बुधवार, 6 अप्रैल 2022

'एनएलएफबी' के 6 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया

'एनएलएफबी' के 6 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया   

इकबाल अंसारी          
दिसपुर। असम के सोनितपुर जिले में नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनएलएफबी) के छ: उग्रवादियों ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा पर चारीदुआर इलाके में करीब 12 उग्रवादियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने एक अप्रैल को भालुकपोंग कस्बे के 12 माइल इलाके में छापा मारा था और इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो उग्रवादी घायल हो गए थे। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही इलाके में अभियान तेज किया गया, छह उग्रवादियों ने पुलिस की ओर से आश्वासन मिलने पर अपने हथियारों और गोला-बारूद के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। जनवरी 2020 में बोडो समझौते पर हस्ताक्षर के बाद बड़ी संख्या में एनडीएफबी उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि कुछ ने एनएलएफबी का गठन कर लिया है।

एक्ट्रेस उर्फी ने साड़ी में अपना नया लुक शेयर किया

एक्ट्रेस उर्फी ने साड़ी में अपना नया लुक शेयर किया   

कविता गर्ग            
मुंबई। एक्ट्रेस उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर टॉक ऑफ़ द टाउन बन चुकी हैं। उर्फी जावेद रोजाना अपने नए और अतरंगी फैशन स्टाइल के साथ दर्शकों के सामने पेश होती हैं। मीडिया उनके अजीबोगरीब स्टाइल की दीवानी हो चुकी है। करके फैंस को खास ट्रीट दे दी है। उर्फी ने साड़ी में अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में उर्फी अपनी दिलकश अदाओं से फैंस के दिलों को जीत रही हैं। फैंस भी उर्फी के इस अंदाज पर फिदा हो रहे हैं। उर्फी जावेद नए वीडियो में व्हाइट प्रिंटेड साड़ी में नजर आ रही हैं। व्हाइट साड़ी को एक्ट्रेस ने पिंक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। ब्रालेट स्टाइल में उर्फी का ब्लाउज काफी स्टाइलिश है, जो उनकी साड़ी को ग्लैमरस टच दे रहा है।
उर्फी वीडियो में अपनी साड़ी का पल्लू हवा में लहराती हुई अपने जलवे बिखेरते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की मिलियन डॉलर स्माइल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। फैंस को भी उर्फी का ये लुक पसंद आ रहा है।
उर्फी ने साड़ी के साथ अपने ब्लाउज के कलर की मैचिंग लाइट पिंक लिपस्टिक लगाई है। एक्ट्रेस ने ट्रेंडी ईयररिंग्स और ओपन कर्ली हेयर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।
उर्फी के वीडिय को कुछ ही घंटों में हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और गिनती लगातार बढ़ रही है। फैंस उर्फी के साड़ी लुक पर फिदा हो रहे हैं और जमकर एक्ट्रेस की तारीफें कर रहे हैं।  एक यूजर ने कमेंट किया, आखिरकार कुछ तमीज वाला पहना दीदी ने। एक दूसरे यूजर ने लिखा- किलर लेडी। 
ज्यादातर बोल्ड और रिवीलिंग आउटफिट्स में दिखने वाली उर्फी जावेद को साड़ी में देखकर उनके कई फैंस खुश नजर आ रहे हैं और उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।‌ वैसे एक बात तो है उर्फी जावेद कुछ भी पहन लें, एक्ट्रेस अपने हर लुक से चर्चा बटोर लेती हैं।

