शुक्रवार, 29 जुलाई 2022

पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा शामिल किया जाएगा

पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा शामिल किया जाएगा

श्रीराम मौर्य 

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव घोषणा-पत्र में पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। कांग्रेस के विधायक और नेता अपने क्षेत्रों में लोगों से विचार-विमर्श कर जनता से जुड़े मुद्दों को घोषणा-पत्र में स्थान देंगे। इससे पहले पार्टी तय करेगी कि इनमें दमदार मुद्दे कौन से हैं। इन्हें घोषणा पत्र में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

पार्टी का घोषणा पत्र तैयार होने के बाद इसके बारे मे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रदेश के किसान- बागवान, युवाओं और महिला वर्ग परेशान है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनाव घोषणा-पत्र समिति की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने से पहले पार्टी के नेता अपने क्षेत्रों में लोगों की राय लेंगे कि किन मुद्दों से लोग सरकार से नाराज हैं। इन मुद्दों को पार्टी नेताओं और कांग्रेस चुनाव समिति के समक्ष रखा जाएगा।

दिग्विजय और पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई हुई 

दिग्विजय और पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई हुई 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और मध्य प्रदेश के भोपाल में शुक्रवार को पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई हुई और दिग्विजय ने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व सीएम पर शोभा नहीं देता। पुलिस अफसर के कॉलर पकड़ रहे हैं, चिल्ला रहे हैं…ये बदतमीजी है। लोकतंत्र में जय और पराजय चलती रहती हैं। लेकिन एक पुलिस वाले का कॉलर पकड़ने का अधिकार किसने दिया? मैं इसकी निंदा करता हूँ। भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। भोपाल जिला पंचायत में बीजेपी ने कांग्रेस समर्थित को अध्यक्ष बना दिया। बीजेपी ने क्रॉस वोटिंग कराकर ऐन वक्त पर बाजी पलट दी। इस दौरान गहमागहमी का माहौल हो गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा के मंत्री भूपेंद्र सिंह को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी भी हुई। पूर्व मुख्यमंत्री​​​​​ दिग्विजय सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोर्ट जाने की बात कही है।

भोपाल में सुबह से ही जिला पंचायत कार्यालय के बाहर हंगामा चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। दरअसल कांग्रेस के कुछ कुछ सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले पाला बदल लिया। इसकी भनक लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।

स्थिति उस समय और विस्फोटक हो गई जब शिवराज सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह और हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा चुनाव के लिए सदस्यों को लेकर जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस नेता गाड़ी के सामने खड़े हो गए और मंत्री की गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया। इसी बीच बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा एक महिला सदस्य को जिला पंचायत दफ्तर के अंदर ले गए और उस दौरान उन्होंने अपना मुंह ढंक कर रखा था। काफी देर तक हंगामा ऐसे ही जारी रहा और इसी हंगामे के बीच ज़िला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूरा किया गया। आखिरकार नतीजे सामने आने के बाद हंगामा शांत हुआ और बीजेपी ने भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया। बीजेपी की रामकुंवर गुर्जर ने कांग्रेस की रश्मि भार्गव को हराकर भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया। रामकुंवर गुर्जर को 6 वोट मिले, वहीं रश्मि भार्गव को 4 वोट मिले।

विवाद: रमेश, खेड़ा व डिसूजा को समन जारी किया 

विवाद: रमेश, खेड़ा व डिसूजा को समन जारी किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। गोवा बार विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा को समन जारी कर दिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने तीनों नेताओं को सभी सोशल प्लेटफॉर्म से संबधित पोस्ट हटाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्मृति ईरानी द्वारा दायर मामले पर जवाब देने के लिए भी नोटिस जारी किया है।  वहीं, कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा- हम अदालत के सामने मामले से संबंधित तत्थ पेश करने के लिए तैयार हैं। स्मृति ईरानी की चुनौती को स्वीकार भी करेंगे।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं-जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा को रविवार को कानूनी नोटिस भेजकर उनकी बेटी पर लगाए आरोपों के लिए मांफी मांगने के लिए कहा था। कांग्रेस नेताओं के आरोप लगाने के एक दिन बाद ही स्मृति ईरानी ने यह कदम उठाया था। अब दिल्ली होईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए समन भेज दिया है।दरअसल, कांग्रेस नेताओं-जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा ने स्मृति ईरानी की 18 वर्षीय बेटी जोइश ईरानी पर गोवा में अवैध रूप से बार चलाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से मामले ने सियासी रूप ले लिया।

