गुरुवार, 30 जून 2022

सीएम ने 16 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया

सीएम ने 16 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में आयोजित वृहद ऋण मेला के अंतर्गत 1.90 लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को 16 हजार करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने वर्ष 2022-23 के लिए 2.35 लाख करोड़ रुपये की वार्षिक ऋण योजना का शुभारम्भ भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने एलान किया कि प्रदेश सरकार छोटे उद्यमियों की मदद तो कर रही रही है। हम जल्दी ही एक ऐसी योजना लेकर आ रहे हैं जिसमें कि हर परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी, रोजगार या स्वत: रोजगार से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) क्षेत्र को बढ़ाने के लिए राज्य के पास धन की कमी नहीं थी। नीयत की कमी थी। देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत से अधिक थी।
2017 में भाजपा सरकार आने के बाद हमने एक जनपद एक उत्पाद की घोषणा की जिसने निर्यात में बड़ी भूमिका निभाई। ऐसे निर्णयों के कारण आज यूपी निर्यात हब के रूप में विकसित हो रहा है। जहां 2016 तक यूपी का निर्यात 80 हजार करोड़ रुपये का था वो अब एक लाख 56 हजार करोड़ वार्षिक का हो चुका है। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन हुआ। इससे प्रदेश की बेरोजगारी दर तीन प्रतिशत से भी नीचे लाने में सफलता प्राप्त हुई।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना काल में भी यूपी पहला राज्य था जहां से लोन मेला की शुरुआत हुई थी। प्रदेश के उद्यमियों को प्रशासन और सरकार की मदद मिली तो इससे उद्यमियों को भी लगने लगा कि वह अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं और रोजगार के अवसर बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारे देश का नौजवान नौकरी मांगने वाला नहीं देने वाला होना चाहिए। एमएसएमई सेक्टर ने ऐसे नौजवानों को बढ़ावा दिया है। एक जिला एक उत्पाद योजना अपने आप में एक मिसाल है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज 2022-23 के लिए 2.35 लाख करोड़ की वार्षिक ऋण योजना का भी शुभारंभ हो रहा है जिससे कि प्रदेश के उद्यमियों और हस्तशिल्पियों की मदद की जा सके और प्रदेश को आर्थिक रूप से विकसित बनाया जा सके।

भ्रष्टाचार के आरोप, परियोजना अधिकारी को हटाया

भ्रष्टाचार के आरोप, परियोजना अधिकारी को हटाया

सत्येंद्र पंवार
मेरठ। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा ) के परियोजना अधिकारी आशीष सिंह गौर को हटा दिया गया। राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा ) की निदेशक यशु रूस्तगी ने की कार्रवाई। अपने आदेश में सूडा की निदेशक यशु रस्तोगी ने जिला नगरीय विकास अभिकरण के अध्यक्ष व जिलाधिकारी दीपक मीणा से अनुरोध किया है कि पीओ डूडा आशीष सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही सीयूजी सिम कार्यालय में वापस जमा कराने के लिए भी कहा है।
आशीष सिंह परियोजना अधिकारी डूडा के पद पर प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे। प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए अब उन्हें तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक लखनऊ में वापस भेज दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि रात में आदेश प्राप्त हुआ है। जिसके क्रम में कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि मंगलवार को हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा ) की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के सामने जनप्रतिनिधियों ने डूडा के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर आपत्ति की थी। भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। वहीं, डीएम ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद डूडा कार्यालय का निरीक्षण किया था, तब भी डूडा कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कई लोगों ने डीएम के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। लगातार शिकायतें की जा रही थीं।
संयुक्त व्यापार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नगर आयुक्त से मिला। शहर के अतिक्रमण एवं प्रतिबंधित पालीथिन के उपयोग न करने पर चर्चा की गई। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि किसी भी अतिक्रमण को हटाने से पहले व्यापारी को 10 दिन का नोटिस दिया जाए। उसके बाद ही अतिक्रमण हटाया जाए। महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि पालीथिन मुक्त मेरठ हमारी प्राथमिकता है, लेकिन विकल्प भी दिया जाए। नगर आयुक्त डा. अमित पाल शर्मा ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। बैठक में ललित अमूल ,अशोक रस्तोगी, रजनीश कौशल, पार्षद संदीप रेवड़ी ,सुधांशु जी महाराज, अंकुर गोयल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

