मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

सपा-बसपा ने यूपी को माफिया कारिडोर बनाया: शाह

सपा-बसपा ने यूपी को माफिया कारिडोर बनाया: शाह  

बृजेश केसरवानी        
प्रयागराज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रदेश की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार से पहले सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश को आतंक का गढ़, दंगा का केंद्र और माफिया कारिडोर बना रखा। शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के प्रीतम नगर में दुर्गा पूजा पार्क में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 2017 में प्रदेश की जनता ने 300 से अधिक सीटें देकर भाजपा की सरकार बनाई और आज जहां माफिया कॉरिडोर था। वहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। शहर पश्चिमी सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में प्रचार करने आए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पांच साल में माफियाओं को चुन चुनकर खत्म करने का काम किया। 
आजम खान,अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जेल में हैं। अगर गलती से अखिलेश की सरकार लाए तो ये लोग जेल में नहीं, बेल पर रहेंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में कट्टे और गोलियां बनती थीं। लेकिन, मंगलवार को उत्तर प्रदेश में मिसाइल और गोले बन रहे हैं। जो दुश्मन का दिल दहलाने का काम कर रहे हैं। यह परिवर्तन भाजपा की सरकार ने पांच साल में लाया है। शाह ने कहा कि सपा और बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश के गांवों और शहरों में कभी 24 घंटे बिजली नहीं आती थी। लेकिन योगी की सरकार ने लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का काम किया। पांच नए एक्सप्रेसवे बनाए और साथ ही नौ नए हवाईअड्डे बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा, प्रदेश सरकार ने 40 नए मेडिकल कालेज बनाए। 57 से अधिक इंजीनियरिंग कालेज बनाए और कई पालिटेक्निक कालेज बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। भाजपा ने प्रदेश में विकास की राजनीति की शुरुआत की और जातिवाद की राजनीति समाप्त की।
शाह ने कहा कि भाजपा सरकार मेरठ से प्रयागराज तक 595 किलोमीटर का गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही है। वहीं साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए पूरे पूर्वांचल का सेंटर प्रयागराज में बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। इस मौके पर कार्यक्रम में सांसद अनिल जैन,विनोद सोनकर एवं केशरी देवी पटेल,सुरेंद्र चौधरी,गणेश केसरवानी गरिमामई उपस्थित रहकर ऊर्जा पूर्ण उद्बोधन दिया। जनमानस में सकारात्मकता का संचार हुआ है। अमित शाह ने इस सभा के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो किया।

