शनिवार, 9 जुलाई 2022

राजनीति: कांग्रेस ने 5 नए राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की

राजनीति: कांग्रेस ने 5 नए राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को पांच नए राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की, जो पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ संबद्ध होंगे। इसके साथ ही, कर्नाटक के लिए राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का भी गठन किया गया है। सुरजेवाला इस पीएसी के संयोजक होंगे। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डी श्रीधर बाबू, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन,मयूर जयकुमार और अभिषेक दत्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया। ये सभी सचिव कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी सुरजेवाला के साथ संबद्ध होंगे। राज्य में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुना होना है।

उधर, कांग्रेस ने कुलदीप राय शर्मा और रमिंदर सिंह आवला को एआईसीसी के सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त किया है। कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए जिस पीएसी का गठन किया है उसमें सुरजेवाला के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डी के शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

अंतरराज्यीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 5 अरेस्ट

अंतरराज्यीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 5 अरेस्ट

विमलेश यादव

शिलोंग। मेघालय के पुलिस महानिदेशक एल. आर. बिश्नोई ने शनिवार को कहा कि राज्य पुलिस ने एक अंतरराज्यीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बिश्नोई ने कहा कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांच लोगों के कब्जे से 800 ग्राम से अधिक सोना और 27 लाख रुपये नकद बरामद किया है। डीजीपी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर 24 जून को असम जा रहे राज्य के री-भोई जिला निवासी अबू बकर नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उस के पास से 819 ग्राम विदेशी सोने के बिस्कुट बरामद हुए, जिसे उसने अपनी बेल्ट में छिपाकर रखा था। बिश्नोई ने कहा कि पूछताछ के दौरान यह पता चला कि यह गिरोह काफी बड़ा है, क्योंकि शिलांग में किसी ने बकर को यह सोना दिया था और उसे असम के बारपेटा तक पहुंचाने का काम सौंपा गया था। बकर से मिली सूचना के बाद बारपेटा के शाहजहां को असम पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 27 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।

उसके साथी सिद्दीकी अली को भी बारपेटा से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद, एक टीम का गठन किया गया और दोनों से मिले सुराग के आधार पर यहां छापे मारे गए और यहां लाबान के अजीज लिंगदोह और मवलाई के सुबली खरबानी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पांच लोगों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और फर्जी आईडी कार्ड जब्त किए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने अंतरराज्यीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए राज्य पुलिस की सराहना की। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मेघालय पुलिस का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन।’’ उन्होंने लिखा, अंतरराज्यीय सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। री-भोई पुलिस ने 24 जून को एक टैक्सी को रोका और 15 दिनों के सूझबूझ भरे अभियान में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और 819 ग्राम सोना, 27.11 लाख रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन, एटीएम/नकली आई-कार्ड बरामद हुए।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करेगा, बालासन

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करेगा, बालासन

सरस्वती उपाध्याय
हाई ब्लड प्रेशर एक बहुत बड़ा खतरा बन चुका है। लोग तमाम दवाइयां खाते हैं और हाई ब्लड प्रेशर से निजात पाने के लिए काफी कोशिश करते हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी हाई ब्लड प्रेशर से राहत नहीं मिल पाती है। ब्लड प्रेशर अधिक हो या फिर कम उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर के कारण आपको हार्ट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जिसमें तनाव से भरी लाइफस्टाइल, मोटापा, धूम्रपान आदि शामिल हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप नियमित रूप से व्यायाम कर सकते हैं‌। इससे न केवल बीपी की समस्या से आपको निजात मिलेगी, बल्कि यह कई रोगों से बचा सकता है। योग के जरिए इसका समाधान निकाला जा सकता है। भारतीय योग शास्त्र में कुछ ऐसे आसन बताए गए हैं, जिनके जरिए उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण पाया जा सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं...

