मंगलवार, 24 मई 2022

अपराधियों का भाजपा से कनेक्शन, रूका बुलडोजर

अपराधियों का भाजपा से कनेक्शन, रूका बुलडोजर 

मनोज सिंह ठाकुर

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि राज्य में अपराधियों का किसी भी प्रकार का भारतीय जनता पार्टी से कनेक्शन सामने आते ही सरकार का बुलडोजर अपने आप रुक जाता है। कमलनाथ ने इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ अपराधियों का भाजपा से कनेक्शन सामने आता है, वहाँ-वहाँ सरकार का बुलडोज़र रुक जाता है।

उन्होंने इस संबंध में नेमावर, सिवनी और नीमच की घटना का जिक्र भी किया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि वैसे तो सरकार का बुलडोज़र ग़रीबों और निर्दोषों के साथ पीएम आवास योजना के मकानों तक पर चल जाता है। इसी से सरकार की सोच व कार्यशैली प्रतीत होती है।


हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौंत

हादसा: बस-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौंत 

इकबाल अंसारी      

बेंगलुरु। हुबली-धारवाड़ बाईपास रोड पर मंगलवार तड़के एक निजी बस और एक ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौंत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बेंगलुरु जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। पुलिस ने कहा कि घटना उस समय हुई जब बस चालक ने एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मृतकों में बस और ट्रक के चालक शामिल हैं। घायलों को हुबली के कर्नाटक आयुर्विज्ञान संस्थान (केआईएमएस) अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। उनमें से कुछ कोल्हापुर वापस चले गए।


6 से 9 जुलाई के बीच ‘डिफेंस एक्सपो’ का आयोजन

6 से 9 जुलाई के बीच ‘डिफेंस एक्सपो’ का आयोजन  

मिनाक्षी लोढी       

कोलकाता। सेना की पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कालिता ने मंगलवार को कहा कि कोलकाता में पहली बार 6 से 9 जुलाई के बीच ‘मिनी डिफेंस एक्सपो’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्टार्ट-अप और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने का अवसर देगा। पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ कालिता ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘6 से 9 जुलाई तक हम कोलकाता में मिनी डिफेंस एक्सपो आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने उद्योग जगत के सदस्यों से कोलकाता में पहली बार आयोजित होने वाली तीन दिवसीय प्रदर्शनी में शामिल होने को कहा। कालिता ने कहा, ‘‘यह एमएसएमई और रक्षा क्षेत्र में स्टार्ट-अप को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक अच्छा अवसर देगा।’’ सैन्य कमांडर ने कहा कि सशस्त्र बल नए उत्पादों के अनुसंधान और विकास के लिए प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के संपर्क में हैं और उन्होंने हाल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी का दौरा किया था। कालिता ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने सिखाया है कि एक राष्ट्र को अपना युद्ध अकेले लड़ना होता है और यह आत्मनिर्भरता के महत्व को दर्शाता है।

सिंगला को बर्खास्त करने के बाद गिरफ्तार किया

सिंगला को बर्खास्त करने के बाद गिरफ्तार किया   

अमित शर्मा     

चंडीगढ़। भ्रष्टाचार के आरोप में मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने के कुछ देर बाद विजय सिंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आधिकारिक सूत्र ने यह जानकारी दी है। सिंगला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सिंगला अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बने मुश्किल से दो महीने ही हुए हैं।

सिंगला (52) मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को पराजित किया था। वह दंत चिकित्सक हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा, “ मैं मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं। मैं उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं।” मान ने दावा किया कि सिंगला ने गलत काम करने की बात स्वीकार की है।

27 से 29 मई तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे राष्ट्रपति

27 से 29 मई तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे राष्ट्रपति

मनोज सिंह ठाकुर        

भोपाल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 से 29 मई तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कुछ स्वास्थ्य संस्थानों की आधारशिला रखेंगे और एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविंद 27 मई को भोपाल पहुंचेंगे। वह अगले दिन प्रदेश की राजधानी में कुछ नए स्वास्थ्य संस्थानों के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति 29 मई को कालिदास अकादमी में अखिल भारतीय आयुर्वेद सम्मेलन के प्रतिभागियों को संबोधित करने उज्जैन जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोविंद उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगे और बाद में इंदौर होते हुए दिल्ली रवाना होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति कोविंद के दौरे की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की।

