शनिवार, 6 अगस्त 2022

'हर घर तिरंगा' अभियान, तैयारियों का जायजा लिया 

'हर घर तिरंगा' अभियान, तैयारियों का जायजा लिया 


'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने लोनी विधानसभा अभियान संयोजक पं ललित शर्मा के साथ तैयारियों का लिया जायजा, अभियान को सफल बनाने के दिये आवश्यक निर्देश

अश्वनी उपाध्याय/दीपक राणा 

गाजियाबाद/लोनी। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने लोनी में 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान के विधानसभा संयोजक ललित शर्मा के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। विधानसभा संयोजक पं ललित शर्मा ने जिलाध्यक्ष को लोनी में अभियान को सफल बनाने के लिए की जा रही तैयारियों से अवगत कराते हुए कहा संगठन की मंशा के अनुरूप अभियान भव्य, सफल और ऐतिहासिक होगा।

संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई 

संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई 

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सलेमपुर तहसील में आयोजित जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। जिलाधिकारी ने इस दौरान स्पष्ट रुप से निर्देश दिया है कि सभी सन्दर्भाे का निस्तारण गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ सभी अधिकारी सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरतें। समाधान दिवस में ग्राम धनौतीराय में सांसद निधि से 6 वर्ष पूर्व निर्मित खड़ंजे को क्षतिग्रस्त करने पर जिलाधिकारी ने प्रमोद यादव पुत्र रामाश्रय यादव व अन्य के विरुद्ध शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया।

परमहंस यादव पुत्र स्व0 रामभजन यादव निवासी खेमारेई तप्पा ने खसरा की नकल प्राप्ति के लिए आवेदन किया, जिसे डीएम ने मौके पर ही प्राप्त करा दिया। मझवलिया निवासी अनिरुध्द कुशवाहा ने बाड़बंदी के द्वारा आवाजाही का मार्ग बंद करने की शिकायत की। इस पर डीएम ने पीओ डूडा, एसएचओ लार तथा राजस्व निरीक्षक को मौके पर जाकर आज समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी श्री सिंह सलेमपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुडे सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता सही होनी चाहिए। किसी भी दशा में सी श्रेणी की स्थिति न रहे, अन्यथा इस स्थिति को कदापि क्षम्य नही किया जाएगा। उन्होने शिकायती सन्दर्भाे के निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि जो भी प्रकरण जिस विभाग में लम्बित हो, उसका समयबद्धता के साथ निस्तारण करायेगें। कोई भी प्रकरण लम्बित या डिफाल्टर नही होनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलो की सुनवायी किये व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।  इस दौरान कुल 133   प्रकरण आये, जिसमें से 82 राजस्व , 26 पुलिस, 12 विकास , 03 विद्युत, 02 कृषि तथा एक प्रकरण वन विभाग से जुड़े प्राप्त हुए।  16 मामलों  का निस्तारण किया गया जिनमें से 10 मामले जिलाधिकारी द्वारा गठित क्विक रिस्पांस टीम ने निस्तारित किए। शेष अन्य अनिस्तारित प्रकरणो को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी सीएमओ डॉ सुरेंद्र सिंह, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुन्जन द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित  अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-302, (वर्ष-05)

2. रविवार, अगस्त 7, 2022

3.शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:20, सूर्यास्त: 07:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 27 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीरसिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.inemail:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 5 अगस्त 2022

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क, घोषणा 

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क, घोषणा 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में यात्रा निशुल्क किए जाने की घोषणा की है। आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि भाई-बहन के स्नेह के अनुपम पर्व श्रावण पूर्णिमा 'रक्षाबंधन' के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रदेश की माताओं-बहनों के लिए निःशुल्क आवागमन की सुविधा होगी।

उन्होने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में निःशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध होगी। दस अगस्त की रात्रि 12 बजे से 12 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक माताओं-बहनों द्वारा निःशुल्क बस सेवा का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