बसपा के समर्थन में मतदान की अपील: कनौजिया

बसपा के समर्थन में मतदान की अपील: कनौजिया     

सुशील केसरवानी       
कौशाम्बी। मंझनपुर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने जनपद मुख्यालय मंझनपुर के कस्बा बाजार चौराहा समदा रोड सहित विभिन्न रोड में हजारों बसपा समर्थकों के साथ पैदल भ्रमण कर मतदाताओं से बसपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की है। जनसंपर्क के दौरान बहुजन समाज पार्टी के पैदल भ्रमण में हजारो महिला पुरुषों की भारी भीड़ देखकर भाजपा सपा की बेचैनी बढ़ गई है। बीते 20 वर्षों से मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र बहुजन समाज पार्टी का गढ़ रहा है। मंगलवार की रैली देखकर यह प्रतीत होता है कि मंझनपुर सीट पर अपना वजूद बचाने में बहुजन समाज पार्टी सफल होती दिख रही है।
लोकतंत्र के महापर्व को कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को बसपा की मंझनपुर प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया के साथ हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने पैदल रैली निकाली। 
बसपा की रैली पैदल घूमते हुए मंझनपुर चौराहा पहुंचकर एक-एक व्यापारी के यहां अपनी दस्तक दी। इतना ही नहीं समर्थकों का रेला हुजूम के साथ मंझनपुर कस्बे के एक-एक गली में घूमा वहीं एक-एक घर में पहुंचकर बसपा की प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया ने मतदाताओं से सम्पर्क कर उनसे वोट की अपील किया। हालांकि, रैली में उमडा समर्थकों का रेला देख प्रमुख विपक्षी दल  सपा और भाजपा में खलबली का माहौल रहा। यहां बताना जरूरी होगा कि बसपा प्रत्याशी डॉ. नीतू कनौजिया पिछले तकरीबन चार माह से मतदाताओं के बीच मेहनत में जुटी हैं। प्रत्याशी की मेहनत का रंग भी मतदाताओं के बीच चढता दिखने लगा है। मंगलवार को बसपा प्रत्याशी मंझनपुर चौराहा के एक-एक व्यापारी के यहां पहुंची। हालांकि इस दौरान उनके साथ भारी हुजूम भी रहा। जिस गली से नीला झंडा निकल रहा था एक बार लोग अपने घरों से निकलकर देखने को मजबूर हो रहे थे। बसपा का हुजूम चौराहा के अलावा मंझनपुर कस्बे के अंदर पहुंचा। 
एक-एक गली के अलावा हर घर में प्रत्याशी नीतू कनौजिया एक-एक मतदाताओं से सीधे रूबरू हुईं मतदाताओं में भी बसपा के प्रति लहर साफ दिख रही थी। नीतू कनौजिया ने मतदाताओं से बसपा के लिए वोट मांगा। सबसे बडी बात यह थी भारी संख्या में मौजूद रहा हुजूम भी प्रत्याशी की तर्ज पर मतदाताओं से वोट की अपील कर रहा था। बसपा की यह रैली देख प्रमुख विपक्षी दल भाजपा और सपा की नींद उडा देने वाला था। प्रत्याशी नीतू कनौजिया ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि बहकने की जरूरत नहीं है इस बार आपकी बहन आप की सेवा के लिए आपके घर-घर दस्तक दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मै चुनाव के दौरान आप से सम्पर्क कर रही हूं। उसी तरह आपका आर्शीवाद मिलने के बाद भी मै आपके यहां आती रहूंगी। इस मौके पर मंझनपुर चेयरमैन महताब आलम, पूर्व सभासद हसीना बानो, मो. अच्छन पूर्व प्रधान समदा, बंशीलाल चौधरी, सुधा देवी के अलावा हजारों की संख्या में महिला पुरुष समर्थक मौजूद रहे।

3 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, आदेश

3 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण, आदेश   

राणा ओबरॉय       

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 3 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, श्रीकांत जाधव को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अंबाला रेंज का कार्यभार सौंपा गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सुनारियां कॉम्प्लेक्स, संदीप खिरवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था लगाया गया है। साथ ही उन्हें, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पीटीसी सुनारियां कॉम्प्लेक्स का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
सुमेर प्रताप सिंह को एसपी, सिक्योरिटी-1, सीआईडी लगाया गया है।

यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अलग देश के रूप में मान्यता

यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अलग देश के रूप में मान्यता  

अखिलेश पांडेय       

मॉस्को/वाशिंगटन डीसी/कीव। पूर्वी यूरोप में यूक्रेन और रूस के बीच का टकराव अब बड़ा संकट बनता जा रहा है। हाल ही में रूस ने यूक्रेन के कुछ हिस्सों को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी है। इसके बाद कई देश रूस के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। अमेरिका ने रूस के ऊपर आर्थिक पाबंदियां लगाने का ऐलान किया है। जापान और ब्रिटेन जैसे अमेरिका के सहयोगी देश भी रूस के खिलाफ कदम उठाने की तैयारी में हैं।

अमेरिका के समर्थन में उठ रहा सवाल...

इन सब के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि ये प्रतिबंध और एक्शन खतरे का संकेत हैं। इस बीत यूक्रेन के पक्ष में अमेरिका का समर्थन कई लोगों के मन में सवाल खड़े कर रहा है।

जीडीपी के लिहाज से अहम नहीं यूक्रेन...