ऑनलाइन गेम टूल व बैटल गन बेचने के नाम पर ठगी

ऑनलाइन गेम टूल व बैटल गन बेचने के नाम पर ठगी

अश्वनी उपाध्याय     
गाजियाबाद। देश में ऑनलाइन गेम टूल बेचने के नाम पर अब छोटे बच्चों से भी ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। मामला गाजियाबाद का है। यहां ऑनलाइन गेम टूल और बैटल गन बेचने के नाम पर छोटे बच्चों के साथ साइबर अपराधियों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। साइबर पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह युवक इंस्टाग्राम पर अपना पेज बनाकर 2 साल से बच्चों के साथ लगातार ठगी की वारदात को अंजाम दे रहा था।
अब तक उसने 100 से ज्यादा बच्चों के साथ 50 लाख रुपयों की ठगी की है। पुलिस ने मीडिया को यह भी बताया कि आरोपी के पास से पौने दो लाख रुपए की सोने की चेन, ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड आदि बरामद किए गए हैं। दरअसल, नेहरू नगर में रहने वाले कंपनी कर्मचारी ने पुलिस में इसे लेकर शिकायत दी थी। उनका कहना था कि उनका बेटा ऑनलाइन गेम बीजीएमआई कई दिनों से खेलता है। गेम के दौरान लेवल पार करने के लिए जालसाजों ने इंस्टाग्राम पर बैटल गन खरीदने का संदेश भेजा। गन की कीमत करीब 800 रुपये बताई गई। जल्द लेवल पार करने के चक्कर में बेटे ने पेटीएम के जरिए भुगतान कर दिया। आरोप है कि इसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग बहानों से 2 लाख से ज्यादा रुपये उड़ा लिए।

मोबाइल ऐप्लिकेशन का नया संस्करण जारी: एनएचए

मोबाइल ऐप्लिकेशन का नया संस्करण जारी: एनएचए 

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने अपनी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन योजना के तहत ‘आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट’ मोबाइल ऐप्लिकेशन का नया संस्करण जारी किया है। मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में बताया गया है कि ‘आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट’ यानी ‘आभा’ ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है और इसे चार लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

यह ऐप पहले एनडीएचएम हेल्थ रिकॉर्ड्स ऐप के नाम से जाता था। बयान के मुताबिक, नए सिरे से डिजाइन किए गए आभा ऐप में एक नया यूजर इंटरफेस (यूआई) और अतिरिक्त विशेषताएं शामिल की गई हैं, जिससे उपयोगकर्ता अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को कभी भी और कहीं पर भी देख सकते हैं। ऐप के मौजूदा उपयोगकर्ता भी पिछले संस्करण को नवीनतम संस्करण में अपडेट कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप पर उपयोगकर्ता आसानी से याद रखा जाने वाला ‘यूजर नेम’ बना सकते हैं, जिसे 14 अंकों वाले ‘आभा नंबर’ से जोड़ा जा सकता है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-228, (वर्ष-05)
2. बुधवार, मई 25, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-31+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 23 मई 2022

सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया

सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया  

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल के तौर पर अनिल बैजल के इस्तीफा देने के बाद विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनिल बैजल का इस्तीफा स्वीकर कर लिया और विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया। बता दें कि 18 मई को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के पीछे की वजह बैजल ने निजी कारण बताए थे। उपराज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल के 5 साल 31 दिसंबर 2021 को पूरा हो गया था। हालांकि, दिल्ली के उपराज्यपाल का कार्यकाल निश्चित नहीं होता। कई मामलों को लेकर आए दिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार और पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच टकराव की बातें सामने आती रहती थीं।

दरअसल, बैजल ने एक साल पहले दिल्ली सरकार की 1000 बसों की खरीद प्रक्रिया की जांच को लेकर तीन सदस्यों की एक कमेटी बना दी थी। भारतीय जनता पार्टी लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की अपील कर रही थी। उपराज्यपाल ने जो पैनल बनाया था, उसमें एक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर, विजिलेंस विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर शामिल थे। इस मसले पर भी केजरीवाल सरकार से उनकी काफी खटपट हुई थी। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामले में भी उपराज्यपाल से सराकर की अनबन हुई थी। मंत्री सत्येंद्र जैन की बजाय खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एलजी अनिल बैजल को चिट्ठी लिखकर सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी को पूरा करने की अपील की थी।