लोनी: युवा मोर्चा द्वारा 'प्रेस वार्ता' का आयोजन 

लोनी: युवा मोर्चा द्वारा 'प्रेस वार्ता' का आयोजन 

अश्वनी उपाध्याय/दीपक राणा 

गाजियाबाद/लोनी। लोनी में भारतीय सेन युवा मोर्चा द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं सर्व समाज की सहमति से होने वाले, 7,अगस्त को सेन समाज महासम्मेलन के बाद लोनी नगर पालिका परिषद चुनाव के लिए सेन समाज का प्रत्याशी उतारे जाने की बात कही गई। इस दौरान प्रेस वार्ता में मौजूद समाज के नेताओं ने बताया कि,7,तारीख को होने वाला महासम्मेलन समाज का अपना शक्ति प्रदर्शन है, जिसके तहत व इस बार भारतीय जनता पार्टी से राजनीति में अपनी हिस्सेदारी की मांग करते हुए।लोनी से भाजपा का टिकट सैन समाज के प्रत्याशी को देने की मांग करेंगे।

वही, अगर भाजपा द्वारा सेन समाज को दरकिनार किया गया।तो समाज कहीं ना कहीं निर्दलीय या अन्य किसी दल से अपना प्रत्याशी लड़ाने पर विचार करेगा। प्रत्याशी की घोषणा सात अगस्त महासम्मेलन के बाद की जाएगी।

उप-मुख्यमंत्रियों को 8-8 मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी 

उप-मुख्यमंत्रियों को 8-8 मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। इसके तहत यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने और दोनों उप-मुख्यमंत्रियों को 8-8 मंडलों की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके तहत दोनों डिप्टी सीएम को करीब 25-25 जिले आवंटित किए गए हैं। योगी सरकार के 18 कैबिनेट मंत्रियों को 18 मंडलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री लगाए गए हैं। अब तक दो-दो मंडलों का दौरा मंत्री कर चुके हैं। ऐसे में तीसरी बार योगी कैबिनेट मंत्रियों के मंडलों के प्रभार भी बदल दिए गए हैं। इस तरह सरकार का प्रयास है कि लोकसभा चुनाव से पहले नवंबर, 2023 तक सभी कैबिनेट मंत्री प्रत्येक मंडल के प्रभारी का दायित्व निभा लें। मंडल के प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले क्षेत्र में विकास कार्य योजनाओं की समीक्षा करने के साथ-साथ सामाजिक समीकरण को मजबूत करने के लिए किसी दलित या अतिपछड़े वर्ग से घर पर रुकते हैं और वहीं पर भोजन करते हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार उत्तर प्रदेश के 75 जिलों को तीन हिस्सों में बांट दिया है। सूबे के 25 जिलों की निगरानी खुद सीएम योगी करेंगे तो 25-25 जिले का जिम्मा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के पास होगा। इन जनपदों में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारते हुए व्यवस्थाओं की पैनी निगरानी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
सहारनपुर मण्डल (सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली) मेरठ मण्डल (मेरठ, गजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, हापुड़, बागपत मुरादाबाद मण्डल (मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, सम्भल) अलीगढ़ मण्डल (अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस) वाराणसी मण्डल (वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चन्दौली) आजमगढ़ मण्डल (आजमगढ़, बलिया, मऊ)

गोरखपुर मण्डल (गोरखपुर महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया) बस्ती मण्डल (बस्ती, सिद्धार्थ गर, संतकबीरनगर) देवीपाटन मण्डल (गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्तरी) आगरा मण्डल (आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी) बरेली मण्डल (बरेली, बदांयू, शाहजहांपुर, पीलीभीत) लखनऊ मण्डल (लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, खीरी)

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
कानपुर मण्डल (कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरेया, इटावा, फरुर्खाबाद) झांसी मण्डल (झांसी, ललितपुर, जालौन)

चित्रकूट मण्डल (बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर ) प्रयागराज मण्डल (प्रयागराज कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़) मिर्जापुर मण्डल (मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र)

अयोध्या मण्डल (अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी)।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...