वैज्ञानिकों ने इंसानों के शरीर में ब्रैंड न्यू अंग को खोजा

वैज्ञानिकों ने इंसानों के शरीर में ब्रैंड न्यू अंग को खोजा  

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने इंसानों के शरीर में एक ब्रैंड न्यू अंग को खोजा है। असल में हैं, ये कोशिकाएं, लेकिन काम पूरे अंग की तरह करते हैं। ये इंसानी फेफड़ों के अंदर मौजूद पतली और बेहद नाजुक शाखाओं में पाई जाती हैं। इनका मुख्य काम है, श्वसन प्रणाली को दुरुस्त रखना। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इसकी मदद से वो धूम्रपान संबंधी बीमारियों से लोगों को बचा पाएंगे या ठीक कर पाएंगे।
इस नए अंग यानी कोशिका को बेहर रोचक नाम दिया गया है। इसका नाम है रेस्पिरेटरी एयरवे सेक्रेटरी यह फेफड़ों के अंदर मौजूद नसों की शाखा ब्रॉन्किओल्स  में मौजूद रहते हैं। इनका संबंध एल्वियोली  के साथ भी रहता है। ये वहीं अंग है जो खून के अंदर ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान करते हैं।
RAS कोशिकाएं किसी स्टेम सेल्स  की तरह होती हैं। इन्हें ब्लैंक कैनवास  कोशिकाएं कहते हैं, क्योंकि ये शरीर के अंदर किसी भी तरह के नए अंग या कोशिकाओं की पहचान करते हैं। ये क्षतिग्रस्त एल्वियोली को सुधारती हैं। नए एल्वियोली कोशिकाओं का निर्माण करती है। ताकि खून में गैसों का बहाव सही बना रहे।
शोधकर्ताओं ने देखा कि RAS कोशिकाएं फेफड़ों पर निर्भर रहने से फ्रस्टेट होने लगती हैं। क्योंकि उनका पूरा काम फेफड़ों से संबंधित प्रणालियों से ही चलता है। लेकिन बदले में उन्हें कुछ नहीं मिलता।‌ असल में इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक स्वस्थ इंसान के फेफड़ों का टिश्यू यानी ऊतक लिया। इसके बाद हर कोशिका के अंदर मौजूद जीन्स का विश्लेषण किया, तब RAS कोशिकाओं का पता चला।
यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया के पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर एडवर्ड मॉरिसे ने कहा कि यह बात तो पहले से पता था कि इंसानी फेफड़ों की शाखाएं यानी हवाओं के आने-जाने का मार्ग चूहों के फेफड़ों से अलग होते हैं। नई तकनीकों के विकसित होने से हमें यह फायदा हुआ कि हम इस नई कोशिका को खोज पाए। हम उसके सैंपल की जांच कर पाए।
प्रो. एडवर्ड मॉरिसे और उनकी टीम को फेरेट्स  के फेफड़ों में भी RAS कोशिकाएं मिली हैं, जो इंसानी कोशिकाओं से मिलती-जुलती हैं। इसके बात वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे कि ज्यादातर स्तनधारी जीवों में चाहे वह छोटे हों या बड़े। उन सभी के फेफड़ो में RAS कोशिकाएं होती हैं।
RAS कोशिका का दो ही मुख्य काम है- पहला ये ऐसे कणों का रिसाव करते हैं, जो ब्रॉन्किओल्स में बहने वाले तरल पदार्थों के लिए लाइनिंग बनाने का काम करते हैं। ताकि पहले एयर सैक खराब न हों। साथ ही फेफड़ों की क्षमता बढ़ जाए। दूसरा काम ये करते हैं कि ये प्रोजेनिटर कोशिकाओं की तरह यानी एल्वियोलर टाइप-2 (AT2) कोशिकाओं जैसे काम करते हैं। यह खास तरह की कोशिका होती है जो क्षतिग्रस्त एल्वियोली को ठीक करने के लिए रसायन निकालती है।
प्रो. एडवर्ड ने कहा कि RAS कोशिकाएं फेफड़ों के अंदर मौजूद फैकल्टेटिव प्रोजेनिटर्स हैं। ये फेफड़ों को सुरक्षित भी रखती हैं, साथ ही कई तरह के काम भी करती हैं। ये कोशिकाएं धूम्रपान यानी स्मोकिंग संबंधी कई बीमारियों के इलाज में काम आ सकती हैं। भविष्य में क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीस (COPD) को रोकने में मदद कर सकती हैं। COPD स्मोकिंग से या फिर वायु प्रदूषण से होता है।
COPD में फेफड़ों के अंदर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण नहीं हो पाता। एयरसैक्स सूज जाती हैं। इसके लक्षण दमा की तरह होते हैं। इसके अलावा यह एम्फीसेमा क्रोनिक ब्रॉन्काइटिस जैसी बीमारियों को भी जन्म देती हैं। इसमें लंबे समय तक खांसी आती रहती है। हर साल दुनिया में करीब 30 लाक लोग COPD की वजह से मारे जाते हैं।
प्रो. एडवर्ड मॉरिसे ने कहा कि भविष्य में RAS कोशिकाएं COPD के इलाज में मदद कर सकती हैं। हालांकि इसके बारे में अभी सिर्फ अंदाजा लगा रहे हैं। क्योंकि इन कोशिकाओं का काम ही ऐसा है। लेकिन अगर ये भविष्य में अपने काम से इस तरह की बीमारी को ठीक कर सकती हैं, या फिर इंसान को बचा सकती है, तो लाखों लोगों का जान समय से पहले नहीं जाएगी। यह स्टडी हाल ही में Nature जर्नल में प्रकाशित हुई है।