रिपोर्ट के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार आपका खानपान, आपकी दिनचर्या, समेत रोज मर्रा की गलतियां हैं। आप इसके मरीज कब बन जाएंगे, आपको इस बात का पता भी नहीं चलेगा। इसमें अचानक से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, पसीना, घबराहट, सांस लेने में तकलीफ समेत कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। अक्सर लोग हाई ब्लड प्रेशर से घबराकर दवाओं की तरफ बढ़ जाते हैं। दवाई खाते हैं, कुछ देर के लिए आराम होता है और उसके बाद फिर से वही समस्याएं घेरने लगती हैं। दवाओं के तमाम साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं और अगर आप लगातार दवाई खाते रहेंगे तो आप एक तरीके से दवाओं के गुलाम बन जाएंगे और उसकी वजह से अन्य बीमारियां भी धीरे-धीरे आपके शरीर का हिस्सा बन जाएंगी।

योग प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है और यह मानव जीवन के लिए सबसे स्वस्थ पद्धति है। योग का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और अगर आप नियमित योग का अभ्यास करते हैं तो लाभ क्षणिक नहीं होता है। बल्कि पूरे जीवन आप स्वस्थ रहेंगे। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसलिए योग का सहारा लेने की सलाह दी जाती है। बालासन इसमें काफी फायदेमंद साबित होता है। इसको चाइल्ड पोज भी कहते हैं। यह काफी आसान होता है और कहीं भी आप इस आसन को कर सकते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर से राहत मिलती है। और साथ ही यह तनाव को भी कम करता है और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही कर देता है। इस आसन से गर्दन और कंधों का तनाव भी कम होता है।

बालासन खुद को आराम देने का एक आसन है। बज्रासन की मुद्रा में पहले जमीन पर बैठ जाएं, इसके बाद सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाएं, हथेलियां जोड़ें न इसके बाद सांस छोड़ते हुए हाथ लंबा रखते हुए सामने की तरफ झुकना है, जोर कूल्हों पर हो न कि कमर पर। जब आपकी हथेलियां और आपका माथा जमीन को छू जाए तब रुक जाएं। अब आप बालासन में आ गए हैं, लंबी सांस अंदर लें और लंबी सांस बाहर छोड़ें। 30 सेकंड से 5 मिनट तक बालासन कर सकते हैं।

भाजपा के नेताओं का आतंकी-अपराधियों के साथ संबंध

भाजपा के नेताओं का आतंकी-अपराधियों के साथ संबंध 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली/रांची। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं का आतंकी और अपराधियों के साथ संबंध है। लांबा ने शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर आरोप लगाया कि पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान हिंसा की साजिश रचने वाला आतंकी तालिब हुसैन शाह का रिश्ता भी भाजपा नेताओं से है।
लांबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद पर राजनीति के पक्ष में कभी नहीं रही है। लेकिन आज जो हालात हैं और जिस तरह से एक के बाद एक घटनाओं में लगातार आतंकियों तथा अपराधियों के तार भाजपा से जुड़े मिले हैं वैसे में सवाल पूछना जरूरी हो जाता है। आप भी सोचिए और समझिए कि भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में देश के साथ कितना घिनौना खेल खेल रही हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या में शामिल एक आरोपी मोहम्मद रियाज अंसारी भाजपा का कार्यकर्ता निकला। इसने बाकायदा भाजपा के नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी। मीडिया रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि रियाज राजस्थान विधानसभा में भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री गुलाबचंद कटारिया के दामाद एवं पूर्व पार्षद अतुल चंडालिया की फैक्ट्री में काम कर चुका है। इसे भाजपा के कई कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ देखा गया है।
लांबा ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के कथित मास्टरमाइंड इरफान खान का निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा से संबंध हैं। और राणा दंपति का भाजपा से क्या रिश्ता है ये किसी से छिपा नहीं है। इरफान खान राणा दंपति के लिए प्रचार करता था और वोट मांगता था।

मार्च: तिरंगा लहराते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे लगाएं

मार्च: तिरंगा लहराते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे लगाएं

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली में हिंदू संगठनों ने ‘समुदाय पर हो रहे हमलों’ के खिलाफ शनिवार को ‘संकल्प मार्च’ निकाला। जिसमें शामिल लोगों ने तिरंगा लहराते हुए ‘जय श्री राम’ के नारे लगाएं। मार्च मंडी हाउस इलाके से शुरू होकर जंतर मंतर पर खत्म हुआ। इस मार्च में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और कपिल मिश्रा ने भी हिस्सा लिया।
उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह ने कहा, ”इस ‘संकल्प मार्च’ के लिए आज कई हिंदू समूह सड़कों पर हैं। हम यहां हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्हें इस तरह से निशाना नहीं बनाया जा सकता। हमें निशाना बनाने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं।” मार्च के कारण मध्य दिल्ली में कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।यातायात पुलिस ने ट्विटर पर यात्रियों को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे के बीच सिकंदरा रोड, बाराखंभा रोड, कॉपरनिकस मार्ग, फिरोज शाह रोड, भगवान दास रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग, संसद मार्ग, कनॉट प्लेस, पटेल चौक और जनपथ की तरफ जाने से बचने की सलाह दी।