फीचर: खुद को एक कार्टून की तरह दिखा पाएंगे, यूजर्स

फीचर: खुद को एक कार्टून की तरह दिखा पाएंगे, यूजर्स

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव    
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। व्हाट्सएप अब एक बार फिर कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। जिससे वीडियो कॉलिंग करने का तरीका ही बदल जाएगा। साथ ही कंपनी कई और फीचर्स पर भी काम कर रही है। रिपोर्ट की मानें, तो मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप एक अवतार पर काम कर रहा है। जिसका इस्तेमाल यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान अपने फेस की जगह कर पाएंगे। यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान इस फीचर में वर्चुअल अवतार दिखा पाएंगे।
इस फीचर में यूजर्स खुद को एक कार्टून की तरह दिखा पाएंगे। हालांकि, यह फीचर ऐपल iPhone में पहले से ही मिलता है। यह वर्चुअल अवतार आपके एक्सप्रेशन के हिसाब से काम करता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो यूजर्स को वीडियो कॉल के पास इस अवतार फीचर को दिखाया जाएगा। जब फीचर को रोल आउट किया जाएगा, तो वीडियो कॉल पेज के भीतर इंस्टेंट अवतार पर स्विच करने का एक नया ऑप्शन होगा जैसा कि रिपोर्ट द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में देखा गया है। चूंकि यह फीचर अभी डेवलपिंग मोड में है, इसलिए अभी के लिए Avatar पर टैप करने में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इसलिए अभी इस फीचर के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। सबसे पहले बीटा में टेस्ट किया जाएगा और इसके बाद स्टेबल वर्जन पेश किया जाएगा। इतना ही यूजर्स अपने अवतार को किसी चैट में या ग्रुप में भी भेज सकते है। इसके लिए यूजर्स को एक अलग से Avatar Editor टूल दिया जाएगा, जहां वह अवतार को कस्टमाइज करके अपने जैसा बना सकेंगे।
व्हाट्सएप कई और फीचर्स पर भी काम कर रहा है। जिसमें एक Blur टूल है। इसे एंड्रॉइड बीटा वर्जन में जोड़ा गया था और यह ड्राइंग टूल को डेस्कटॉप ऐप में भी जोड़ने की योजना बना रहा है। मीडिया एडिटर में इमेज के एक हिस्से को ब्लर करने का ऑप्शन होगा।

भूस्खलन हादसा: हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया

भूस्खलन हादसा: हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया

अकांशु उपाध्याय/गीता गोवंडके  
नई दिल्ली/इंफाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात कर उन्हें भूस्खलन हादसे के मद्देनजर केन्द्र की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। श्री मोदी ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा , “ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की और भूस्खलन के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना है। ” उल्लेखनीय है कि मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार आधी रात हुए भीषण भूस्खलन में प्रादेशिक सेना के कई जवान दब गये। हादसे में प्रादेशिक सेना के दो जवानों सहित आठ लोगों की मौत हो गयी है।
बचाव टीमों ने 23 लोगों को बचा लिया है जबकि 50 अन्य के अभी भी लापता होने की खबर है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और बचाव अभियान पर नजर रखे हुए हैं। सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव कार्य किया जा रहा है।

ऐलान: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे, एकनाथ शिंदे

ऐलान: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे, एकनाथ शिंदे

कविता गर्ग
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे राजभवन पहुंचे। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। राज्यपाल ने दोनों नेताओं को मिठाई खिलाई। इससे पहले एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई आए और देवेंद्र फडणवीस के घर पहुंचे थे। वहां आधा घंटा रुकने के बाद दोनों नेता राजभवन पहुंचे। फडणवीस और शिंदे ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद राजभवन में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पीसी में फडणवीस ने ऐलान किया एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में, लोगों ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए मतदान किया। लेकिन उस जनादेश का अपमान किया गया और महा विकास आघाडी सरकार बनाई गई। उद्धव ने रोज हिदुत्व का अपमान किया। पिछले ढाई साल में महाराष्ट्र में विकास नहीं हुआ। बालासाहेब ठाकरे के विरोधियों के साथ उद्धव ठाकरे ने सरकार बनाई। बाला साहेब कांग्रेस के विरोधी रहे, लेकिन इन्होंने उनके साथ सरकार बनाई।
उन्होंने कहा कि लोग भाजपा शिवसेना की सरकार चाहते थे, लेकिन उद्धव ने एनसीपी और कांग्रेस को प्राथमिकता दी। मैं आपसे हमेशा कहता था कि ये सरकार (महा विकास आघाडी) अपना कार्यकाल पूरा नही कर पाएगी। देवेंद्र फडणवीस ने नवाब मालिक को लेकर कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने जिंदगी भर दाऊद का विरोध किया, लेकिन उद्धव ठाकरे ने दाऊद से संबंध रखने वाले व्यक्ति को मंत्री बनाया। जेल जाने के बाद भी उसे मंत्री पद से नहीं निकाला। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे, शपथ ग्रहण समारोह शाम 7.30 बजे होगा।

