शुक्रवार, 11 मार्च 2022

सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति

सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति 

इकबाल अंसारी  
गंगटोक। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू शुक्रवार को सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने लिबिंग हेलीपैड पर उनकी अगवानी की। 
मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा कि मैंने राज्यपाल,  गंगा प्रसाद, कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों और अधिकारियों के साथ उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू जी की गंगटोक के लिबिंग हेलीपैड पर अगवानी की। नायडू दिन में यहां दक्षिण सिक्किम जिले में 300 करोड़ रुपये की लागत वाले खांगचेंदजोंगा सिक्किम विश्वविद्यालय की ऑनलाइन तरीके से आधारशिला रखेंगे।

'आईसीबीएम' के 2 सफलतापूर्वक परीक्षणों को अंजाम

'आईसीबीएम' के 2 सफलतापूर्वक परीक्षणों को अंजाम 

अखिलेश पांडेय  

वाशिंगटन डीसी/ प्रीटोरिया। उत्तर कोरिया ने हाल ही में एक नए इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के दो सफलतापूर्वक परीक्षणों को अंजाम दिया। अमेरिका ने न केवल इसकी निंदा की है, बल्कि बार-बार उत्तर कोरिया द्वारा किए जा रहे मिसाइलों के परीक्षण की बात पर भी गहरी चिंता व्यक्त की है।

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'काफी गहरी सोच समझ के बाद अमेरिकी सरकार ने निष्कर्ष निकाला है कि उत्तर कोरिया ने इस साल 26 फरवरी और 4 मार्च को दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिनमें एक अपेक्षाकृत नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम भी शामिल है। उत्तर कोरिया ऐसा बार-बार कर रहा है, जो एक गंभीर मुद्दा है।'

अधिकारी ने कहा कि अमेरिका उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों की निंदा करता है और यह भी मानता है कि उनके द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन तरह के परीक्षणों से न केवल अनावश्यक रूप से तनाव बढ़ता है बल्कि शांति भंग होने का भी जोखिम बना रहता है।

5 वर्ष का कार्यकाल पूरा, सीएम ने दिया इस्तीफा

5 वर्ष का कार्यकाल पूरा, सीएम ने दिया इस्तीफा     

संदीप मिश्र  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर पहले राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया। हालांकि, लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब एक बार फिर से राज्य में अपनी सरकार बनाने की तैयारी में लग गई है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में 18वी विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव की मतगणना में तकरीबन तीन दशक बाद राज्य में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनने जा रही है। लेकिन भारतीय संविधान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा, इसलिए भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नई विधानसभा के गठन से पहले अपना इस्तीफा दिया। 
इसी के मददेनजर उनके सरकारी आवास पर शासन के कई अधिकारियों के साथ राजभवन के अधिकारी भी शुक्रवार को पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहले अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद प्रदेश में केयरटेकर सरकार का कामकाज संभाला।
फिलहाल, शुक्रवार को वह अपने सरकारी आवास पर ही रहेंगे। इसी दौरान अपना दल सोनेलाल की मुखिया अनुप्रिया पटेल मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंची हैं और मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। उल्लेखनीय है कि उनकी पार्टी के 12 विधायक मौजूदा विधानसभा चुनाव में जीते हैं।

बसपा को हार, इससे बुरा और क्या होगा: मायावती

बसपा को हार, इससे बुरा और क्या होगा: मायावती 


संदीप मिश्र               

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बहुजन समाज पार्टी को मिली करारी हार, पार्टी मुखिया मायावती को भी भीतर तक बुरी तरह से झक-झोरकर लग गई है। पार्टी की हार से बुरी तरह से गम में डूबी बसपा मुखिया ने जब रूधें गले से कहा कि इससे बुरा और क्या ही होगा ? हमें पत्थर काटकर रास्ता बनाने का काम करते रहना है तो हार का गम साफ दिखाई दिया।

शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव की मतगणना में पार्टी को मिली केवल एक सीट पर जीत का गम उनके भीतर साफ दिखाई दिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में केवल 1 सीट जीतने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती जब शुक्रवार को पार्टी की हार पर बोली तो उनका अंदाज भावुक दिखाई दिया। आमतौर पर आक्रामक दिखाई देने वाली बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि इससे बुरा और क्या होगा। हमें पत्थर काटकर रास्ता बनाने का काम करते रहना है। चुनाव में मिली हार पर बोलते हुए मायावती बहुत ही भावुक थी और उनका गला रूंधा हुआ था और वह अपने अंदाज से अलग सीखने की बात करती रही। उन्होंने कहा कि हमें मुस्लिम वोटों के सपा में एकमुश्त जाने की सजा झेलनी पड़ी है। लेकिन फिर भी उन्होंने समर्थकों से अपील की है कि चुनाव में मिली इस हार से हमें निराश नहीं होना है और सत्ता में आने तक चुप होकर घर नहीं बैठना है। उन्होंने अपनी इस दलील को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर पिछले और मौजूदा हालातों का उदाहरण भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा।

बसपा मुखिया ने कहा है कि ऐसे खराब राजनीतिक हालात भाजपा ने भी देखे हैं। जब आजादी के बाद से लंबे समय तक भाजपा को जनता ने राज करने का मौका नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले भाजपा की भी ऐसी ही स्थिति थी। अब ऐसे ही हालात से आज कांग्रेस भी गुजर रही है।


फिल्म 'बबली बाउंसर' से पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी

फिल्म 'बबली बाउंसर' से पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी  

कविता गर्ग     

मुंबई। बॉलीवुड अभिनत्री तमन्ना भाटिया ने अपनी आने वाली फिल्म 'बबली बाउंसर' से पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। बबली बाउंसर के मेकर्स ने इस फिल्म के सेट से तमन्ना का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। 

तमन्न के साथ फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर भी नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा है, "बच के रहना भाइयों और बहनों…आ रही है बबली बाउंसर! तमन्ना भाटिया ब्यूटी अपनी ड्यूटी पर लौटने वाली हैं। अब किसी का दिल टूटेगा या दांत। जवाब है सिर्फ निर्देशक मधुर भंडारकर के पास।"बताया जा रहा है कि फिल्म 'बबली बाउंसर' की कहानी एक महिला बाउंसर की जिंदगी पर आधारित है। जिसमें तमन्ना 'बबली बाउंसर' के लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में तमन्ना के अलावा सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी अहम रोल में हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस साल के अंत तक फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलेगु में रिलीज किया जा सकता है।

मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए धन्यवाद: सपा

मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए धन्यवाद: सपा   

संदीप मिश्र        

लखनऊ समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहुमत ना मिलने बाद सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद।

हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा।जनहित का संघर्ष जीतेगा। अखिलेश यादव ने सपा-गठबंधन के जीते हुए सभी विधायकों को हार्दिक बधाई दी सभी नये विधायक जनता की सेवा व सहायता करने की ज़िम्मेदारी शत-प्रतिशत निभाएं। अखिलेश यादव ने आगे कहाउस हर एक छात्र, बेरोज़गार युवा, शिक्षक, शिक्षामित्र, महिला, पुरानी पेंशन के समर्थक, किसान, मज़दूर और प्रोफेशनल को धन्यवाद जिसने हममें विश्वास जताया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-154, (वर्ष-05)
2. शनिवार, मार्च 12, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम-25+ डी सै.।उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...