अपराध: कलयुगी प‍िता ने 4 साल के बच्‍चे की हत्‍या की

अपराध: कलयुगी प‍िता ने 4 साल के बच्‍चे की हत्‍या की 

दुष्यंत टीकम 
बिलासपुर। छत्‍तीसगढ़ के बि‍लासपुर ज‍िले से एक कलयुगी पिता की हैरान कर देने वाली हरकत सामने आई है। जहां कलयुगी प‍िता ने अपने ही 4 साल के बच्‍चे की हत्‍या कर दी। वहीं, पुल‍िस ने जब मामले की जांच की, तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। पुल‍िस अब इस बात का पता लगा रही है क‍ि ऐसी कौन-सी वजह रही, ज‍िसकी वजह से प‍िता ने अपने ही मासूम बेटे की हत्‍या कर दी।
बता दें, कि ब‍िलासपुर में सीपत क्षेत्र के सेलर में बच्चे दिव्यांश उर्फ शौर्य उर्फ बल्ला का शव घर के गली में मिलने का मामला सामने आया था। पुलिस की शुरूआती पूछताछ में पिता द्वारा हत्या किए जाने की बात कबूली गई है। वहीं, मामलें में विवेचना अभी जारी है। इलाके में चार साल के मासूम का शव म‍िलने से आसपास के लोग भी हैरान रह गए। 
आस-पास के लोगों को समझ नहीं आ रहा था क‍ि आख‍िर ऐसा कौन निर्दयी होगी ज‍िसने मासूम की इस बेदर्दी से हत्‍या कर दी। एसपी स्नेहिल साहू ने इस बारे में बताया कि हमें सूचना म‍िली थी क‍ि गली में एक मासूम बच्‍चे का शव पड़ा है। जब इस घटना के साक्ष्‍य देखे तो ऐसा लगा क‍ि घर के ही सदस्‍य का इसमें हाथ हो सकता है। तब हमने बच्‍चे के प‍िता से पूछताछ की तो उसने पूरी बात उगल दी। कुछ समय में पूरे मामले का पुलिस खुलासा करेगी।

भर्तियों की प्रक्रियाओं का सिलसिला धीरे-धीरे खत्म हुआ

भर्तियों की प्रक्रियाओं का सिलसिला धीरे-धीरे खत्म हुआ 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से सरकारी नौकरियों में भर्तियों की प्रक्रियाओं का सिलसिला धीरे-धीरे खत्म हुआ है और जिन युवाओं ने नौकरियों के लिए परीक्षाएं दी हैं, उन परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं। वाड्रा ने कहा कि वर्ष 2018 में जो बच्चे एसएससी-जीडी परीक्षा की भर्ती में शामिल हुए वे सत्याग्रह कर रहे हैं और उनके पांव में छाले पड़ गए हैं। लेकिन सरकार पसीज रही है और भर्तियों पर लगे ताले नहीं खुल रहे हैं।
उन्होंने कहा “एसएससी-जीडी 2018 भर्ती में नियुक्ति के लिए सत्याग्रह कर रहे युवाओं के पैरों में छाले पड़ चुके हैं। लेकिन भाजपा राज में सरकारी भर्तियों पर ताले लग चुके हैं। नरेंद्र मोदी जी क्या इन युवाओं की मेहनत और संघर्ष का कोई मोल नहीं है। इनकी बात सुनिए, नियुक्ति दीजिए।इसके साथ ही उन्होंने एक खबर का वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें कहा गया है कि अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए भाजपा सरकार का छलावा, एसएससी जीडी 2018 के अभ्यर्थियों को आज तक नहीं मिला नियुक्ति-पत्र। वीडियो में नियुक्ति की मांग को लेकर सत्याग्रह कर रहे कई युवाओं के पांव में चलते-चलते छाले पड़ गए हैं और कई युवतियां बेहोश हो रही हैं।