'अग्निपथ' रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित

'अग्निपथ' रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ प्रस्ताव पारित 

अमित शर्मा 

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा ने केंद्र की 'अग्निपथ' रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक प्रस्ताव पारित कर दिया। बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों अश्विनी शर्मा और जांगी लाल महाजन ने प्रस्ताव का विरोध किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में इस प्रस्ताव को पेश किया। प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मान ने कहा कि वह जल्द ही अग्निपथ योजना के मुद्दे को प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष उठाएंगे।

अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए मान ने कहा कि यह योजना देश के युवाओं के विरुद्ध है। विपक्ष के नेता और कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने मांग की कि अग्निपथ योजना वापस ले ली जाए। अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया और योजना को वापस लिए जाने की मांग की।गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा चार साल के अनुबंध पर सेना, नौसेना और वायुसेना में साढ़े 17 साल और 21 साल के बीच के युवाओं की भर्ती वाली अग्निपथ योजना लाए जाने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन शुरू हुए। बाद में उसने इस साल के लिए भर्ती के वास्ते अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी।

शिवलिंग: 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना

शिवलिंग: 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना

इकबाल अंसारी

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में पवित्र शिवलिंग का दर्शन करने के लिए जम्मू से 5,700 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ है। ‘‘बम बम भोले’’ का उद्घोष करते हुए श्रद्धालु बृहस्पतिवार तड़के 230 वाहनों के काफिले में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 43 दिनों तक चलने वाली यह तीर्थयात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे जत्थे के साथ ही जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 10,700 हो गयी है। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से जम्मू में 5,000 से 6,000 और श्रद्धालु पहुंचे हैं। कोविड-19 महामारी के कारण वार्षिक अमरनाथ यात्रा दो साल के अंतराल के बाद हो रही है। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदेरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यह यात्रा बृहस्पतिवार को शुरू हुई।

राजनीति: नकली आंसू बहाने में माहिर हैं, पीएम

राजनीति: नकली आंसू बहाने में माहिर हैं, पीएम

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी वृद्धि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा हमला करते हुए गुरुवार को कहा, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नकली आंसू बहाने में माहिर हैं और जनता के दुख दर्द से उनका कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उज्ज्वला योजना को लेकर मोदी ने तो भावुक बातें कहीं और जितने आंसू बहाये, वे सब नकली थे। उनका कहना था कि सूचना के अधिकार के तहत मिली एक जानकारी के अनुसार सिलेंडर की कीमत बहुत ज्यादा होने के कारण देश में 3.59 करोड़ ग्राहकों ने रसोई गैस सिलेंडर नहीं भरवाया है। रसोई गैस सिलेंडर कीमत आज 1000 से ज्यादा हो चुकी है। गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट अपने इस संदेश में कहा, “मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत हुई। 

पेट्रोल पंप से लेकर अख़बार तक, इस योजना पर करोड़ों रूपए ख़र्च किये गए फ़िर 10 अगस्त, 2021 को उज्ज्वला 2.0 का लॉन्च कर फ़िर से जनता के टैक्स के पैसों से विज्ञापनों पर करोड़ों उड़ाए गए। फ़िर धीरे-धीरे सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए और आज एक सिलेंडर भराने की कीमत 1,000 रुपए हो चुकी है। मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री ने दो हिंदुस्तान बना दिये हैं, एक अमीरों का और एक ग़रीबों का।” उन्होंने कहा, “अपनी एक रैली में, चूल्हे पर खाना बनाने वाली मांओं के लिए प्रधानमंत्री कुछ ज़्यादा भावुक हो गए थे। लेकिन आज सिर्फ़ एक वर्ष (2021-22) में ही 3.59 करोड़ लोगों को चूल्हा फूंकने पर मजबूर कर दिया है।इतने नकली आंसू कैसे बहा लेते हैं, प्रधानमंत्री ?