'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन को होस्ट करेंगे

'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन को होस्ट करेंगे  

कविता गर्ग         
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से आपके घरों में दस्तक देने आ रहे हैं। दरअसल, अमिताभ बच्चन टीवी के सबसे बड़े क्वीज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। केबीसी 14 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट भी अनाउंस कर दी गई है। शो के एक प्रोमो में बताया गया है कि शो के रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल से रात 9 बजे शुरू हो रहे हैं।
आप भी अगर करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं, तो इस सपने को सच करने का अब वक्त आ गया है। कौन बनेगा करोड़पति 14 शो में शामिल होने के लिए आप 9 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देना होगा। बिग बी रात 9 बजे सवाल पूछेंगे, जिसका जवाब आप अगले दिन रात 9 बजे तक दे सकेंगे। जिन लोगों के ज्यादातर सवालों के जवाब सही होंगे, उन्हें अगले राउंड में शामिल होने का मौका मिलेगा।

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी, निशाना साधा

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी, निशाना साधा  

कविता गर्ग         
मुंबई। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और उस पर गरीबों को लूटने का आरोप लगाया। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में एक बार फिर बुधवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। बीते 16 दिनों में कुल दस रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जा चुकी है।
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने ट्वीट कर लिखा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के जरिए मोदी सरकार गरीबों को लगातार लूट रही है। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में आज एक और बार 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई, दो सप्ताह में कुल दस रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जा चुकी है।
पटोले ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को ‘‘जेबकतरा’’ बताया। राकांपा के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने भी भाजपा पर निशाना साधा और उसे ‘‘लूटजीवी’’ करार दिया। क्रास्टो ने ट्विटर पर एक कार्टून साझा किया, जिसमें उन्होंने पार्टी की तुलना एक ‘काउब्वॉय’ से की, जिसने दोनों हाथों में ईंधन पंप को बंदूक की तरह एक आम आदमी की ओर तान रखा है, वहीं आम आदमी ने हाथ खड़े किए हुए हैं। कार्टून में ‘काउब्वॉय’ पर भाजपा का चुनाव चिह्न दिख रहा है। इस पर ‘‘लूट जीवी’’ भी लिखा है। कार्टून साझा करते हुए क्रास्टो ने लिखा कि बहुत हो चुकी पेट्रोल-डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी। राकांपा और कांग्रेस महाराष्ट्र में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं।

स्किन की समस्याओं के लिए इस्तेमाल करें 'नीम'

स्किन की समस्याओं के लिए इस्तेमाल करें 'नीम'   

