शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

इमारत की 48वीं मंजिल, हवा में तख्त पर लोगः अजब

इमारत की 48वीं मंजिल, हवा में तख्त पर लोगः अजब       

सुनील श्रीवास्तव    

कुआलालंपुर। हर किसी के नसीब में डेस्क पर बैठ, एसी की ठंडी हवा लेते हुए काम करना नहीं है। कई लोगों को हर रोज पसीना बहाना पड़ता है। जिससे उनका घर चल सके। कुछ लोगों की नौकरियां तो इतनी खतरनाक होती हैं कि उसके बारे में अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। इस बात का सबूत इन दिनों एक वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है, जो कुआलालंपुर का है। हाल ही में कुआलालंपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद चौंकाने वाला है। जिसमें इमारत का कांच साफ करने के लिए लोग झूलते हुए तख्त पर खड़े हुए हैं। अचानक बहुत तेज हवा चलने लगती है और उनका झूला तेजी से हिलने लगता है। ये समाचार बेहद डरावना है। क्योंकि कांच साफ करने वाले लोग कई फीट की ऊंचाई पर मौजूद हैं। झूला इतनी दूर-दूर तक हवा में उड़ रहा है कि वीडियो बनाने वाले लोग भी ये नजारा देखकर खौफ में हैं। झूला बार-बार इमारत से भी टकरा रहा है। आपको बता दें कि ये हादसा टीएस लॉ टावर के 48वीं मंजिल पर हो रहा है। कुआला लंपुर फायर एंड रेस्क्यू ऑपरेशन के कमांडर ने कहा कि कर्मचारियों को बचाने के लिए टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया।
सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फेसबुक पर भी लोगों ने हैरानी जताई। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार जब बचाव दल वहां पहुंचा तो उन्होंने देखा कि कर्मियों ने अपने आप को खुद से ही खतरे से बचा लिया था। एक शख्स ने कहा कि मलेशिया का मौसम अब पहले की तरह नहीं रह गया है, सभी को ऐसे कामों को अंजाम देने से पहले मौसम के बारे में पता कर लेना चाहिए। हैरानी लोगों को इस बात की है कि झूले की एक रस्सी टूट भी गई मगर उसपर मौजूद सफाई कर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी और बिना डरे खुद की जान बचाई।

'10वीं-12वीं टर्म 2' प्रैक्टिकल परीक्षा 2 से शुरू होगीं

'10वीं-12वीं टर्म 2' प्रैक्टिकल परीक्षा 2 से शुरू होगीं   

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं-12वीं टर्म 2 प्रैक्टिकल परीक्षा 2 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा से पहले बोर्ड ने गाइडलाइन जारी किया है। सीबीएसई 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए बोर्ड ने कहा कि स्कूलों को प्रैक्टिकल की तैयारी करते समय टर्म 1 और टर्म 2 के विभाजन को ध्यान में रखना होगा।सीबीएसई ने स्कूलों से 3 मार्च से ही प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, इंटरनल असेसमेंट के अंक एक साथ अपलोड करने को कहा है। साथ ही ये भी कहा है कि स्कूल मार्क्स सही-सही अपलोड करें। क्योंकि एक बार अपलोड होने के बाद दोबारा सुधार नहीं किया जा सकता है।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए, सीबीएसई ने स्कूलों को भीड़भाड़ से बचने के लिए छात्रों के बैच को छात्रों के ग्रुप में विभाजित करने का सुझाव दिया। छात्रों का पहला समूह लैब में भाग ले सकता है जबकि दूसरा ग्रुप कलम और कागजी कार्य कर सकता है। सीबीएसई ने कहा कि कक्षा 10 के लिए बोर्ड द्वारा कोई बाहरी परीक्षक नियुक्त नहीं किया जाएगा। प्राइवेट उम्मीदवारों के संबंध में अलग से कोई व्यावहारिक परीक्षा नहीं होगी। हालांकि, कक्षा 12 के छात्रों के लिए सीबीएसई बाहरी परीक्षक की नियुक्ति करेगा। बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाओं की निगरानी और परीक्षा के निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर सकता है।

एक्ट्रेस मैककॉर्ड ने जंग खत्म करने की गुजारिश की

एक्ट्रेस मैककॉर्ड ने जंग खत्म करने की गुजारिश की     

अखिलेश पांडेय           

कीव/मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दुनियाभर के लोग सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक,  को खत्म करने की अपील कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट एनालिन मैककॉर्ड ने एक वीडियो जारी कर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर ऐसी बात कह दी कि वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं। 34 वर्षीय मैककॉर्ड ने यूक्रेन पर हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन के लिए वीडियो संदेश जारी किया। वीडियो में उन्होंने एक कविता पढ़कर रूसी राष्ट्रपति से रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने की गुजारिश की। इस दौरान उन्होंने कहा- 'प्रिय राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, मुझे बहुत अफ़सोस है कि मैं तुम्हारी मां नहीं थी। अगर मैं तुम्हारी मां होती तो तुम्हें बहुत प्यार करती।