ऑपरेशन: लड़की की स्पाइन को रस्सी से बनाया

ऑपरेशन: लड़की की स्पाइन को रस्सी से बनाया

अखिलेश पांडेय
अम्मान। जॉर्डन चोट, सेबरल पाल्सी, मसल्स डिसट्रॉफी या अन्य कारणों से रीढ़ की हड्डी में घुमाव आ जाता है। इस स्थिति को स्कोलियोसिस कहते हैं। ऐसी स्थिति में रीढ़ की हड्डी एक तरफ घूम जाती है और देखने में इंसान एक ओर झुका हुआ लगता है। हाल ही में एक मामला सामने आया है। जिसमें 13 साल की एक लड़की को भी यही समस्या थी। डॉक्टर्स की टीम ने इस लड़की का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया और लड़की की स्पाइन को रस्सी से बनाया। यह लड़की धीरे-धीरे ठीक हो रही है, तो चलिए जानते है रस्सी की सहायता डॉक्टर्स ने रीढ़ की हड्डी को कैसे सपोर्ट दिया।
सलमा नसेर नवसेह नाम की यह लड़की अरब कंट्री जॉर्डन की रहने वाली है। उसका ऑपरेशन दुबई के बुर्जील हॉस्पिटल में हुआ। 13 साल की सलमा की कुछ समय पहले वर्टेब्रल बॉडी टेदरिंग (वीबीटी) सर्जरी हुई है। इस सर्जरी में रस्सी से रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट दिया जाता है और फिर उसे स्क्रू से कस दिया जाता है। स्क्रू की सहायता से रस्सी को उतना कसा जाता है, जब तक रीढ़ का घुमाव सही ना हो जाए। एक बार जब रीढ़ सही स्थिति में पहुंच जाती है फिर रीढ़ के हर हिस्से में पेंच लगा दिए जाते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, सलमा सर्जरी के अगले ही दिन से चलने लगी थी।
दुबई के बुर्जील अस्पताल में ऑपरेशन के बाद सलमा रिकवर हो रही है। डॉक्टर्स का कहना है कि वह जल्द ही पहले की तरह टेनिस खेल पाएगी। जानकारी के मुताबिक, सलमा के पैरेन्ट्स ने अप्रैल 2022 में पहले बार नोटिस किया था कि उनकी बेटी का शरीर एक तरफ झुक रहा है। फिर जब डॉक्टर्स को दिखाया तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को स्कोलियोसिस है। सलमा की रीढ़ में 65 डिग्री का घुमाव आ गया था।

दूरसंचार स्पेक्ट्रम हासिल करने की दौड़, योजना

दूरसंचार स्पेक्ट्रम हासिल करने की दौड़, योजना  

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। अडानी ग्रुप अब टेलीकाम बिजनेस में भी आने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, अरबपति कारोबारी गौतम अडानी का समूह 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में शामिल हो रहा है। यह ग्रुप दूरसंचार स्पेक्ट्रम हासिल करने की दौड़ में शामिल होने की योजना बना रहा है। ऐसी स्थिति में अडाणी समूह का मुकाबला सीधे रिलायंस जियो और दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज सुनील भारती मित्तल की एयरटेल से होगा।
पांचवीं पीढ़ी या 5जी दूरसंचार सेवाओं जैसे अत्यधिक उच्च गति वाला इंटरनेट संपर्क प्रदान करने में सक्षम इन एयरवेव की नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदन शनिवार को कम से कम चार आवेदकों के साथ बंद हुए। ये नीलामी 26 जुलाई को होनी है।
मामले की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों ने बताया कि दूरसंचार क्षेत्र की तीन निजी कंपनियों – जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने आवेदन किया है। सूत्रों में से एक ने कहा कि चौथा आवेदक अडानी समूह है। समूह ने हाल ही में राष्ट्रीय लंबी दूरी (एनएलडी) और अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी (आईएलडी) के लिए लाइसेंस हासिल किया था।
लेकिन, स्वतंत्र रूप से इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है। इस संबंध में अडानी समूह को भेजे गए ईमेल और फोन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। नीलामी की समय सीमा के अनुसार आवेदकों के स्वामित्व का विवरण 12 जुलाई को प्रकाशित किया जाएगा।
दूरसंचार स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई, 2022 से शुरू हो रही है। इस दौरान कम से कम 4.3 लाख करोड़ रुपये के कुल 72,097.85 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की पेशकश की जाएगी। अडानी ग्रुप बंदरगाह से लेकर कोयला, ऊर्जा वितरण और विमानन क्षेत्र में मौजूद है। अब इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह ग्रुप टेलीकाम सेक्टर में भी आएगा। अडानी ने हाल के महीनों में पेट्रोकेमिकल कारोबार में प्रवेश के लिए एक सहायक कंपनी बनाई है।

