए कहा कि जब तक आप वास्तव में बूढ़े नहीं हो जाते, तब तक किसी को भी बूढ़े होने का मन नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि एक अच्छे स्वभाव वाला साथी प्राप्त करना भी एक चुनौती है। नायडू ने टाटा को एक बॉस, एक संरक्षक और एक मित्र के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में पांच करोड़ बुजुर्ग हैं, जो अकेले हैं। स्टार्टअप वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों के साथी के रूप में ‘काम’ करने के लिए युवा स्नातकों को काम पर रखता है।

कंपनी वित्तीय राजधानी में अपने बीटा चरण में पिछले छह महीनों से 20 बुजुर्गों के साथ काम कर रही है और आगे पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में सेवाएं देने की योजना बना रही है। नायडू ने कहा कि वह पूरे देश में विस्तार करना चाहते हैं, लेकिन वह गुणवत्ता से समझौता किए बिना धीमी गति से आगे बढ़ना पसंद करेंगे।

बाढ़: लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश

बाढ़: लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल/विदिशा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले में बाढ़ की स्थिति के बीच आज सुबह जिला कलेक्टर से चर्चा कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अब तक विदिशा जिले से लगभग 200 लोगों का बचाव कार्य कर लिया गया है और मिल रही सूचनाओं के आधार पर ये काम जारी है। आज सुबह से विदिशा के ग्राम बर्री, तहसील गुलाबगंज से जिला प्रशासन और होमगार्ड के जवानों ने बेतवा नदी से 6 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। ग्राम बैरागढ़, तहसील लटेरी में टैम नदी से 12 लोगों को, विदिशा शहर के नौलक्खी से बेतवा के जलस्तर बढ़ने से 107 लोगों को, रंगाई से 27 लोगों को और ग्राम पमारिया, तहसील नटेरन में संजय सागर डैम के कैचमेंट एरिया में पानी आ जाने से 32 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

वहीं, बासौदा में पाराशरी नदी से 17 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वहीं करारिया में बेस नदी का जलस्तर बढ़ने से वहां फंसी एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं विदिशा से यूनीवार्ता संवाददाता के मुताबिक जिले में हुई अतिवृष्टि तथा भोपाल के बांधों से छोड़े गए पानी के कारण बेतवा नदी खतरे के निशान के लगभग पास पहुंच गई है। जिले के सभी जलाशयों में अधिक जलभराव के कारण बांधों के गेट खुले हुए हैं। इस कारण बेतवा और उनकी सहायक नदियों में जलस्तर अत्यधिक हो गया है। निचली बस्तियों में जलभराव होने से बचाव कार्य किया जा रहा है। गंजबासौदा, अम्बानगर, बर्रीघाट, कागपुर पुल सहित बाह नदी पर पुल के ऊपर पानी होने से यातायात बंद के लिए बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। आज सुबह जिले के संजय सागर बाँध के सभी सातों गेट खोले गए हैं।

अर्धसैनिक बलों के ट्रकों का दुरुपयोग करती है, भाजपा 

अर्धसैनिक बलों के ट्रकों का दुरुपयोग करती है, भाजपा 

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने दफ्तरों में ‘अवैध धन’ लाने के ल‍िए अर्धसैनिक बलों के ट्रकों का दुरुपयोग करती है। उन्होंने कहा है कि जहां कहीं भी भाजपा की सरकार होती है, वहां अर्धसैनिक बल या पुलिस के ट्रक पार्टी के मुख्यालय में जमा करने के लिए बक्सों में पैसा भरकर ले आते हैं।

वहीं, भाजपा ने मुख्‍यमंत्री के इस आरोप को बेबुनियादी बताते हुए कहा है कि गहलोत ऐसे बयान देकर देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात अर्धसैन‍िक बलों व पुलिस के जवानों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। गहलोत ने सोमवार को जयपुर में शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, “ये (भाजपा वाले) क्या करते हैं, मालूम है आपको? ये अर्धसैनिक बलों या पुलिस वालों को पकड़ते हैं, जहां इनकी सरकारें होती हैं। ट्रक में बक्‍से भरकर पैसा लाते हैं, उसे भाजपा के दफ्तर के पिछले हिस्से में ले जाते हैं और फिर बक्से उतारकर अंदर पहुंचाते हैं। गाड़ी पुलिस की होती है, उसे पकड़े कौन? लोग सोचते हैं इनके रंगरूट आए होंगे मदद करने। गहलोत ने आगे कहा, “यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है देश के साथ। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, सच्चाई आपके साथ है।”

वहीं, भाजपा नेता और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत पर पलटवार करते हुए उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने मंगलवार को कहा, “मुख्यमंत्री गहलोत ने अपनी आदत के अनुसार भाजपा शासित राज्यों में अर्धसैनिक बलों व पुलिस के सहयोग से ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर भाजपा के दफ्तरों में पहुंचाने का जो बेबुनियाद आरोप लगाया है, उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।” राठौड़ ने कहा, “मुख्यमंत्री ऐसे बचकाने बयान देकर देश की आंतरिक सुरक्षा में तैनात अर्धसैनिक बलों व पुलिस के जवानों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं।” भाजपा नेता ने सवाल किया, “अगर मुख्यमंत्री जी के पास कोई ठोस सबूत है तो वह सार्वजनिक क्यों नहीं करते? इतने दिनों तक चुप क्यों रहे?”

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-312, (वर्ष-05)

2. बुधवार, अगस्त 17, 2022

3.शक-1944, भाद्रपद, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:47, सूर्यास्त: 07:03। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...