शुक्रवार, 27 मई 2022

कांग्रेस में भगदड़ मची हुई हैं और टूटन जारी: मिश्रा

कांग्रेस में भगदड़ मची हुई हैं और टूटन जारी: मिश्रा  

मनोज सिंह ठाकुर          

खण्डवा। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और टूटन जारी है। गृहमंत्री डॉ़ मिश्रा आज सुबह यहाँ पहुंचे और अधिकारियों के साथ जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा की। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा शुक्रवार को कांग्रेस की हालत देखकर यह गाना याद आता है 'एक दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहाँ गिरा कोई वहाँ'। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते में कपिल सिब्बल, सुनील जाखड़ और हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को अलविदा कर दिया।

कांग्रेस को भारत जोड़ो के बजाय, कांग्रेस जोड़ो रैली निकालना चाहिए, तो फायदा रहेगा। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में खण्डवा में कानून व्यवस्था के साथ ही, ट्रेफिक की समस्या और पुलिसकर्मियों के आवास एवं अन्य समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंनेे बताया कि पुलिस के हाऊसिंग क़्वार्टर के विषय में भी इसे नए बजट में जोड़ने के लिए बात हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...