सरस्वती उपाध्याय                  
स्किन की केयर करने के लिए अगर आप महंगे-महंगे तरीके का इस्तेमाल करके थक चुकें हैं, तो अब कुछ प्राचीन, लेकिन असरकारी तरीकों को आजमाएं। आपके आसपास ऐसे कई प्लांट्स आसानी से अवेलेबल होते हैं, जो स्किन की कई समस्याओं को चुटकियों में हल कर देते हैं। 
इन्हीं में से एक है नीम। 
इसमें एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुण होते हैं। आमतौर पर, लोग अपनी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने के लिए नीम का जूस पीते हैं, लेकिन यह स्किन की समस्याओं से भी उतना ही बेहतरीन तरीके से निपटता है। बस आप इससे घर पर फेस मास्क बनाएं और उसे अपनी स्किन पर लगाएं।
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप एक्ने व अन्य स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए नीम का इस्तेमाल कर सकतें हैं। ऑयली स्किन के लिए नीम व नींबू की मदद से फेस पैक बनाया जा सकता है।
इसके लिए आप सबसे पहले एक बाउल दो चम्मच नीम का पाउडर लें। अब इसमें थोड़ा गुलाब जल व आधे नींबू का रस डालकर व मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपनी क्लीन स्किन पर अप्लाई करें और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में पानी की मदद से अपनी स्किन को साफ करें और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।
रूखी स्किन पर भी नीम का इस्तेमाल करने से लाभ होता है। आप इसे हल्दी व अन्य मॉइश्चराइजिंग इंग्रीडिएंट्स को मिक्स करके एक फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए नीम के पत्तों के पाउडर में थोड़ी सी हल्दी मिक्स करें। अब इसमें नारियल तेल व थोड़ा सा गुलाब जल डालकर मिक्स करें। अब आप अपनी स्किन को क्लीन करके इस पेस्ट को अपनी स्किन पर अप्लाई करें।
करीबन 10-15 मिनट के बाद फेस को वॉश करें। अंत में, स्किन को मॉइश्चराइज करें।एजिंग स्किन की महिलाएं अपनी स्किन को पोषित करने और उसे अधिक यंगर बनाने के लिए नीम का फेस पैक बना सकती हैं।
आप इसे ओटमील के साथ मिक्स करके यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में आधा कप ओटमील, एक चम्मच दूध, एक चम्मच शहद व दो चम्मच नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर मिश्रण तैयार करें।
अब आप इसे अपनी क्लीन स्किन पर लगाएं। अब इसे स्किन पर लगाएं और सूखने तक ऐसे ही छोड़ दें। अंत में, अपनी स्किन को हल्का स्क्रब करते हुए अपनी स्किन को धोकर क्लीन करें। अब अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करें।

42 साल पूरे होने पर भाजपा को बधाई: सांसद

42 साल पूरे होने पर भाजपा को बधाई: सांसद  

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। भाजपा को 42 साल पूरे होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बधाई दी है। उन्होंने अपने अंदाज में भाजपा को बधाई देते हुए उसके संविधान के पहले पन्ने की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। इसके साथ ही शशि थरूर ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप जो काम करते हैं या जिन पर भरोसा करते हैं, वह इस संविधान के मुताबिक नहीं हैं। आपके संविधान के पहले पेज पर ऐसा कुछ भी नहीं है, जिस पर यकीन करते हैं या फिर जो काम आप करते हैं। थरूर ने तंज कसते हुए कहा कि आपका यह संविधान भी आपके लिए एक जुमला ही है।
शशि थरूर ने ट्वीट कर भाजपा को बधाई देते हुए कहा कि आज भाजपा 42 साल के हो गए। क्या यह वह समय नहीं है, जब आपको अपने संविधान के मुताबिक काम करना शुरू करना चाहिए? ऐसा लगता है कि आपके संविधान के पहले पेज पर ऐसा कुछ नहीं है, जैसा आप करते हैं या जैसा आपका विश्वास है। या फिर आपका यह दस्तावेज भी तमाम जुमलों में से ही एक है। शशि थरूर ने भाजपा के संविधान की जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें लिखा था कि पार्टी का मकसद भारत को मजबूत एवं समृद्ध बनाना है। इसके अलावा गांधीवादी समाजवादी विचारधारा के आधार पर आर्थिक नीतियां अपनाने की बात कही गई है।

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं

लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं  इकबाल अंसारी  चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...