सोमवार, 16 मई 2022

पान का सेवन करना, बेहद फायदेमंद

पान का सेवन करना, बेहद फायदेमंद 

सरस्वती उपाध्याय          

भारत में पान का सेवन करते हुए आपने बहुत से लोगों को देखा होगा। वैसे तो पान खाने को बुरी आदत माना जाता है। लेकिन पान खाने से कुछ फायदे भी होते हैं। हमारे यहां मेहमानों को पान खिलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। पान की पत्तियां खाने के लिहाज से थोड़ी कसैली होती हैं। हालांकि, इन पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पान के पत्ते में टैनिन, प्रोपेन, एल्केलॉयड और फिनाइल पाया जाता है, जो शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होता है। आइए जानते हैं, पान के पत्ते खाने से होने वाले फायदों के बारे में...

पाचन क्रिया बढ़ाए...
पान के पत्तों को चबाना पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कब्ज एसिडिटी जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए पान की पत्तियां चबानी चाहिए। अल्सर जैसी बीमारियों को ठीक करने में भी ये पत्तियां काफी फायदेमंद होती हैं।

मसूड़ों की सूजन में फायदेमंद...
यदि किसी व्यक्ति को मसूड़ों में सूजन या गांठ जैसी कोई समस्या हो जाती है, तो ऐसे व्यक्ति को पान की पत्तियां चबानी चाहिए। इन पत्तियों में पाए जाने वाले तत्व मसूड़ों की सूजन को कम करते हैं और मसूड़ों में उभरी हुई गांठों को भी ठीक करते हैं।

कंट्रोल में रखे डायबिटीज...
पान की पत्तियों का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए पान की पत्तियां चबाना बेहद लाभकारी है।

दांतों के लिए फायदेमंद...
कुछ लोग पान में सुपारी, तंबाकू, कत्था, चूना, मिलाकर इसका सेवन करते है। लेकिन यदि पान से इन चीजों को निकाल दिया जाए, तो पान की पत्तियां चबाना दातों के लिए बहुत अच्छा होता है।

नवसंकल्प चिंतन शिविर, कायाकल्प का खाका तैयार

नवसंकल्प चिंतन शिविर, कायाकल्प का खाका तैयार

हरिओम उपाध्याय

लखनऊ। कांग्रेस के उदयपुर नवसंकल्प चिंतन शिविर में अपने कायाकल्प का खाका तैयार किया है। तीन दिवसीय शिविर की सबसे बड़ी कामयाबी फिलहाल यही है कि पार्टी के नए-पुराने सभी नेता एकसाथ बैठे और चुनावी रणनीति व संगठन में बदलाव को लेकर विचार मंथन किया। पार्टी में असंतोष के स्वर उठाने वाले जी-23 के नेता भी पूरे शिविर में सक्रिय दिखाई दिए‌। हाशिए पर जा चुके जनार्दन द्विवेदी और सुरेश पचौरी सरीखे दिग्गज कांग्रेसियों ने भी चिंतन शिविर में हिस्सा लिया। बेलाग और बेलौस अंदाज में अपनी बातों को नेतृत्व के सामने रखा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो चिंतन शिविर के जरिए राहुल गांधी की पार्टी में ‘निर्विरोध’ स्वीकार्यता बनती दिख रही है। पूरे शिविर का स्वर और माहौल राहुल मय रहा। उनका दावा है कि शिविर में हुए विचार मंथन का अघोषित संदेश सितम्बर में होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में देखने को मिल जाएगा।

राहुल गांधी ही बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष ?
चिंतन शिविर में पार्टी नेताओं ने तमाम विषयों पर विचार मंथन किया। लेकिन सूत्र बताते हैं कि शिविर के दौरान बातचीत का सबसे बड़ा मुद्दा यही रहा कि पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा‌। हालांकि अधिकारिक तौर पर तो इस विषय पर कोई बात नहीं हुई, लेकिन हर ग्रुप में इसे लेकर चर्चा जरूर हुई‌। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बिना नाम लिए बताया कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ही संगठन और परिवार की पहली पसंद हैं। ऐसे में उनका कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय है‌।

जनता से संबंध बनाने को पदयात्रा...
चिंतन शिविर में सोनिया गांधी ने अपने भाषण को छोटा रखा तो प्रियंका गांधी ने शांत रहकर दूरी बनाई‌। राहुल गांधी ने अपनी बात रखी. ये भी तय हुआ कि गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को पार्टी ‘भारत जोड़ो’ नारे के साथ पूरे देश में पदयात्रा करेगी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक राहुल के नेतृत्व में यात्रा होगी। इस दौरान पार्टी के नेता जनता के साथ सीधे संवाद करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि जनता के साथ पार्टी का संवाद और सम्बध टूट सा गया है, उसे कायम करने और जीवंत बनाने के लिए इस तरह की पदयात्रा बहुत जरूरी है‌।