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-265, (वर्ष-05)
2. शुक्रवार, जुलाई 1, 2022
3. शक-1944, आषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-32+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 29 जून 2022

राजनीति: फ्लोर टेस्ट से पहले 'सीएम' का इस्तीफा

राजनीति: फ्लोर टेस्ट से पहले 'सीएम' का इस्तीफा

कविता गर्ग
मुंबई। महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं विधान परिषद से भी इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि जिसे मैंने बहुत कुछ दिया, वो आज नाराज हैं। वे मेरे खिलाफ हैं, जिसे मैंने कुछ नहीं दिया, वो मेरे साथ हैं। मेरे पास शिवसेना है। यह हमसे कोई नहीं छीन सकता। मैं कल से शिवसेना भवन जाऊंगा। नहीं चाहता कि शिवसैनिकों का खून बहे। नहीं चाहता शिवसैनिक सड़क पर उतरें।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिनको जो देना था दिया, जो भी संभव था दिया। कई लोग मुझसे मिल रहे हैं। जिसको दिया वो नाराज हैं, जिसे कुछ नहीं दिया वो मेरे साथ हैं। बागी अब ठाकरे परिवार को भूल गए हैं। राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी फ्लोर टेस्ट को कहा है। आपको नाराजगी किससे हैं। आप अगर बोलते कि हमें बात करनी है तो मैं बात करता। मैं आपकी भावनाओं का आदर करता हूं। आपको भी आकर मुझसे बात करनी चाहिए। नाराजगी थी तो मुझे आकर बताते।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसैनिकों को नोटिस भेजा जा रहा है। सीआरपीएफ के जवान मुंबई आने वाले हैं। शिवसैनिकों के बाहर निकलने से रोका जा रहा है। मुझे कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से कई मतलब नहीं है। मेरे पास कितने लोग हैं, इससे मुझे कोई मतलब नहीं है। आप जिनके साथ जाने वाले हैं, आप शायद बहुमत सिद्ध कर देंगे। जिन लोगों को शिवसेना ने राजनैतिक जन्म दिया। उन लोगों ने बालासाहेब ठाकरे के बेटे को मुख्यमंत्र पद से उतारने का पुष्य पाया है। आपको बड़ा करने का पुष्य मैंने किया है, उसका फल भोग रहा हूं। कल आप जाकर लोगों को बताइएगा कि बाला साहेब ठाकरे ने मुझे इतना बड़ा बनाया और मैंने उनके बेटे को सीएम के पद से उतारा।

दावा: इंसान को मंगल से पृथ्वी पर लाएं, एलियन

दावा: इंसान को मंगल से पृथ्वी पर लाएं, एलियन

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। अधिकतर लोग इस सिद्धांत पर विश्वास करते हैं कि इंसान की उत्पति लाखों-करोड़ों साल में क्रमागत विकास के कारण हुई है। वहीं, जीवाश्म संकेत देते हैं कि होमो सेपियंस धरती पर 2 लाख से 3 लाख साल के बीच कहीं भी रहे हों। लेकिन, गुफा चित्र 30 हजार साल पहले बने और लेखन 5,500 साल पहले शुरू हुआ था। इस बीच वैज्ञानिकों ने नया दावा किया है कि इंसान की उत्पत्ति मंगल ग्रह पर हुई थी और मुमकिन है कि एलियन वहां से इंसान को पृथ्वी पर लाएं।

इतिहास का 95 फीसदी हिस्सा रिकॉर्ड में नहीं...

रिपोर्ट के मुताबिक, हमारे इतिहास का 95 फीसदी हिस्सा रिकॉर्ड नहीं किया गया, जिससे इंसान की उत्पत्ति रहस्य में डूबी है। निश्चित रूप से, एक व्याख्या यह है कि हमारा दिमाग किसी भी प्रकार के गैर-मौखिक संचार तंत्र को समझने के लिए पर्याप्त रूप से विकसित नहीं था‌। 

एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल लोगों से था संपर्क...

वहीं, एक अन्य सिद्धांत यह है कि पूर्व-ऐतिहासिक होमो सेपियंस वास्तव में बहुत अधिक उन्नत थे, क्योंकि कुछ गुफा चित्रों से यह भी पता चलता है कि हमारे पूर्वजों का एक्स्ट्रा-टेरेस्ट्रियल लोगों के साथ नियमित रूप से संपर्क था।

वैज्ञानिकों ने किया ये दावा...

वैज्ञानिकों ने ये दावा किया है कि पहले मंगल ग्रह पर महासागर और नदियां थीं। हो सकता है कि वहां जीवन संभव हो और इंसान की उत्पत्ति वहीं हुई हो ? पृथ्वी पर इंसान को लेखन की कला विकसित करने में लाखों साल लगे। ऐसे में बिना एलियन टेक्नोलॉजी के मंगल ग्रह से पृथ्वी पर आना संभव नहीं था।
गौरतलब है कि वैज्ञानिकों के पास इस दावे को साबित करने के लिए ज्यादा साइंटिफिक और ऐतिहासिक सबूत नहीं हैं। लेकिन फिर भी इस थ्योरी को मानने वालों की संख्या अधिक है।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...