बीजेपी का प्रचार, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

बीजेपी का प्रचार, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा 

अकांशु उपाध्याय/गीता गोवंडके 
नई दिल्ली/मुरैना। एमपी नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए बीजेपी का प्रचार तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी आखिरी दौर में मुरैना में मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सिंधिया ने कहा कि 2018 में एक सरकार बनी थी, जिसे केवल दो लोग चलाते थे। लेकिन जब विचारधारा से हटे तो सबको पता है, क्या हुआ ?
आपको बात दे की सिंधिया ने बीजेपी प्रत्याशी मीना जाटव के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि ”आप मीना जाटव को महापौर बनाए क्योंकि कांग्रेस ने मुरैना में कोई काम नहीं किया है। क्योंकि ये लोग चुनाव जीतने के बाद अपना मुंह भी केवल एक बार दिखाते हैं। अगर आपने उनका महापौर प्रत्याशी चुन लिया तो वे पांच साल तक मुंह नहीं दिखाएंगे। इस दौरान सिंधिया ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि चुन लिया तो वे पांच साल तक मुंह नहीं दिखाएंगे।
वही, सिंधिया ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को लेकर कहा कि कांग्रेस की सरकार केवल इन्ही दो लोगों की जेब में रहती थी। जब हमारी विचारधारा से हटकर चली तो हमने पटखनी देकर धूल चटा दी, इस दौरान सिंधिया न जनता पूछा कि हमने सही किया कि नहीं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नरेद्र सिंह तोमर की भी जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि तोमर ने मुरैना के लिए बहुत विकास किया है। इसलिए सभी देवतुल्य मतदाताओं से अधिकाधिक मतदान करने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का अनुरोध किया।

48वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं

48वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी किए जा चुके हैं। बीते कई शनिवार की तरह यह शनिवार भी राहतभरा है। हालाँकि, 100 डॉलर प्रत‍ि बैरल के नीचे पहुंचने वाले क्रूड के दाम में मामूली तेजी देखी गई। दरअसल, डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड का भाव 102.5 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड 104.4 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर पहुंच गया। इसके अलावा हम आपको यह भी जानकारी दे देते, कि पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 48वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस समय सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। इसी के साथ इस समय दिल्‍ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर मिल रहा है। कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
जबकि क्रूड के भाव एक समय 140 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 113.8 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो पिछले सप्‍ताह 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। गतिविधियां तेज होने, गर्मियों की छुट्टियों में लोगों के यात्राएं करने तथा फसल बुवाई शुरू हो जाने से जून में भारत में पेट्रोल और डीजल की बिक्री बढ़ गई है। इसी के साथ उद्योग के शुरुआती आंकड़ों में बताया है कि बुवाई का मौसम शुरू होने से डीजल की मांग दो अंक में बढ़ी है। वहीं डीजल की बिक्री सालाना आधार पर 35.2 प्रतिशत बढ़कर जून में 73.8 लाख टन पर पहुंच गई। दरअसल यह जून, 2019 की तुलना में 10.5 प्रतिशत और जून, 2020 के मुकाबले 33.3 फीसदी अधिक है।

लोगों को ‘राजनीतिक अवसरवाद’ के लिए बांटा जा रहा

लोगों को ‘राजनीतिक अवसरवाद’ के लिए बांटा जा रहा

मिनाक्षी लोढी
कोलकाता। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने शनिवार को कहा कि देश के लोगों को ‘‘राजनीतिक अवसरवाद’’ के लिए बांटा जा रहा है। सेन ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि राजनीतिक कारणों से लोगों को कैद करने की औपनिवेशिक प्रथा भारत को आजादी मिलने के दशकों बाद भी जारी है। उन्होंने ‘आनंदबाजार पत्रिका’ के शताब्दी समारोह को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीयों को बांटने की कोशिश हो रही है…राजनीतिक अवसरवाद के कारण हिंदुओं और मुसलमानों के सह-अस्तित्व में दरार पैदा की जा रही है।
’’ इस दैनिक का पहला संस्करण 13 मार्च, 1922 को प्रकाशित हुआ था। प्रफुल्ल कुमार सरकार इसके संस्थापक-संपादक थे। सेन (88) ने कहा, ‘‘उस समय (1922) देश में कई लोगों को राजनीतिक कारणों से जेल में डाल दिया गया था … मैं तब बहुत छोटा था और अक्सर सवाल करता था कि क्या बिना कोई अपराध किए लोगों को जेल भेजने की यह प्रथा कभी बंद होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद, भारत आजाद हो गया, लेकिन यह प्रथा अभी भी जारी है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...