शुक्रवार, 27 मई 2022
अभिनेत्री मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ तस्वीर शेयर की
आजम की जमानत से जुड़ी शर्त पर रोक लगाईं
आजम की जमानत से जुड़ी शर्त पर रोक लगाईं
अकांशु उपाध्याय/बृजेश केसरवानी
नई दिल्ली/इलाहाबाद। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान की जमानत से जुड़ी इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शर्त पर रोक लगा दी। खान ने अपनी याचिका में दावा किया था कि यह शर्त उनके जौहर विश्वविद्यालय के एक हिस्से को ढहाने से संबंधित है, जिसे कथित तौर पर शत्रु संपत्ति पर कब्जा करके बनाया गया था।
न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई जमानत शर्त प्रथम दृष्टया असंगत है और दीवानी अदालत की ‘डिक्री’ की तरह लगती है। सर्वोच्च न्यायालय ने जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई जमानत शर्त को चुनौती देने वाली आजम खान की याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब भी मांगा।
महत्व: 30 मई को रखा जाएगा 'वट सावित्री व्रत'
महत्व: 30 मई को रखा जाएगा 'वट सावित्री व्रत'
सरस्वती उपाध्याय
किसी भी सुहागिन महिला के लिए वट सावित्री का व्रत बहुत अधिक महत्व रखता है। इसका फल भी करवा चौथ के व्रत के समान है। इस व्रत को करने से महिलाओं को सदा सुहागन होने का वरदान प्राप्त होता है और इनके पति को लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का भी वरदान प्राप्त होता है। इस साल 2022 में 30 मई को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। इस दिन सोमवार पड़ने की वजह से सोमवती अमावस्या का फल भी व्रत रखने वाली महिलाओं को प्राप्त होगा। इसे बड़ा अमावस भी कहा जाता है। कहीं-कहीं पर बरगदाही के नाम से भी वट सावित्री व्रत को जाना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि इसी दिन सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। इसीलिए सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। वट सावित्री का व्रत करने वाली महिलाएं सोलह सिंगार करके बरगद के पेड़ के पास जाकर कच्चा सूत बांधकर बरगद की परिक्रमा करती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाकर हल्दी कुमकुम या रोली का टीका लगाकर विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।
वट सावित्री का व्रत करने वाली सुहागिन महिलाएं अपने सास को बायना भी देती हैं। इस बायना में सुहाग का पूरा सामान रखा जाता है। एक बांस की टोकरी में साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, काजल, फल, भीगा चना, पूड़ी रखकर अपनी सास को भेंट करती है। ऐसी मान्यता है कि सास को सुहाग का सामान भेंट करने से सदा सुहागन होने का वरदान प्राप्त होता है और घर में सुख शांति समृद्धि बढ़ती है।
मालगाड़ी ‘गतिशक्ति’ का निर्माण कर रहा है, रेलवे
मालगाड़ी ‘गतिशक्ति’ का निर्माण कर रहा है, रेलवे
अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी
नई दिल्ली/चेन्नई। भारतीय रेलवे मालवहन क्षेत्र में सेमी हाई स्पीड मालगाड़ी ‘गतिशक्ति’ का निर्माण कर रहा है और वंदे भारत एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर बनने वाली इस ट्रेन का पहला रैक इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगा। चेन्नई में रेलवे की इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में गतिशक्ति के दो रैकों का निर्माण शुरू हो चुका है। रेलवे बोर्ड ने हालांकि, ऐसी 25 मालगाड़ियों के निर्माण का लक्ष्य तय किया है। आईसीएफ के महाप्रबंधक अतुल अग्रवाल ने यहां राष्ट्रीय मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत में यह जानकारी देते हुए कहा कि देश की पहली सेमी हाई स्पीड मालगाड़ी का पहला रैक दिसंबर 2022 में पटरी पर उतर आएगा और उसके कुछ दिनों में दूसरा रैक भी आ जाएगा।
उन्होंने कहा कि दोनों रैक को मालवहन बाजार में कैसा बिजनेस मिलता है, उसके आधार पर आगे निर्माण की समय-सीमा तय की जाएगी। सेमी हाई स्पीड मालगाड़ी के बारे में उन्होंने बताया कि यह 16 कोच वाली गैर वातानुकूलित गाड़ी होगी। इसमें हवाई जहाज में कार्गो ढुलाई के काम आने वाले एलडी छह और एलडी नौ श्रेणी के कंटेनर रखे जा सकेंगे। दो कोच वातानुकूलित कंटेनर के लिए होंगे जिनमें दुग्ध उत्पाद, मछली, फल सब्जियों आदि को ले जाया जा सकेगा। उनके लिए विद्युत कनेक्शन कोच से दिया जाएगा। बाकी कोचों में कंटेनर को खिसकाने-धकेलने के लिए रोलर लगे होंगे। कोच में दो चौड़े दरवाजे लगे होंगे। जिनसे कंटेनरों को रखा या उतारा जा सकेगा।
29 को महाकालेश्वर में पूजन-अर्चन करेंगे 'राष्ट्रपति'