कांग्रेस सांसदों पर चिकन खाने का आरोप, आलोचना

कांग्रेस सांसदों पर चिकन खाने का आरोप, आलोचना

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों पर चिकन खाने का आरोप लगाने को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की आलोचना की। राज्य सभा के 20 सदस्यों और लोकसभा से कांग्रेस के चार सदस्यों के निलंबन के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है।मोइत्रा ने किसी का नाम लिए बगैर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। उल्लेखनीय है कि पूनावाला ने बृहस्पतिवार को यह मुद्दा उठाया था। कांग्रेस ने ईरानी की 18 वर्षीय बेटी पर गोवा में ‘‘अवैध बार’’ चलाने का आरोप लगाया था।

टीएमसी सांसद ने ट्वीट किया, ‘‘धरना दे रहे निलंबित सांसद क्या भोजन कर रहे हैं, इस पर टिप्पणी करने के लिए भाजपा ने लोगों को नियुक्त कर रखा है। सिल्ली सोल्स!…। ’’ ‘सिल्ली सोल्स’ उस कैफे का नाम है, जिसे ईरानी की बेटी का बताया जा रहा है। इससे पहले, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि विपक्षी दल के सांसदों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास चिकन खा कर गांधी का अपमान किया।

गोम्बोस को 6-2, 6-3 से हराकर शानदार शुरुआत की

गोम्बोस को 6-2, 6-3 से हराकर शानदार शुरुआत की 

मोमीन मलिक 

ब्यूनस आयर्स/मेड्रिड। शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज ने क्रोएशिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में नोरबर्ट गोम्बोस को 6-2, 6-3 से हराकर शानदार शुरुआत की। स्पेन का यह 19 वर्षीय खिलाड़ी सोमवार को रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह बनाने वाला सदी का दूसरा सबसे युवा खिलाड़ी बना था। वर्ष 2000 के बाद केवल राफेल नडाल ही इससे कम उम्र में शीर्ष पांच में शामिल हुए थे।

क्वार्टर फाइनल में अल्काराज का सामना फैसुंडो बैगनिस से होगा। अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी ने फ्रांस के क्वालीफायर कोरेंटिन मौटेट को 6-3, 6-1 से हराया। इस बीच फ्रेंको अगामेनोन ने चौथी वरीयता प्राप्त सेबस्टियन बेज को 3-6, 6-1, 7-5 से हराकर उलटफेर किया जबकि इटली के उनके साथी और क्वालीफायर मार्को सेचिनाटो ने आठवीं वरीयता प्राप्त मुसेट्टी को 6-4, 6-3 से पराजित किया।

राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने पर निशाना साधा 

राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने पर निशाना साधा 

इकबाल अंसारी 

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रपति को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहे जाने को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह ‘‘आदिवासियों की गरिमा और महिलाओं के आत्मसम्मान पर हमला’’ है। चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ शब्द का उपयोग किया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘ कांगेस सांसद अधीर रंजन की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी पर की गई टिप्पणी न केवल भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान तथा भारतीय राजव्यवस्था की मर्यादा पर भी हमला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इसकी निंदा करता हूं।’’

लोकसभा सांसद चौधरी ने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि ‘‘चूकवश’’ उनके मुंह से एक शब्द निकल गया, जिसे लेकर भाजपा ‘‘तिल का ताड़’’ बना रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर माफी मांगेंगे, लेकिन ‘‘इन पाखंडियों’’ से माफी नहीं मांग सकते। अधीर की टिप्पणी को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस नेता द्वारा जानबूझकर राष्ट्रपति का किया गया अपमान करार दिया और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसके लिए देश व राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की।

जिला पंचायत के 2 सदस्यों को अगवा करने का आरोप 

जिला पंचायत के 2 सदस्यों को अगवा करने का आरोप 

मनोज सिंह ठाकुर 

मुरैना। मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के श्योपुर जिले से जिला पंचायत के दो सदस्यों को कांग्रेस ने पुलिस द्वारा अगवा किए जाने का आरोप लगया है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होनी हैं। मतदान डेढ़ बजे से शुरू हो जाएगी। श्योपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अतुल सिंह चौहान ने यहां बताया कि अपहृत दोनों जिला पंचायत के सदस्य संदीप शाक्य और गिरधारी लाल वेरवा अभी तक यहां लौटे नहीं है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अभी श्योपुर में इस मामले को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर श्योपुर जिले के दो सदस्यों को अगवा करने के आरोप लगाया और इस संबंध में कल मुरैना पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की और धरना प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया था।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...