सोमवार, 16 मई 2022

पान का सेवन करना, बेहद फायदेमंद

पान का सेवन करना, बेहद फायदेमंद 

सरस्वती उपाध्याय          

भारत में पान का सेवन करते हुए आपने बहुत से लोगों को देखा होगा। वैसे तो पान खाने को बुरी आदत माना जाता है। लेकिन पान खाने से कुछ फायदे भी होते हैं। हमारे यहां मेहमानों को पान खिलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। पान की पत्तियां खाने के लिहाज से थोड़ी कसैली होती हैं। हालांकि, इन पत्तियों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पान के पत्ते में टैनिन, प्रोपेन, एल्केलॉयड और फिनाइल पाया जाता है, जो शरीर में दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होता है। आइए जानते हैं, पान के पत्ते खाने से होने वाले फायदों के बारे में...

पाचन क्रिया बढ़ाए...
पान के पत्तों को चबाना पाचन क्रिया के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। कब्ज एसिडिटी जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए पान की पत्तियां चबानी चाहिए। अल्सर जैसी बीमारियों को ठीक करने में भी ये पत्तियां काफी फायदेमंद होती हैं।

मसूड़ों की सूजन में फायदेमंद...
यदि किसी व्यक्ति को मसूड़ों में सूजन या गांठ जैसी कोई समस्या हो जाती है, तो ऐसे व्यक्ति को पान की पत्तियां चबानी चाहिए। इन पत्तियों में पाए जाने वाले तत्व मसूड़ों की सूजन को कम करते हैं और मसूड़ों में उभरी हुई गांठों को भी ठीक करते हैं।

कंट्रोल में रखे डायबिटीज...
पान की पत्तियों का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए पान की पत्तियां चबाना बेहद लाभकारी है।

दांतों के लिए फायदेमंद...
कुछ लोग पान में सुपारी, तंबाकू, कत्था, चूना, मिलाकर इसका सेवन करते है। लेकिन यदि पान से इन चीजों को निकाल दिया जाए, तो पान की पत्तियां चबाना दातों के लिए बहुत अच्छा होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...