अभिभाषण में किसानों-नौजवानों को गुमराह किया

अभिभाषण में किसानों-नौजवानों को गुमराह किया

संदीप मिश्र        
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सोमवार को राज्य विधानमण्डल के समक्ष राज्यपाल के अभिभाषण में किसानों-नौजवानों को गुमराह किया गया है। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं है और न ही उसमें प्रदेश के विकास की कोई सुनियोजित मंशा ही दिखाई देती है। सरकार कुछ कहे पर जनता को सब सच्चाई मालूम है कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल नाम और पत्थर बदलने में लगा दिए।
जबकि आज भी वह जनहित की ठोस योजनाओं की प्रस्तुति से वंचित है। नामों में कुछ हेरफेर के साथ राज्य सरकार ने जो योजनाएं पेश की है, वे सामान्यतया वही है, जिनका प्रारम्भ समाजवादी सरकार में हुआ था। चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में नया कुछ करने के बजाय समाजवादी सरकार के कामों को ही गिना दिया गया है। 
एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन न करने वाली भाजपा सरकार में लोग बिजली कटौती के चलते अंधेरे और भीषण तपिश में जीने को मजबूर है। उन्होने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में किसानों, नौजवानों को गुमराह ही किया है। किसान की फसल औने पौने दाम पर बिक रही है। एमएसपी की अनिवार्यता पर एक भी शब्द नहीं है। किसान की आय दुगनी करने का वादा थोथा ही दिख रहा है। गन्ना किसानों के भुगतान की बड़ी राशि बकाया है। गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में निवेश के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। समाजवादी सरकार ने तो आईटी हब बनाकर दिखा दिया, भाजपा कोई नया मॉडल भी नहीं बना सकी। नौजवानों को रोजगार के लिए कोई योजना नहीं है। भाजपा सरकार ने सिर्फ पेपर लीक और भर्ती घोटालों की सौगाते दी है। बेरोजगार नौजवानों की न्याय की मांग पर उन्हें सिर्फ लाठियों से पीटा गया। एक भी सैनिक स्कूल नहीं खोला गया।

सड़कों पर बढ़ाएं गए अतिक्रमण को हटवाया

सड़कों पर बढ़ाएं गए अतिक्रमण को हटवाया  

बृजेश केसरवानी               
प्रयागराज। जनपद में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सोमवार को कटरा इलाके में अतिक्रमण अभियान चलाया। उस दौरान सड़कों पर बढ़ाएं गए अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई कि अगर अब सड़कों पर अतिक्रमण किया गया, तो आप के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन अपने तोड़ू दस्ते के साथ कटरा इलाके पहुंचा। नगर निगम के तोड़ो दस्ते को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपने सामानों को भी समेटने लगे। उस दौरान दुकानदारों द्वारा सड़क तक किए गए कब्जा को तोड़ू दस्ते के माध्यम से हटवाया गया।
कोई बवाल ना हो, उसके लिए भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन भी मौजूद था। यह अभियान सीओ के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर सीओ मौजूद थे। 
सीओ का कहना था कि नगर निगम के द्वारा यह अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। जिससे सड़क के किनारे जो अवैध रूप से दुकानदार अतिक्रमण किए हुए हैं। उसको आज हटाया जा रहा है और उनको चेतावनी भी दी जा रही है कि अगर आगे से अतिक्रमण करेंगे तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

ज्ञानवापी मामला, मंगलवार तक के लिए सुनवाई टाली

ज्ञानवापी मामला, मंगलवार तक के लिए सुनवाई टाली

संदीप मिश्र

लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सोमवार को वाराणसी की जिला जज में सुनवाई शुरू हुई। सिविल जज की अदालत से सभी फाइलें जिला जज की अदालत में पहुंच गई हैं। लेकिन अभी फाइलों को देखा नहीं जा सका है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी तरफ से मांगें रखीं। लेकिन अदालत ने कोई फैसला नहीं देते हुए मंगलवार तक के लिए सुनवाई टाल दी है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने पहले कमीशन कार्यवाही की रिपोर्ट और वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी कोर्ट में पढ़ने की मांग की। क्योंकि, अब रिपोर्ट कोर्ट का हिस्सा है।

उस पर आपत्ति दाखिल की जा सके। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने दोनों पक्ष की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है। कोर्ट कल यानी 24 मई को इस पर फैसला सुनाएगी।

इस मामले में अदालत को आठ सप्ताह में सुनवाई करने का निर्देश दिया गया है। ज्ञानवापी परिसर में मां श्रृंगार गौरी की दैनिक पूजा-अर्चना की इजाजत देने और अन्य देवी-देवताओं को संरक्षित करने को लेकर दायर वाद की सुनवाई आज हुई। इस दौरान कचहरी परिसर और आसपास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही।


लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...