एक्ट्रेस मैककॉर्ड ने बताया कि पुतिन का जीवन कैसे अलग होता, अगर वह उनकी मां होतीं। वो कहती हैं- 'अगर मैं तुम्हारी मां होती तो दुनिया अच्छाई से भरी होती, इतनी हंसी और खुशी होती कि कुछ भी नुकसान नहीं होता। मैककॉर्ड आगे कहती हैं- 'अगर मैं तुम्हारी मां होती तो तुम्हें अन्याय, हिंसा, आतंक, अनिश्चितता से बचाने के लिए मर मिटती।
अमेरिकी एक्ट्रेस के इस 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो पर हजारों की संख्या में यूजर्स ने रिएक्ट किया है। कई लोग एक्ट्रेस की कविता पर भड़क गए हैं। हालांकि, कुछ लोगों ने कविता की सराहना भी की है। एक यूजर ने लिखा- 'युद्ध के समय ऐसी कविताओं का कोई औचित्य नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- 'पहल अच्छी है।
कई यूजर्स ने कहा- 'ये युद्ध पुतिन ने शुरू किया है, अब समझाने से क्या फायदा। तो कई ने कहा- 'ये काल्पनिक परिस्थितियों के बारे में सोचने का सही समय नहीं है। एनालिन मैककॉर्ड के इस वीडियो पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 13,166 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 13,166 नए मामलें    

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,166 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,28,94,345 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,34,235 रह गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 302 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,13,226 हो गई। देश में अभी 1,34,235 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 14,124 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.49 प्रतिशत हो गई है। उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

कारोबार: सूचकांक सेंसेक्स में 2 प्रतिशत की तेजी

कारोबार: सूचकांक सेंसेक्स में 2 प्रतिशत की तेजी   

कविता गर्ग     

मुंबई। रूस-यूक्रेन संघर्ष के दीर्घकालिक जोखिमों के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के चलते घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान दो प्रतिशत की तेजी हुई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,140.58 अंक या 2.09 प्रतिशत चढ़कर 55,670.49 पर और एनएसई निफ्टी 344.10 अंक या 2.12 प्रतिशत बढ़कर 16,592.05 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एसबीआई बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। इससे पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स में 2,700 अंक से अधिक की गिरावट हुई थी, जो लगभग दो वर्षों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इस दौरान निफ्टी 815 अंक टूटा।

इस गिरावट के चलते निवेशकों की 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति डूब गई। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक यूक्रेन संकट से घबराए विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 6,448.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थें। इसबीच ब्रेंट क्रूड वायदा दो फीसदी की तेजी के साथ 101.20 डॉलर प्रति बैरल पर था।

रूस के हमले में 137 नागरिक एवं सैन्य कर्मी मरे

रूस के हमले में 137 नागरिक एवं सैन्य कर्मी मरे     

सुनील श्रीवास्तव    

कीव/मास्को। यूक्रेन पर रूस के हमले के एक दिन बाद शुक्रवार को राजधानी कीव में धमाकों की कई आवाजें सुनी गयीं। रूसी सैनिकों ने दूसरे दिन भी हमले जारी रखे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा  कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं। शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमलों के बाद, रूसी सैन्य इकाइयां यूक्रेन के सबसे बड़े शहर कीव की ओर आगे बढ़ी।

अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की सरकार को बेदखल करके अपना शासन स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान की घोषणा करते हुए पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा एवं प्रतिबंधों को नजरंदाज किया और अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ”ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने कभी नहीं देखे होंगे।

इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का तेज भूकंप, झटके

इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता का तेज भूकंप, झटके    

अखिलेश पांडेय             

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के तटीय इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र पश्चिम सुमात्रा प्रांत के पहाड़ी शहर बुकिटिंग्गी के उत्तर-उत्तर पश्चिम में 66 किलोमीटर दूर 12 किलोमीटर की गहराई पर था। इंडोनेशिया की मौसम एवं जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी की प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने कहा कि भूकंप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन उन्होंने भूकंप के बाद और झटकों की चेतावनी दी है।

टेलीविज़न रिपोर्ट में पश्चिमी सुमात्रा प्रांत की राजधानी पडांग में सड़कों पर घबराए हुए लोगों को दिखाया गया। गौरतलब है कि जनवरी 2021 में इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 105 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि करीब 6500 लोग घायल हो गए थे।

'को-लोकेशन’ मामलें में अधिकारी को अरेस्ट किया

'को-लोकेशन’ मामलें में अधिकारी को अरेस्ट किया    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में ‘को-लोकेशन’ मामले में एनएसई के पूर्व अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सीबीआई ने सुब्रमण्यम से चेन्नई में कई दिनों की पूछताछ के बाद गुरुवार देर रात उसे गिरफ्तार किया।आरोप है कि एनएसई में कुछ ब्रोकरों को सर्वर ऐसक जगह लगाने की सहूलियत दी गई जहां से उनके कंप्यूटर को एनएसई के अनलाइन कारोबार की सूचना सेकेंड के कुछ हिस्से पहले पहुंच जाती थी।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का आरोप है कि तय कायदे-कानून को ताक पर रखकर सुब्रमण्यम को एनएसई समूह का परिचालन अधिकारी तथा एक्सचेंज की सीईओ चित्रा रामकृष्ण का मुख्य रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया था। एनएसई की पूर्व अधिकारी रामकृष्ण और अन्य पर सुब्रमण्यम की नियुक्ति में अनियमितताओं के आरोप हैं।

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर    

इकबाल अंसारी       

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। वहीं, दो आंतकियों के मारे जाने की सूचना भी है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के परिणामस्वरूप यह तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया और जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मुठभेड़ अभी जारी है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-140, (वर्ष-05)
2. शनिवार, फरवरी 26, 2022
3. शक-1984, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसवीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 13 डी.सै., अधिकतम-22+ डी सै.। बर्फबारी, उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...