29 को महाकालेश्वर में पूजन-अर्चन करेंगे 'राष्ट्रपति'
मनोज सिंह ठाकुर
उज्जैन। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार से शुरू होने वाली मध्यप्रदेश की यात्रा के दौरान 29 मई को विश्व प्रसिद्ध मंदिर महाकालेश्वर में पूजन-अर्चन करेंगे। अधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद के 29 मई को उज्जैन के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। राष्ट्रपति 29 मई को हेलीकॉप्टर से इन्दौर से उज्जैन पहुंचेंगे। वे यहां पर पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में आयुर्वेद सम्मेलन में भाग लेंगे तथा भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन करेंगे।
हादसा: गंगा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौंत हुईं
हादसा: गंगा नदी में डूबने से 3 युवकों की मौंत हुईं
अविनाश श्रीवास्तव
भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के अंतीचक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गंगा नदी में डूबने से तीन युवकों की मौंत हो गई। कहलगांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह ने यहां बताया कि बटेश्वर स्थान घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान राहुल कुमार (22), उसका भाई रोहित राय (18) एवं शिवम राय (14) वर्ष के रुप में की गई है। मृतक युवक पीरपैंती प्रखंड के टोपरा टोला गांव के निवासी थे। तीनों युवक अपने परिजनों के साथ शुक्रवार की सुबह मुडंन कार्यक्रम के लिए बटेश्वर स्थान घाट पर आये हुए थे।
सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।
राहत: एनसीबी की चार्जशीट में आर्यन का नाम नहीं
राजकीय दमन के खिलाफ आंदोलन, 390 दिन पूरे
सोलर एवं पवन ऊर्जा में सबसे आगे 'चीन'
कांग्रेस में भगदड़ मची हुई हैं और टूटन जारी: मिश्रा
कांग्रेस में भगदड़ मची हुई हैं और टूटन जारी: मिश्रा
मनोज सिंह ठाकुर
खण्डवा। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और टूटन जारी है। गृहमंत्री डॉ़ मिश्रा आज सुबह यहाँ पहुंचे और अधिकारियों के साथ जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा शुक्रवार को कांग्रेस की हालत देखकर यह गाना याद आता है 'एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहाँ गिरा कोई वहाँ'। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़ और हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को अलविदा कर दिया।
कांग्रेस को भारत जोड़ो के बजाय, कांग्रेस जोड़ो रैली निकालना चाहिए, तो फायदा रहेगा। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में खण्डवा में कानून व्यवस्था के साथ ही, ट्रेफिक की समस्या और पुलिसकर्मियों के आवास एवं अन्य समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंनेे बताया कि पुलिस के हाऊसिंग क़्वार्टर के विषय में भी इसे नए बजट में जोड़ने के लिए बात हुई है।
पीएम ने सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन किया
पीएम ने सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन किया
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने यहां ड्रोन एग्जिबिशन को देखा और इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यहां मौजूद तमाम लोगों को संबोधित भी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, मैं इस काम से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। इस टेक्नोलॉजी को लेकर जो उत्साह देखने को मिल रहा है वो काफी अद्भुत है। पीएम ने कहा कि, पहले टेक्नोलॉजी का डर दिखाया जाता था, लेकिन हमने इसे लोगों तक पहुंचाने का काम किया।
पीएम ने कहा- टेक्नोलॉजी में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत...
ड्रोन महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आज भारत स्टार्टअप पावर के तौर पर ड्रोन टेक्नोलॉजी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये उत्सव सिर्फ टेक्नोलॉजी का नहीं है, बल्कि नए भारत की नई गर्वनेंस का नए प्रयोगों के प्रति अभूतपूर्व पॉजिटिविटी का भी उत्सव है। 8 साल पहले यही वो समय था जब भारत में हमने सुशासन के नए मंत्रों को लागू करने की शुरुआत की थी। हमने ईज और लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को प्राथमिकता बनाया। हमने सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए देश के हर नागरिक को सरकार से कनेक्ट करने का रास्ता चुना। हमने आधुनिक टेक्नोलॉजी पर भरोसा किया।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया अखिलेश पांडेय वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...