राहुल ने बनाया भविष्य का रोडमैप...
चिंतन शिविर से निकले विचारों के अमृत में पीके यानि प्रशांत किशोर की छाप कई जगह दिखाई पड़ी। पीके ने कांग्रेस पार्टी में बदलाव का जो ब्लू प्रिंट दिया था, राहुल गांधी ने उनको लागू करने की जिम्मेदारी खुद पर ली है‌। संगठन में भी कुछ आमूलचूल बदलाव जल्द ही देखने को मिलेंगे। कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि राहुल गांधी ने अपने भाषण के जरिए पार्टी का जो रोडमैप तैयार किया है‌। वह एक तरीके से भविष्य के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ही विजन हो सकता है।


17 मई को बफेलो शहर का दौरा करेंगे बाइडन-जिल

17 मई को बफेलो शहर का दौरा करेंगे बाइडन-जिल

अखिलेश पांडेय

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन न्यूयॉर्क के बफेलो शहर का दौरा करने वाले हैं। जहां एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में दस लोगों की मौत हो गई है। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व मुख्य कार्यस्थल व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा है, 'मंगलवार 17 मई को राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन न्यूयॉर्क के बफेलो शहर का दौरा करेंगे।

जहां हुई एक गोलीबारी में दस लोगों की मौत हो गई है। ये दोनों पीड़िताें के प्रति अपनी शोक संवेदना जाहिर करेंगे। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के बफेलो में एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोग मारे गए हैं और तीन घायल हुए हैं। अमेरिका में जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने इस घटना का वर्णन नस्लीय रूप से प्रेरित एक जघन्य अपराध के रूप में किया है।


वरिष्ठ पदाधिकारी को उम्मीदवार घोषित किया: जदयू

वरिष्ठ पदाधिकारी को उम्मीदवार घोषित किया: जदयू 

अविनाश श्रीवास्तव      

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने सांसद किंग महेंद्र के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए अपनी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल हेगड़े को सोमवार को अपना उम्मीदवार घोषित किया। जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिह उर्फ लल्लन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी ने बिहार से राज्यसभा के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए अनिल हेगड़े को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

यह सीट पार्टी सासंद डॉ. महेंद्र प्रसाद के आकस्मिक निधन से खाली हुई थी। हेगड़े लंबे समय से जदयू के राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी रहे हैं तथा विधानसभा एवं संसदीय चुनावों के दौरान पार्टी एवं चुनाव आयोग के बीच समन्वय के लिए जिम्मेदार रहे हैं। वह खबरों में कम रहते हैं और पिछले दो दशक से पार्टी के सर्वेसर्वा समझे जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे हैं।


राष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी संस्थान में नौकरी का अवसर

राष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी संस्थान में नौकरी का अवसर  

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। राष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी संस्थान में नौकरी का सुनहरा मौका है। यहां पर लैब असिस्टेंट, जूनियर असिस्‍टेंट सहित कई खाली पदों को भरने के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। खास बात यह है कि पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 16 मई थी जिसे बढ़ाकर 7 जून 2022 कर दिया गया है। ऐसे में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी राष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी की आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

खाली पदों का विवरण...
जूनियर असिस्‍टेंट – 7 पद।
लैब असिस्टेंट – 6 पद‌।
मशीन मैकेनिक – 3 पद।
असिस्टेंट वार्डन (मेल) – 1 पद।
असिस्टेंट वार्डन (फीमेल) – 1 पद।
नर्स – 1 पद।

आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता...

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र सीमा 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट का प्रावधान है। वहीं, इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। ऐसे में अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन करने के पहले नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें. अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

इन स्टेप्स से करें आवेदन...
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।
अब होम पेज पर दिए करियर सेक्शन में जाए।
यहां Group C Application form के लिंक पर क्लिक करें।
अब आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें।
फॉर्म को भरकर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट कर दें।


ज्ञानवापी में सर्वेक्षण के दौरान मिला शिवलिंग

ज्ञानवापी में सर्वेक्षण के दौरान मिला शिवलिंग   

अकांशु उपाध्याय/हरिओम उपाध्याय      

नई दिल्ली/वाराणसी। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि वाराणसी में ज्ञानवापी में सर्वेक्षण के दौरान शिवलिंग मिला है और कहा कि इससे स्वयं सिद्ध हो गया है कि वह स्थान वास्तव में एक मंदिर है जो 1947 से पहले से है। आलोक कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ज्ञानवापी मंदिर में सर्वेक्षण के दौरान एक कमरे में शिवलिंग प्राप्त हो गया है।


उन्होंने कहा कि शिवलिंग दोनों पक्षों और उनके वकीलों की उपस्थिति में मिला है। इसलिए शिवलिंग वाला स्थान मंदिर है। यह तथ्य स्वयं सिद्ध हो चुका है कि वहां मंदिर अब भी है और 1947 में भी था। उन्होंने आशा जताई है कि ज्ञानवापी में सर्वेक्षण के दौरान मिले इस साक्ष्य को समस्त देशवासी स्वीकार करेंगे और इसका आदर करेंगे। उन्हें भरोसा है कि शिवलिंग मिलने के बाद इसकी, जो स्वाभाविक परिणतियां हैं, देश उस तरफ़ आगे बढ़ेगा।


भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,202 मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,202 मामलें  

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,202 मामलें सामने आए हैं। इसके साथ थी देश में अब तक कोरोना वायरस के 4,31,23,801 केस सामने आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा केस दिल्ली में (613 केस) में आए हैं। वहीं केरल में 428, हरियाणा में 302 , महाराष्ट्र में 255 और उत्तर प्रदेश में 153 केस सामने आए हैं। देश में कुल मिले केस में से 79.52% केस इन्हीं राज्यों में मिले हैं। दिल्ली में अकेले 27.84% केस मिले है।

भारत में पिछले 24 घंटे में 27 लोगों की मौत हुई है। अब तक कोरोना महामारी से 5,24,241 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,550 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। अब तक देश में कोरोना से 4,25,82,243 मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में रिकवरी रेट 98.74% पहुंच गया है।

देशी कट्टे बनने की पुलिस के पास पूरी जानकारी

देशी कट्टे बनने की पुलिस के पास पूरी जानकारी 

मनोज सिंह ठाकुर       
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य के कुछ इलाकों में देशी कट्टे बनने की पुलिस के पास पूरी जानकारी है। लेकिन पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रही है। दिग्विजय सिंह ने आज ग्वालियर-चंबल में पुलिस पर हमले संबंधित एक खबर ट्वीट करते हुए कहा कि राज्य पुलिस में बढ़ता हुआ हस्तक्षेप, अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण और ईमानदार पुलिसकर्मियों को भाजपा नेताओं द्वारा अपमानित करना इस प्रकार की घटनाओं के कुछ प्रमुख कारण हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में देशी कट्टा एक से लेकर पांच हजार रुपए तक में आसानी से उपलब्ध है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में खुले आम देशी कट्टे बन रहे हैं। 
उत्तरप्रदेश से भी आ रहे हैं। इसके बारे में पुलिस के पास पूरी जानकारी है, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।


भाजपा की बुलडोजर राजनीति को लेकर बैठक

भाजपा की बुलडोजर राजनीति को लेकर बैठक  

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा शासित तीन नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण शहर में हो रही तोड़-फोड़ को रोकने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की बुलडोजर राजनीति को लेकर सोमवार सुबह पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की। पार्टी से मिली सूत्रों सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर हो रही बैठक में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लगभग सभी विधायक शामिल हुए। शाहीन बाग, मदनपुर खादर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, ख्याला और लोधी कॉलोनी सहित विभिन्न कई हिस्सों में, दिल्ली के तीनों नागरिक निकायों के अधिकारी पिछले कई दिनों से अतिक्रमण रोधी अभियान चला रहे हैं।


भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने स्थानीय महापौर को 20 अप्रैल को पत्र लिख कर रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद से भाजपा शासित नगर निकायों द्वारा शहर में अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। आप विधायकों की बैठक शनिवार को होने वाली थी, लेकिन मुंडका इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने की घटना के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। आग की चपेट में आने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर उनसे राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी शासित तीन नगर निकायों द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण रोधी अभियान के कारण शहर में हो रही तोड़-फोड़ को रोकने का आग्रह किया था। सिसोदिया ने भाजपा पर उसकी बुलडोजर राजनीति को लेकर निशाना साधा था और दावा किया था कि नगर निकायों ने दिल्ली में 63 लाख मकानों को तोड़ने की योजना बनाई है।


भाजपा ने 40 प्रचारकों की सूची जारी की

भाजपा ने 40 प्रचारकों की सूची जारी की  

इकबाल अंसारी        
भुवनेश्वर। ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के वास्ते प्रचार करने के लिए पांच केंद्रीय मंत्रियों समेत 40 प्रचारकों की सूची जारी की है। भाजपा की ओडिशा इकाई द्वारा भारत के निर्वाचन आयोग को सौंपी गई सूची में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद जोशी, अश्विनी वैष्णव और बिश्वेश्वर टुडू के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा सूची में भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती, राज्य प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी, सांसद सुरेश पुजारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम भी शामिल है। भाजपा ने ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र अपनी पूर्व विधायक राधा रानी पांडा को मैदान में उतारा है। इस सीटपर उपचुनाव 31 मई को होगा। पांडा ने 2014 के आम चुनाव में सीट पर जीत दर्ज की थी।

गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दियें

गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दियें   

मनोज सिंह ठाकुर         
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने खुफिया विभाग को समूचे प्रदेश में धर्मांतरण जैसी, गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दियें हैं। डॉ मिश्रा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि भोपाल के क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल में धर्मांतरण की सूचना मिलने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
खुफिया विभाग को पूरे प्रदेश में इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
राजधानी भोपाल के बैरागढ़ स्थित इस स्कूल के संचालक समेत पांच लोगों पर धर्मांतरण के आरोप लगे हैं। पांचों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में भी कई बार मिशनरी संस्थाओं द्वारा धर्मांतरण के आरोप सामने आते हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-220, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, मई 17, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा/दूज, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:33, सूर्यास्त: 07:01।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-44+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...