यूक्रेन के मामले में अमेरिका का समर्थन कई इकोनॉमिक फैक्टर्स पर डिपेंड करता है। यूक्रेन तेल के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाता है। ट्रेंडिंग इकोनॉमिक्स के आंकड़ों के अनुसार, यूक्रेन की जीडीपी का साइज महज 164 बिलियन डॉलर के आस-पास है। यह अमेरिका के ज्यादातर राज्यों की जीडीपी से कम है।

तेल की कीमतों में तेजी, वित्तीय स्थिरता को खतरा

तेल की कीमतों में तेजी, वित्तीय स्थिरता को खतरा     

कविता गर्ग           

मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि रूस-यूक्रेन संकट और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भारत में वित्तीय स्थिरता के लिये चुनौती है। सीतारमण ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों मुद्दों पर वित्तीय स्थिरता विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक में विचार किया गया। परिषद में सभी वित्तीय क्षेत्र के नियामक शामिल हैं।

दो दिन के दौरे पर मुंबई आईं वित्त मंत्री ने कहा कि, यह कहना मुश्किल है कि कच्चे तेल की कीमत कहां जाएगी। एफएसडीसी की हुई बैठक में भी हमने उन चुनौतियों पर गौर किया। जिससे वित्तीय स्थिरता को खतरा है। कच्चा तेल उनमें से एक है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात चिंताजनक है। हमने यूक्रेन में विकसित हो रहे हालात के लिये राजनयिक समाधान को लेकर आवाज उठायी है। ये सभी चुनौतियां हैं।

चरण छूने की महत्वपूर्ण परंपरा, जानिए

चरण छूने की महत्वपूर्ण परंपरा, जानिए     


सरस्वती उपाध्याय       

किसी के पैर छूने का मतलब है, उसके प्रति समर्पण भाव जगाना। जब मन में समर्पण का भाव आता है तो, अहंकार खत्म हो जाता है। पुराने समय से ही परंपरा चली आ रही है कि जब भी हम किसी विद्वान व्यक्ति या उम्र में बड़े व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके पैर छुते हैं। इस परंपरा को मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। यह बात तो सभी जानते हैं कि, बड़ों के पैर छुना चाहिए। लेकिन यह बात कम ही लोग जानते हैं कि, जब कोई हमारे पैर छुए तो, हमें क्या करना चाहिए ? पैर छुुना महत्वपूर्ण परंपरा है, और आज भी इसका पालन अधिकतर लोग करते हैं। इस परंपरा के संबंध में कई नियम भी हैं। इस परंपरा के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही कारण बताए गए हैं।

जब भी कोई व्यक्ति चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, आपके पैर छुए तो उन्हें आर्शीवाद तो देना चाहिए। साथ ही भगवान का नाम भी लेना चाहिए। आमतौर पर हम इस बात का ध्यान रखते हैं कि, हमारा पैर किसी को ना लगे। ऐसा होने पर हमें दोष लगता है और जब कोई हमारे पैर छुता है तब भी हमें दोष लगता है।

दिल्ली में किसान नेताओं ने टिकैत से मुलाकात की

दिल्ली में किसान नेताओं ने टिकैत से मुलाकात की    

दुष्यंत टीकम      

रायपुर। नवा रायपुर के किसान नेता अब दिल्ली का रूख कर लिए हैं। प्रदेश के किसान नेताओं ने दिल्ली में राकेश टिकैत, योगेन्द्र यादव से मुलाकात की है। किसान नेता रूपन चंद्राकर और कामता प्रसाद ने मुलाकात की है। नवा रायपुर में जारी आंदोलन की जानकारी दी। किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

नवा रायपुर किसान आंदोलन के नेता कामता प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय किसान नेताओं से हमारी मुलाकात अच्छी रही है। हमारी मांगों पर नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा हुई है। राकेश टिकैत ने कहा कि वे उनकी मांगों पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से चर्चा करेंगे। अगर मांग नहीं मानी गई, तो फिर 7 मार्च के बाद नवा रायपुर आकर आपके साथ धरना दूंगा। अभी हम दिल्ली में हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की कोशिश कर रहे हैं।

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...